21 Aug 2023
माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
माथे पर मुंहासे त्वचा की सबसे जिद्दी समस्याओं में से एक है, जिनका पूरे लुक पर बुरा असर पड़ता है।
एशिया कप 2023: मोहम्मद सिराज और शाहीन अफरीदी के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण
एशिया कप क्रिकेट के लिए पाकिस्तान और भारत ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है।
#NewsBytesExplainer: क्या है कावेरी जल विवाद, जिसे लेकर एक बार फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?
कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है।
IFA 2023: इस बड़े टेक शो से कई उम्मीदें, लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट
जर्मनी के बर्लिन में 1-5 सितंबर तक यूरोप का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज ट्रेड शो IFA 2023 आयोजित किया जा रहा है।
UPPSC ने स्टाफ नर्स के 2,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
BYJU'S के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेरियन थॉमस ने दिया इस्तीफा, अब यहां करेंगे काम
एडटेक दिग्गज कंपनी BYJU'S के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेरियन थॉमस ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
आदिल दुर्रानी ने जेल से रिहा होते ही राखी सावंत पर लगाए कई गंभीर आरोप
राखी सावंत अपने बयानों तो कभी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले राखी आदिल दुर्रानी के साथ अपनी शादी के बाद चर्चा में थीं।
जसलीन रॉयल कौन हैं, जिनके गाने 'हीरिये' ने दुनियाभर में मचाई धूम?
गायिका जसलीन रॉयल ने अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलो पर राज किया है।
आयरलैंड में 'आयरनमैन ट्रायथलॉन' के दौरान 2 लोगों की मौत, जानिए कितनी कठिन होती है प्रतियोगिता
आयरलैंड में आयोजित हुई 'आयरनमैन ट्रायथलॉन' से एक दुखद खबर सामने आई। दरअसल, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 2 एथलीट की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़के विधायक पंकज सिंह, अफसरों को फटकारा
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारतीय किसान परिषद के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसान भाजपा विधायक पंकज सिंह के आवास तक पहुंच गए। इस बीच उनकी पुलिस से झड़प हुई।
गूगल पिक्सल 8 सीरीज में मिलेगी नई कैमरा ऐप और ये अन्य फीचर्स
टेक दिग्गज कंपनी गूगल इस साल अक्टूबर में गूगल पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च कर सकती है, जिसमें पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो मॉडल शामिल होंगे।
अफ्रीका में उगाया जाता है 'जादुई फल', खट्टे स्वाद को बदलकर बना देता है मीठा
अभी तक आपने अलग-अलग खासियत वाले फल चखे होंगे, जिनका स्वाद मीठा, खट्टा या खट्टामिठा रहा होगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे: जानिए इस एक्सप्रेसवे के खासियत और अन्य जरूरी बातें
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे का एक वीडियो साझा किया है, जो भारत का पहला 8 लेन का एलिवेटेड सड़क मार्ग है।
क्या असम में एक से ज्यादा शादियों पर लगेगा प्रतिबंध? मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगे सुझाव
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बहुविवाह (एक से अधिक विवाह) पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार के प्रस्तावित कानून पर लोगों से सुझाव मांगे हैं।
अगस्त्य नंदा के साथ 'इक्कीस' की शुरुआत करेंगे श्रीराम राघवन, सालों से अटकी थी फिल्म
श्रीराम राघवन और मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने 2019 में अपनी फिल्म 'इक्कीस' की घोषणा की थी।
बेंगलुरू: बुजुर्ग ने अटेंड किया व्हाट्सऐप वीडियो कॉल, गंवाने पड़े 35,000 रुपये
कर्नाटक के बेंगलुरू से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक 74 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 35,000 रुपये की ठगी हुई है।
दिल्ली: सरकारी अधिकारी द्वारा नाबालिग लड़की के रेप की बात कैसे सामने आई?
