आयरलैंड बनाम भारत: रुतुराज गायकवाड़ ने खेली टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 43 गेंदों पर 134.88 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
बैरी मैक्कार्थी ने उन्हें हैरी टेक्टर के हाथों कैच आउट कराया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह रुतुराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रारूप में यह उनका दूसरा अर्धशतक भी है।
आंकड़े
टी-20 में कैसा रहा है रुतुराज का प्रदर्शन?
28 जुलाई, 2021 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रुतुराज ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं।
इस दौरान 10 पारियों में उन्होंने 23.56 की औसत और 126.19 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए हैं।
उन्होंने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक 14 जून, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में लगाया था।
इस मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए थे।
वनडे
रुतुराज ने खेले हैं 2 वनडे मैच
रुतुराज ने 6 अक्टूबर, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2 एकदिवसीय में 13.50 की औसत से 27 रन बनाए हैं।
रुतुराज 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे।
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 52 मैच की 51 पारियों में 39.07 की औसत और 135.52 की स्ट्राइक रेट से 1,797 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 14 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है।