रूस समाचार: खबरें
क्या पाकिस्तान से ईरान पर हमले की योजना बना रहा अमेरिका? रूस-चीन के मालवाहक विमान पहुंचे
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच खबर आई है कि रूस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सैन्य मालवाहक जहाज पाकिस्तान में उतरे हैं।
रूस और यूक्रेन के आपातकालीन अलर्ट ऐप पर साइबर हमला, लोगों को भेजे गए फर्जी मैसेज
रूस और यूक्रेन के आपातकालीन चेतावनी ऐप साइबर हमलों का निशाना बने हैं।
रूसी ड्रोन से यूक्रेन के नीपर रेलवे स्टेशन को बनाया गया निशाना, 13 की मौत
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के नीपर में एक रेलवे स्टेशन पर जेट-पावर्ड ड्रोन से हमला किया, जिसमें 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।
आधुनिक युद्ध में डाटा सेंटर क्यों बन रहे हैं आसान निशाना, क्या हैं इनकी कमजोरियां?
रूस और मिडिल ईस्ट में हुए हमलों से पता चला है कि अब डाटा सेंटर भी युद्ध के अहम निशाने बन रहे हैं। ये केंद्र इंटरनेट, क्लाउड सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को चलाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
ट्रंप ने कहा- रूस को लेकर मेरा फैसला बिल्कुल सीधा, जेलेंस्की युद्ध खत्म नहीं करना चाहते
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस को लेकर लिए गए अपने फैसलों का बचाव किया और कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे युद्ध में शांति की बातचीत में खलल पड़े।
पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के लिए ट्रंप-शी के साथ त्रिपक्षीय सम्मेलन का प्रस्ताव रखा, जेलेंस्की किनारे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए अगले महीने त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इससे यूक्रेन को बाहर रखा गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ से जुड़ा कानून क्यों रोका, हमें क्या फायदा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ ग्राहम अधिनियम के तहत कई प्रतिबंधों, सीमाओं और शुल्कों को माफ कर दिया है। इस अधिनियम में भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने का प्रावधान था।
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ नहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने कानून रोका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ ग्राहम अधिनियम के तहत रूस के खिलाफ लगाए गए कई प्रतिबंधों, सीमाओं और शुल्कों को माफ कर दिया है।
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप आया, तीव्रता 7 मापी गई
रूस के कामचटा प्रायद्वीप पर शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'ऊर्जा युद्धविराम' का ऐलान किया, क्या बोले जेलेंस्की?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन तुरंत प्रभाव से 'ऊर्जा युद्धविराम' पर सहमत हो गए हैं।
यूक्रेन के जापोरिजिया पर रूस का बड़ा हमला, 12 की मौत और 14 घायल
यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजिया पर रूस ने हमला किया है। इसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों में कम से कम 3 बच्चे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का दोहरा रवैया, रूस के साथ किया बड़ा डीजल समझौता
रूस से कच्चे तेल की खरीदी को लेकर भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिका का दोहरा रवैया सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ अहम ऊर्जा समझौता किया है। इसके तहत रूस अमेरिका को लगभग 50 लाख टन डीजल की आपूर्ति करेगा।
48 घंटे में 3 हमले, काला सागर-होर्मुज में भारतीय नाविकों के लिए कैसे बढ़ रहा खतरा?
समुद्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद अब काला सागर में भी नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। पिछले 48 घंटों में काला सागर और होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले हुए हैं, जिनमें कई भारतीय नाविक घायल हुए हैं।
भारत में बढ़ेगा वेनेजुएला के तेल का आयात, अक्टूबर में दोगुने से ज्यादा का अनुमान
भारत में वेनेजुएला के तेल की खरीद अक्टूबर में तेजी से बढ़ सकती है।
भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए 3-सूत्रीय प्रस्ताव रखा- रिपोर्ट
भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच 3-सूत्रीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों को कम करना, काला सागर के माध्यम से जरूरी वस्तुओं की आवाजाही को बनाए रखना और वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा करना है।
रूस ने साइबेरिया में प्लेग से किया इनकार, WHO ने अज्ञात निमोनिया की जानकारी मांगी
रूस में साइबेरिया के इर्कुत्स्क ओब्लास्ट में एक प्रयोगशाला कर्मी की अज्ञात निमोनिया से हुई मौत के मामले में रूस ने प्लेग फैलने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी।
यूक्रेन ने रूसी तट पर टैंकर पर हमला किया, जहाज पर सवार 23 भारतीय सदस्य बचे
यूक्रेन ने मंगलवार को रूस के दक्षिणी तट पर एक रूसी तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया, जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई।
रूस में बढ़ा प्लेग का खौफ, प्रयोगशाला कर्मचारी की मौत के बाद क्या-क्या कदम उठाए गए?