दिल्ली में महिला और बाल विकास विभाग के उप-निदेशक प्रेमोदय खाखा को एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW जल्द ही अपनी 2025 BMW X3 M50i लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को फिलहाल G45 कोडनेम दिया गया है। यह देश में उपलब्ध BMW X3 का M वेरिएंट है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
असम: भारत के सबसे उम्रदराज हाथी 'बिजुली प्रसाद' का 89 साल की उम्र में निधन
भारत के सबसे उम्रदराज पालूत हाथी 'बिजुली प्रसाद' की 89 साल की उम्र में असम के सोनितपुर जिले में मौत हो गई। हाथी ने सुबह 3ः30 बजे बेहली चाय एस्टेट में दम तोड़ा।
विवेक अग्निहोत्री का तंज- बॉलीवुड के बादशाह 'द वैक्सीन वाॅर' पर 10 पैसे तक नहीं लगाएंगे
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियाें में रहते हैं। कई बार उनका बड़बोलापन उन पर भारी पड़ चुका है, लेकिन अग्निहोत्री अपने दिल की बात कहने से पीछे नहीं हटते।
चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने के लिए नासा और ESA ऐसे कर रही ISRO की मदद
भारत के साथ ही अन्य देशों के लोगों और अंतरिक्ष एजेंसियों की निगाह देश के चांद मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई हैं।
12वीं के बाद डाइटिशियन के रूप में बनाएं करियर, इन कोर्स में लें दाखिला
बदलते वक्त के साथ मेडिकल क्षेत्र में इलाज के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं।
विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही, जल्द शुरू होगी शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल को पिछली बार अनुपम खेर के साथ 'IB71' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और इसने 29.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
HCL की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा पिता के कारोबार को बढ़ा रहीं आगे, जानिए इनकी संपत्ति
टेक दिग्गज कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा एक प्रसिद्ध भारतीय अरबपति व्यवसायी महिला हैं।
रिओन प्रोग्राम के तहत पुरानी बाइक्स के कारोबार में उतरेगी रॉयल एनफील्ड
क्लासिक बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड पुरानी बाइक्स के कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है।
एशिया कप 2023: प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 साल पहले खेला था पिछला वनडे, जानिए उनका सफर
30 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप के लिए सोमवार (21 अगस्त) को भारतीय क्रिकेट टीम घोषित की गई है। 17 सदस्यीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: राशिद खान के खिलाफ खामोश रहता है बाबर आजम का बल्ला, जानिए आंकड़े
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 22 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी।
#NewsBytesExplainer: चांद पर जाने के लिए देशों के बीच क्यों लगी है होड़?
भारत का चांद मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंडिंग के करीब पहुंच रहा है। दूसरी तरफ रूस का चांद मिशन लूना-25 का लैंडर बीते दिन तकनीकी खामी के कारण नष्ट हो गया।
उत्तराखंड: टिहरी में भूस्खलन की चपेट में टैक्सी पार्किंग, मलबे में बच्चों के दबने की आशंका
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा जारी है। सोमवार को टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे कई वाहन मलबे में दब गए।
रक्षाबंधन के मौके पर बनाई जा सकती हैं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, आसान है इनकी रेसिपी
रक्षाबंधन का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां बाजार से खरीदकर लाते हैं।
जियो के इन रिचार्ज प्लांस में पाएं रोजाना 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और अन्य लाभ
टेलीकॉम दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेली डाटा समेत अन्य लाभ वाले कई किफायती रिचार्ज प्लांस पेश करती है।
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का नया गाना 'जमनापार' जारी, एडवांस बुकिंग भी शुरू
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है।
कर्नाटक: बेंगलुरू में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शख्स ने लिया 2.7 लाख का कर्ज
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए एक शख्स ने 2.7 लाख रुपये का कर्ज लिया। 32 वर्षीय आरिफ मृदुल ने बताया कि उन्होंने सरकारी उदासीनता के कारण यह निर्णय लिया।
'ड्रीम गर्ल 2': 15 करोड़ रुपये लेकर पूजा बने आयुष्मान खुराना, जानें बाकी सितारों की फीस
आयुष्मान खुराना अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर पूजा बनकर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
सनी देओल ने 56 करोड़ रुपये के ऋृण और बंगले की नीलामी पर तोड़ी चुप्पी
सनी देओल इन दिनों अपने जुहू वाले बंगले और 56 करोड़ रुपये के ऋृण को लेकर सुर्खियों में हैं।
इंडिगो में सांसदों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने भेजा समन
इंडिगो एयरलाइंस में प्रोटोकॉल के तहत सांसदों को विशेष सुविधाएं और शिष्टाचार न मिलने की शिकायतों पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने एयरलाइंस को समन भेजा है।
#NewsBytesExplainer: टमाटर-प्याज समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए क्या कर रही सरकार?
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) सोमवार से खुदरा दुकानों और मोबाइल वैन के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर प्याज उपलब्ध करवा रहा है।
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी बढ़त, सोना हुआ सस्ता
सोमवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखी गई।
क्या है डिजिटल डिटॉक्स, क्यों छात्रों के लिए है जरूरी?
