Page Loader
उत्तर प्रदेश: नोएडा में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़के विधायक पंकज सिंह, अफसरों को फटकारा
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने अफसरों को फटकार लगाई (तस्वीर: ट्विटर/@PankajSinghBJP)

उत्तर प्रदेश: नोएडा में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़के विधायक पंकज सिंह, अफसरों को फटकारा

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2023
07:06 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारतीय किसान परिषद के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसान भाजपा विधायक पंकज सिंह के आवास तक पहुंच गए। इस बीच उनकी पुलिस से झड़प हुई। किसानों के सड़क पर धरना देने की खबर पंकज सिंह तक पहुंची तो उन्होंने उनके बीच जाकर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "हम जनप्रतिनिधि रोज किसानों का धरना-प्रदर्शन झेल रहे हैं और इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट ऑफिसर (IDC) लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते हैं।"

नाराजगी

तमाशा न देखें IDC- पंकज सिंह

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने पंकज सिंह काफी नाराज दिखे और चिल्लाते हुए कहा, "उनसे (IDC) कहिए की लखनऊ में बैठकर तमाशा न देखें। किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि किसानों की सभी 15 सूत्रीय मांगे जरूरी हैं, इन पर विचार होना चाहिए। दूसरी तरफ विधायक द्वारा मांगों के समर्थन पर किसान काफी खुश नजर आएं। बता दें कि किसान पिछले काफी समय से नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरना दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

विधायक पंकज सिंह दिखे काफी नाराज