ऑनलाइन शिक्षा के दौर में सुबह उठने से लेकर सोने तक मोबाइल और अन्य उपकरण छात्रों के जीवन का अहम हिस्सा बन गए है, लेकिन इनका अत्याधिक उपयोग जीवन शैली को प्रभावित कर रहा है।
अल्ट्रावॉयलेट F77 का स्पेस एडिशन मॉडल लॉन्च, ऐरोस्पेस-ग्रैड मैटेरियल से बनी है यह इलेक्ट्रिक बाइक
बेंगलुरू के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट बाइक ने अपनी हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक अल्ट्रावॉयलेट F77 बाइक को नए स्पेस एडिशन वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है।
तेलंगाना चुनाव: BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री 2 सीटों से लड़ेंगे चुनाव
तेलंगाना चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 119 सीटों में से 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
मलयालम निर्देशक जसिक अली पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
वनडे में खराब प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में मिला मौका, जानिए आंकड़े
आगामी एशिया कप क्रिकेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।
'गदर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' हो या 'पठान'; हर बड़ी फिल्म को छोड़ा पीछे
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जब से सिनेमाघरों में आई है, आए दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म इतनी रफ्तार से कमाई कर रही है, जो बड़ी-बड़ी फिल्मों ने नहीं देखी।
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया स्वागत, ISRO ने दी जानकारी
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करने वाला है।
एशिया कप 2023: युजवेंद्र चहल को नहीं मिली टीम में जगह, आंकड़ों में जानिए उनका प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (21 अगस्त) को आगामी एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली 17 सदस्यीय टीम में युजवेंद्र चहल को नहीं चुना गया है।
शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार की याचिका खारिज
शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी को जांच में अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया।
ऐपल वॉच 9 इन फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
टेक दिग्गज कंपनी ऐपल अगले महीने आईफोन 15 सीरीज के साथ वॉच 9 और अल्ट्रा 2 को भी लॉन्च कर सकती है।
TVS अपाचे RTR 310 का टीजर जारी, अगले महीने लॉन्च होगी यह बाइक
दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर देश में एक नई नेकेड स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने वाली है। यह TVS RTR 310 बाइक है, जो लुक के मामले में काफी हद तक मौजदा अपाचे 200 4V जैसी दिखती है और यह अपाचे 310RR पर आधारित है।
'घूमर' की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर सैयामी खेर बोलीं- दर्शकों को हमारी फिल्म देखनी चाहिए
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'घूमर' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
JEE मेन 2024 की तैयारी कर रहे हैं? जानें विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक और तैयारी के टिप्स
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पढ़ाई करने के लिए हर साल लाखों छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE मेन) में शामिल होते हैं।
पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है।
माले-बेंगलुरू इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, मालदीव का नागरिक गिरफ्तार
माले से बेंगलुरू आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर 51 वर्षीय मालदीव के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकरम अहमद के रूप में हुई है।
तिलक वर्मा का एशिया कप की टीम में हुआ चयन, जानिए उनका लिस्ट-A करियर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (21 अगस्त) को आगामी एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली 17 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा सबसे नए चेहरे हैं।
मानसून में झड़ते बालों से हैं परेशान? बचाव के लिए इन 5 मसालों का करें इस्तेमाल
मानसून में अकसर लोग झड़ते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। इस मौसम में बालों के विकास में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
'कांतारा 2' की शूटिंग नवंबर में होगी शुरू, 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
16 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'कांतारा' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में की सूची में शुमार थी।
सुप्रीम कोर्ट ने दी रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति, गुजरात हाई कोर्ट को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक रेप पीड़िता को 27 सप्ताह की गर्भावस्था को खत्म करने की अनुमति दी।
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 22 अगस्त से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को श्रीलंका में खेलेगी।
लोकसभा चुनाव है नजदीक, जानिए रंगीन वोटर ID कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई
लोकसभा चुनाव अब काफी नजदीक है। ऐसे में वोटर ID कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वोट डालने का अधिकार देता है।
प्रकाश राज को चंद्रयान-3 पर तंज कसना पड़ा भारी, भड़के लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और इसी के चलते वह सुर्खियों में बने रहते हैं।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने 5 कारों में मारी टक्कर, 2 की मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक कंटेनर 5 कारों से टकरा गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं।
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के केबिन की जानकारी आई सामने, जानिए क्या है नया
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस समय अपनी नई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इस गाड़ी को सितंबर में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, तिलक वर्मा को मिली जगह
भारतीय क्रिकेट टीम ने 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसकी घोषणा की गई।
लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य पर शख्स ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को पीटा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया।
UK: घर में 70 से अधिक बिल्लियों के साथ रहती हैं ये मां-बेटी, जानिए कारण
लोग अपने घरों में 1-2 पालतू जानवर रखते हैं, लेकिन यूनाइटेड किंगडम (UK) के वेल्स में एक परिवार के पास 70 से अधिक पालतू बिल्लियां हैं।
संभावना सेठ ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 2' फेम संभावना सेठ बेशक पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
जसप्रीत बुमराह के टी-20 क्रिकेट के 5 शानदार रिकॉर्ड पर एक नजर
भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह लगभग 1 साल बाद वापसी कर रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया भारतीय टैक्स का मुद्दा, चुनाव जीतने पर दी ज्यादा टैक्स लगाने की चेतावनी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए अधिक टैक्स का मुद्दा उठाया है।
मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में पूर्व महिला न्यायाधीशों की समिति ने सौंपी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट को मणिपुर हिंसा पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सोमवार को कोर्ट ने बताया कि मणिपुर हिंसा को लेकर पूर्व न्यायाधीशों की समिति ने 3 रिपोर्ट सौंपी हैं।
'OMG 2' के OTT वर्जन पर बोले निर्देशक, डिलीट हुए सीन भी देख सकेंगे दर्शक
फिल्म 'ओह माय गॉड 2' रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में है। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने इसकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं, वहीं पंकज त्रिपाठी से लेकर अक्षय कुमार तक के अभिनय की भी लोगों ने तारीफ की है।
लीबिया की जेल से रिहा 17 भारतीय दिल्ली पहुंचे, ट्रैवल एजेंट्स की धोखाधड़ी के थे शिकार
लीबिया की त्रिपोली जेल से रिहा 17 भारतीय युवा रविवार रात को दिल्ली पहुंच गए। इनमें से अधिकतर हरियाणा और पंजाब के हैं।
रेनो इंडिया करेगी लाइनअप को अपडेट, मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के लाएगी नई गाड़ियां
भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए रेनो इंडिया अपनी आने वाली गाड़ियों में मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन पेश करेगी।
आईफोन 13 पर पाएं 68,000 रुपये तक छूट, यहां उपलब्ध है ऑफर
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14 प्रतिशत की छूट के साथ 59,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
दिल्ली: मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी
दिल्ली में महिला और बाल विकास विभाग के उप निदेशक पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसके निलंबन का आदेश जारी किया है।
सलमान ने करण जौहर की फिल्म के लिए बदला लुक? बनेंगे सेना के अफसर
सलमान खान 'बिग बॉस OTT 2' के खत्म होने के बाद अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं।
सऊदी सीमा रक्षकों ने यमन सीमा पर सैंकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की सामूहिक हत्या की- रिपोर्ट
मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी सीमा रक्षकों ने यमन सीमा पर सैंकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की सामूहिक हत्या की है।
हुंडई वेन्यू नाइट बनाम मारुति ब्रेजा: तुलना से जानिए कौन-सी कॉम्पैक्ट SUV है बेहतर
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय बाजार में हुंडई वेन्यू का नाइट एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में ब्लैक कलर थीम पेश की गई है। इस स्पेशल एडिशन को 3 वेरिएंट- S(O), SX और SX(O) में उतारा गया है।
जूही चावला की 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' को लेकर सुर्खियों में हैं।
पृथ्वी के सामने सक्रिय सनस्पॉट में हुआ विस्फोट, उत्पन्न हो सकता है सोलर फ्लेयर
सूर्य पर मौजूद कई सनस्पॉट इन दिनों काफी अस्थिर हैं, जिनमें से कुछ में हाल ही में विस्फोट भी हुआ है।
केंद्र सरकार की साल के अंत तक नए आपराधिक कानून लागू करने की योजना- रिपोर्ट
केंद्र सरकार इस साल के अंत तक भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन विधेयकों के माध्यम से नए आपराधिक कानून लागू करने की योजना है।
तमिलनाडु: चेन्नई में शिक्षक ने 12वीं की छात्रा को सबके सामने डांटा, लड़की ने जान दी
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 12वीं की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने शिक्षक की डांट से दुखी होने की बात लिखी है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर लिस्ट होते ही लगा लोअर सर्किट
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) ने 21 अगस्त, 2023 को अपनी सार्वजनिक शुरुआत की।
चीन: जुड़वां बच्चों का नाम ढूंढने के लिए परिवार ने किताबों में गुजार दी 3 रातें
किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके जीवन में बहुत प्रभाव डालता है, इसलिए बच्चों का नाम बहुत सोच-समझकर रखा जाता है। हालांकि, यह संस्कृति सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी है और इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।
UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 3 सितंबर को आयोजित होगी।
हिमाचल प्रदेश: कोल डैम जलाशय में फंसे वन विभाग के कर्मियों समेत 10 को बचाया गया
हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर सीमा में अचानक जलस्तर बढ़ने से कोल डैम जलाशय में रविवार शाम फंसे 10 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें 5 वन विभाग के कर्मचारी, जबकि अन्य 5 स्थानीय लोग थे।
बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को पहले दिन से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
जसप्रीत बुमराह बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है।
सनी देओल के बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, जानिए बैंक ने क्यों वापस लिया नोटिस
सनी देओल आजकल अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई कर रही है।
30 या 31 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें
रक्षाबंधन भाई-बहन के विशेष बंधन का सम्मान करने वाला एक हिंदू त्योहार है।
गिप्पी ग्रेवाल की 'मौजां ही मौजां' का पहला गाना 'दिल मंगदा' जारी
पंजाबी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म 'मौजां ही मौजां' को लेकर चर्चा में हैं।
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 220 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (21 अगस्त) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।
#NewsBytesExplainer: भारत की विश्व कप की तैयारियों के लिए बहुत अहम है एशिया कप, जानिए कैसे
इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वनडे प्रारूप में विश्व कप जीता था और इस बार अपनी मेजबानी में खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी।
घोसी में दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले का आत्मसमर्पण, बोले- भाजपा नेताओं ने फिंकवाई स्याही
उत्तर प्रदेश के घोसी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले युवक अभिमन्यु उर्फ डायमंड ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई 400 करोड़ रुपये की ओर
सनी देओल की 'गदर 2' का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
व्हाट्सऐप नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स पर कर रही काम, जानिए खासियत
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन दिनों नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल्स पर कम कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने काफी तबाही मचाई हुई है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, वहीं 21 अगस्त को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 22 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
मेटा इस हफ्ते लॉन्च कर सकती है थ्रेड्स का वेब वर्जन, इन फीचर्स की भी उम्मीद
मेटा द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) की प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली ऐप थ्रेड्स लॉन्च किए जाने के बाद से ही इसके वेब वर्जन की कमी महसूस की जा रही थी।
बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की कमाई में आया उछाल
यौन शिक्षा का पाठ पढ़ाती 'ओह माय गॉड 2' को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
चंद्रयान-3 के लैंडर ने भेजी चंद्रमा की नई तस्वीरें, ISRO ने की शेयर
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आखिरी डीबूस्टिंग के बाद ऐसे ऑर्बिट में पहुंच गया है, जहां से चांद अधिकतम लगभग 134 किलोमीटर दूर है।
भारत NCAP क्रैश टेस्ट की मंगलवार से होगी शुरुआत, जानिए क्या है उम्मीदें
कम सुरक्षा मानकों वाली कारों से सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है, इसलिए सभी नई कारों को सुरक्षा के न्यूनतम मानक को पूरा करना होता है।
फ्री फायर मैक्स: 21 अगस्त के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं गिफ्ट्स
फ्री फायर मैक्स ने 21 अगस्त के लिए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं।
बॉक्स ऑफिस: अभिषेक बच्चन की 'घूमर' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, इतनी हुई कमाई
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की 'घूमर' को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है, जिसका असर इसकी वीकेंड की कमाई में देखने को मिला।
जन्मदिन विशेष: 'तेरे नाम' की शूटिंग के दौरान क्यों नहीं हुई सलमान और भूमिका की दोस्ती?
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का एक अलग प्रशंसक वर्ग है। सलमान के साथ ही इस फिल्म से भूमिका चावला ने भी दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म में निर्जला के किरदार में अपनी मासूमियत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी।
नाग पंचमी कब है? जानिए इस त्योहार का इतिहास और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
नाग पंचमी एक हिंदू त्योहार है, जो सावन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी या 5वें दिन को मनाया जाता है।
20 Aug 2023
अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 50 विकेट, तोड़ा जसप्रीत बुमराह का अहम रिकॉर्ड
आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एंड्रयू बालबर्नी का विकेट लेते ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
लंका प्रीमियर लीग 2023: बी-लव कैंडी ने दांबुला ऑरा को हराकर पहली बार जीता खिताब
लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2023 के खिताबी मुकाबले में रविवार को बी-लव कैंडी ने दांबुला ऑरा को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
तीसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने UAE को 32 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज
टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने UAE क्रिकेट टीम को 32 रन से हरा दिया।
भारत ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम को 33 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
UAE बनाम न्यूजीलैंड: जुनैद सिद्दीकी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन किया।
आयरलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: एंड्रयू बालबर्नी ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए 2,000 रन
आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी (72) खेलते हुए एक अहम उपलब्धि हासिल की है।
UAE बनाम न्यूजीलैंड: मार्क चैपमैन ने लगाया टी-20 करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ आखिरी टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 5 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
UAE बनाम न्यूजीलैंड: विल यंग ने खेली टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े
UAE क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 3 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विल यंग ने अर्धशतक लगाया।
आयरलैंड बनाम भारत: रुतुराज गायकवाड़ ने खेली टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया।
दूसरा टी-20: भारत ने आयरलैंड को दिया 186 रन का लक्ष्य, गायकवाड़ की शानदार पारी
भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 185/5 का स्कोर बनाया है। भारत से रुतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 58 रन बनाए हैं। उनके अलावा संजू सैमसन ने 40 रन का योगदान दिया है।
हरमनप्रीत कौर ने अंपायर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे किसी बात का अफसोस नहीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में अंपायरिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
राहुल द्रविड़ के नाम है बिना गोल्डन डक के सर्वाधिक टेस्ट पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड
राहुल द्रविड़ के नाम बिना गोल्डन डक (पहली बॉल पर आउट) के सर्वाधिक टेस्ट पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड है।
एशिया कप 2018 के बाद भारत के लिए कुलदीप यादव ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
एशिया कप क्रिकेट 2023 का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया जा रहा है। 30 अगस्त से इसका आगाज होगा।
कोहली, रोहित के टी-20 मैचों में नहीं खेलने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
विराट कोहली और रोहित शर्मा बीते कुछ समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। उनका ध्यान अभी एशिया कप और विश्व कप पर है।
गृह मंत्रालय, रेलवे और बैंक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें- CVC रिपोर्ट
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने भ्रष्टाचार को लेकर आज अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि साल 2022 में भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें गृह मंत्रालय के अधिकारियों की आई हैं।
भारत के खिलाफ आयरलैंड ने दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुकी भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान आयरलैंड क्रिकेट टीम दूसरे टी-20 मैच के लिए आमने-सामने हैं।
उभरता हुआ करियर विकल्प है ब्लॉगिंग, जानिए कैसे बढ़े आगे
डिजिटल दुनिया में रोजगार के नए-नए अवसर सामने आए हैं।
नितीश राणा की आगामी घरेलू सीजन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम से जुड़ने की तैयारी
भारतीय बल्लेबाज नितीश राणा आगामी भारतीय घरेलू सत्र के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
#NewsBytesExplainer: क्या है BRICS समूह, जिसके 15वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है दक्षिण अफ्रीका?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक BRICS के 15वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को दी थी सलमान खान को मारने की सुपारी- रिपोर्ट
सलमान खान को बीते एक साल में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इन धमकियों के पीछे गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है।
#NewsBytesExplainer: CWC का ऐलान, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कैसे साधे चुनावी और असंतुष्ट नेताओं के समीकरण?
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है।
खुबानी के तेल से त्वचा को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
कुछ तेल खाना बनाने के लिए स्वस्थ होते हैं तो कुछ त्वचा की देखभाल के लिए अच्छे होते हैं। खुबानी का तेल भी ऐसा ही है। यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
'किंग ऑफ कोठा' ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर पर पहुंचने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर सुर्खियों में हैं।
हर्षल पटेल 17वें तो युजवेंद्र चहल चौथे ओवर में लुटाते हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 रविवार को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने डकवर्थ लुईस मैथड (DLS) से 2 रन से जीता था।
व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलने वाले हैं कई नए फीचर्स, ये काम होंगे आसान
बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए और अन्य ऐप्स के मुकाबले अपनी जगह बनाए रखने के लिए व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को अपडेट के जरिए नए फीचर्स उपलब्ध कराती रहती है।
प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स पॉलिसी जल्द हो सकती है लागू, ये हैं उम्मीदें
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा तैयार की जा रही प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स पॉलिसी अंतिम चरण में है।
फोटोग्राफर के साथ लाइटमैन का काम करते थे अक्षय कुमार, गोविंदा ने कही थी यह बात
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के लिए चर्चा में हैं। सेक्स एजुकेशन की अनिवार्यता पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
#NewsBytesExplainer: जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग से छात्र की मौत का आरोप, इसे लेकर क्या है कानून?
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैंगिंग से जुड़ी एक छात्र की मौत के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बाजार में आया 'आइसक्रीम पेपर डोसा', अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन देखकर यूजर्स का घूमा सिर
अभी तक आपने मसाला डोसा, रवा डोसा और पनीर डोसा आदि के बारे में सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन अगर हम आपको आइसक्रीम डोसा के बारे में बताए तो क्या आप इसे खाना पसंद करेंगे?
#NewsBytesExplainer: मारुति A-स्टार को रिप्लेस करने वाली सेलेरियो कैसे बनी एक सफल कार?
मारुति सुजुकी सेलेरियो देश में उपलब्ध की बजट सेगमेंट की हैचबैक कार है। कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। कंपनी इस कार की बिक्री करीब 9 वर्षों से कर रही है।
महिला फुटबॉल विश्व कप, फाइनल: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार जीता खिताब
महिला फीफा फुटबॉल विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड फुटबॉल टीम और स्पेन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया।
मणिपुर में हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने की AFSPA को बहाल करने की मांग
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने इंफाल घाटी समेत कई क्षेत्रों में दोबारा सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA) बहाल करने की मांग की है।
गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 में खेले जाने वाले 17वें संस्करण से दूर रह सकते हैं।
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में आवेश को मिल सकता मौका, पूर्व चयनकर्ता ने की पैरवी
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
शांतिप्रिया का खुलासा, अक्षय के सांवले रंग का मजाक उड़ाने पर हुई थीं डिप्रेशन का शिकार
बॉलीवुड अभिनेत्री शांतिप्रिया ने बीते महीने इंडस्ट्री में भेदभाव और रंग-रूप को लेकर की जाने वाली बातों पर प्रतिक्रिया दी थी।
अयान अफजल खान टी-20 में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने
UAE क्रिकेट टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की।
किरण मोरे ने रुतुराज को बताया भविष्य का कप्तान, कहा- वह धोनी के नेतृत्व में खेले
भारत के पूर्व चयनकर्ता किरण मोरे ने युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रुतुराज को एक ठोस टेस्ट खिलाड़ी और भविष्य का कप्तान बताया है।
एशिया कप के इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर
इस बार एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि, जानिए उनके आंकड़े
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 22 अगस्त से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' के सीक्वल का ऐलान, महेंद्र धारीवाल होंगे निर्माता
सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं की सूची में शुमार हो गए हैं। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया है।
मारुति इनविक्टो से टाेयोटा वेलफायर तक, इस साल देश में लॉन्च हुई हैं ये हाइब्रिड गाड़ियां
वर्तमान में वाहन कंपनियां हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण पर अधिक जोर दे रही हैं। इलेक्ट्रिक कार में सिंगल चार्ज रेंज और अधिक कीमत जैसी कई चुनौतियां हैं।
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में बुमराह के पास होगा अश्विन-पांड्या को पछाड़ने का मौका
डबलिन के 'द विलेज' मैदान पर आज भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
चीन: कैक्टस का दीवाना है यह बुजुर्ग दंपति, घर में लगा डाले 1,000 पौधे
चीन में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति कैक्टस के पौधों का इतना शौकीन है कि उसने अपने घर पर इन कांटेदार रेगिस्तानी पौधों का संग्रह किया है।
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान: फखर जमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 5,000 रन, जानिए आंकड़े
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 22 अगस्त से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी।
रूस के लूना-25 मिशन का लैंडर हुआ नष्ट, चांद की सतह से टकराने से हुई दुर्घटना
रूस के चांद मिशन लूना-25 का लैंडर नष्ट हो गया है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, आज ही आजमाएं
आजकल ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग गठिया से पीड़ित हैं, तो वहीं कुछ लोग चोट के कारण दर्द का अनुभव करते हैं।
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी, लिखा- आगे बढ़ने पर लोग हाथ देते हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (PCL) की चोट से उबर रहे हैं।
कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी समिति का ऐलान, सचिन पायलट और शशि थरूर को मिली जगह
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के 39 नामों की सूची जारी की है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में लेंगे सात फेरे
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।
सनी देओल को 55 करोड़ के भुगतान का नोटिस, नीलाम होगी संपत्ति- रिपोर्ट
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर छाए हुए हैं। हर तरफ उनके 'तारा सिंह' के किरदार की चर्चा हो रही है।
एलन मस्क की X ने 2014 से पहले की यूजर्स की तस्वीरें और लिंक हटाए
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में कई बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसा मालूम पड़ता है कि इसने अब 2014 से पहले पोस्ट की गई सभी तस्वीरों को हटा दिया है।
राहुल गांधी बोले- लद्दाख में चीनी सेना हमारे इलाके में घुसी, प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान राहुल ने लद्दाख के लोगों के हवाले से दावा किया कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है और प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं। राहुल ने कहा कि स्थानीय लोगों की केंद्र सरकार से बहुत शिकायतें हैं और वे खुश नहीं हैं।
सनी ने किया 'बॉर्डर 2' बनने की खबरों का खंडन, कहा- कोई फिल्म नहीं की साइन
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं।
होंडा एलिवेट 4 सिंतबर को देश में होगी लॉन्च, डीलरशिप पर आई नजर
SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वाहन निर्माता कंपनी होंडा देश में अपनी पहली SUV होंडा एलिवेट को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को कंपनी ने पिछले महीने पेश किया था।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने की विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव की मांग, BCCI की बढ़ी मुश्किलें
वनडे विश्व कप जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
अनन्या पांडे ने माना, 'ड्रीम गर्ल 2' से मिला कंटेंट आधारित फिल्म करने का मौका
अनन्या पांडे ने भले ही 2019 में बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन 4 साल बाद भी उन पर से स्टारकिड होने का तमगा नहीं हट सका है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं।
हुंडई वेन्यू की दूसरी जनरेशन का मॉडल लेकर आ रही कंपनी, मिलेंगे ये फीचर्स
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट SUV हुंडई वेन्यू को अपडेट करने की योजना बना रही है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी के नई जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंचे विवेक रामास्वामी
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।
पाकिस्तान: डीजल लेकर जा रही वैन से टकराई यात्री बस, 18 लोग जिंदा जले, 15 घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक यात्री बस डीजल टैंक लेकर जा रही वैन से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई।
चंद्रयान-3 अब चांद की सतह से 25 किलोमीटर दूर, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद
भारत के चांद मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग के बाद ऐसे ऑर्बिट में पहुंच गया है, जहां से चांद का निकटमत बिंदु 25 किलोमीटर और सबसे दूर 134 किलोमीटर है।
जीवन में सफलता के लिए बेहद जरूरी है लक्ष्य का निर्धारण, जानिए इसका महत्व
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है।
महिलाएं अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 5 पुश-अप्स, मिलेगें कई फायदे
कई महिलाओं को लगता है कि पुश-अप्स सिर्फ पुरुष ही कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
आयरलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: द विलेज स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े
आयरलैंड और भारत की टीमें रविवार को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेशल वेरिएंट पर चल रहा काम, सोमवार को होगी पेश
बेंगलुरू के इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट बाइक ने पिछले साल देश में अपनी अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी।
भारत-चीन सीमा पर गश्ती नियम और पारंपरिक मुद्दों को सुलझाने के लिए बनाएंगे बुनियादी नियम
भारत और चीन के बीच शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी (DBO) और चुशुल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर मेजर जनरल स्तर की बैठक हुई। इसमें पूर्वी लद्दाख के चुशुल और देपसांग इलाके को लेकर चर्चा की गई।
अमेरिका: आसमान सेे गिरे बर्फ के बड़े टुकड़ों से टूट गई घर की छत, जानिये मामला
आपने अभी तक आसमान से बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े, जिन्हें हम ओले भी कहते हैं, गिरते हुए देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे बर्फ के टुकड़े गिरते देखे हैं, जिससे घर की छत ही क्षतिग्रस्त हो जाए।
बॉक्स ऑफिस: दुनियाभर में 'जेलर' की कमाई 500 करोड़ के पार, जानिए बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिल रही है।
उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 5 राज्यों को मिले आधे से अधिक नए निवेश प्रस्ताव- RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक से सहायता प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से आधे से ज्यादा निवेश प्रस्ताव 5 राज्यों को मिले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं।
शाहरुख खान, सलमान खान की फिल्में ठुकराने पर बोलीं अमीषा- मैं पछता नहीं सकती
अमीषा पटेल इन दिनों 'गदर 2' की सफलता से गदगद हैं। फिल्म के प्रचार के लिए वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और अपने करियर पर बातचीत कर रही हैं।
हार्दिक पांड्या की जगह जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं भारतीय टीम के नए उपकप्तान- रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
हीरो डेस्टिनी या होंडा एक्टिवा, जानिए 125cc सेगमेंट में कौन-सा स्कूटर है बेहतर
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने हीरो डेस्टिनी स्कूटर को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को BS6 फेज-II इंजन के साथ उतारा है।
एशिया कप 2018 के बाद भारत के लिए कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े
एशिया कप क्रिकेट 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।
रूस का लूना-25 मिशन चांद के प्री-ऑर्बिट लैंडिंग में प्रवेश करने में हुआ विफल
रूस का चांद मिशन लूना-25 चांद की अपनी निर्धारित प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में प्रवेश करने में सफल नहीं हो सका।
जन्मदिन विशेष: अब इन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रणदीप हुड्डा ने अपनी उम्दा अदाकारी के बल पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई और लोगों का दिल जीता है।
जन्मदिन विशेष: रणदीप हुड्डा फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 में मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वैडिंग' से की थी।
UAE बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े
UAE क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की है।
विश्व मच्छर दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें
हर साल विश्व मच्छर दिवस मच्छरों के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
अक्षय ऊर्जा दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
देश में हर साल 20 अगस्त को 'अक्षय ऊर्जा दिवस' मनाया जाता है। इसे नवीकरणीय ऊर्जा दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
सद्भावना दिवस: राजीव गांधी के जन्मदिन पर मनाया जाता है यह दिवस, जानिए अन्य महत्वपूर्ण बातें
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। हर साल उनकी जयंती के मौके पर 'सद्भावना दिवस' मनाया जाता है। इस साल उनकी 79वीं जयंती है।