रूस के साइबेरियाई क्षेत्र इर्कुत्स्क में एक प्रयोगशाला कर्मचारी की संदिग्ध न्यूमोनिक प्लेग से मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। वर्तमान में 200 लोगों को कड़ी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
रूस की प्रयोगशाला में अज्ञात वायरस से कर्मचारी की मौत, सैकड़ों लोग एकांतवास में भेजे गए
रूस में एक अज्ञात वायरस से दहशत फैल गई है। यहां साइबेरिया के इरकुत्स्क में स्थित एक प्रयोगशाला में एक कर्मचारी की मौत होने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है।
यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी के कारखाने पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत
यूक्रेन में एक भारतीय फार्मा कंपनी के कारखाने पर रूस ने ड्रोन हमला किया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
व्लादिमीर पुतिन की NATO को चेतावनी, कहा- कैलिनिनग्राद पर हमला होने पर की जाएगी परमाणु कार्रवाई
रूस और नॉर्थ अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर चल रहा तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश का परमाणु ईंधन ले जा रहे रूसी विमान को नहीं दिया हवाई रास्ता
बांग्लादेश एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसको करारा झटका दिया है।
रूस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया, बोला- पश्चिम को और सीटें नहीं
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- रूस ने 47 देशों के नागरिकों को युद्ध में उतारा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा- रूसी अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर, युद्ध रोकने के लिए तेल व्यापार रोको
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भारत-चीन समेत उन देशों को निशाने पर लिया, जो रूस के साथ तेल व्यापार करते हैं। जेलेंस्की ने इन देशों से रूस के साथ व्यापार बंद करने का आह्वान किया है।
युद्धकालीन चुनावों में रूस की सत्ताधारी पुतिन समर्थक पार्टी जीत हासिल करने की राह पर
रूस में युद्धकालीन संसदीय चुनावों में सत्ताधारी यूनाइटेड रूस पार्टी को आसान जीत मिलते दिख रही है।
यूक्रेन ने रूस पर दागे 1,600 से अधिक ड्रोन; 2 लोगों की मौत, 20 घायल
रूस में चल रहे 3 दिवसीय संसदीय चुनावों के अंतिम दिन यूक्रेन ने मॉस्को और उसके आस-पास के क्षेत्रों को निशाना बनाकर एक भीषण और ऐतिहासिक ड्रोन हमला किया गया है।
रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन का कथित ड्रोन हमला, लगी आग
खबर है कि यूक्रेन ने रूस की कापोटन्या स्थित तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है। इसके बाद रिफाइनरी के एक बड़े हिस्से में आग लग गई, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं।
ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भारत पर बढ़ा 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ एक बेहद सख्त प्रतिबंध विधेयक को कानून के रूप में मंजूरी दे दी है।
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू, पुतिन का अहम बयान
यूक्रेन के साथ साढ़े 4 साल से जारी भीषण युद्ध के बीच रूस में शुक्रवार (18 सितंबर) से 3 दिवसीय संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।
#NewsBytesExplainer: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, क्या होगा असर?
अमेरिका की संसद ने भारत और चीन समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ से जुड़े विधेयक को पारित कर दिया है। ये टैरिफ रूसी कच्चे तेल की शीर्ष खरीदारों पर लगाया जा सकता है।
अमेरिकी टैरिफ से जुड़े विधेयक पर भारत बोला- ऊर्जा सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता
भारत ने कहा कि वह अमेरिका की संसद द्वारा रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले कानून पारित करने के घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है।
भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ से जुड़ा विधेयक अमेरिकी संसद में आगे बढ़ा
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने उस विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया है, जो भारत समेत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का रास्ता साफ करेगा।
अमेरिका ने पहली बार स्वीकारा, अंतरिक्ष में तैनात किए हैं हथियार
अमेरिका ने पृथ्वी की कक्षा में हथियार तैनात करने की पुष्टि की है। यह पहली बार है, जब अमेरिका ने अंतरिक्ष में हथियार तैनात किए जाने की बात स्वीकार की है।
रूसी ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
रूस के एक ड्रोन हमले में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कई दूसरे गणमान्य नागरिक बाल-बाल बच गए। दरअसल, रूस ने पोलैंड की सीमा के पास कीव से वारसॉ जा रही एक यात्री ट्रेन को ड्रोन से निशाना बनाया।
रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच अक्टूबर में हो सकती है त्रिपक्षीय शांति वार्ता
रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय शांति वार्ता अक्टूबर में आयोजित हो सकती है।
पुतिन और जेलेंस्की की G-20 सम्मेलन में नहीं होगी मुलाकात, रूस ने ठुकराया प्रस्ताव
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।
BRICS शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री बोले- वैश्विक दक्षिण 'नियम मानने वाले' से 'नियम बनाने वाला' बने
BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज के कार्यक्रमों की शुरुआत ओपन सेशन से हुई, जिसमें BRICS के सहयोगी और आउटरीच देशों और वैश्विक संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
BRICS शिखर सम्मेलन शुरू: प्रधानमंत्री मोदी बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं; रखे ये प्रस्ताव
नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।
रूस से सुखोई-57 लड़ाकू विमान खरीद सकता है भारत, मोदी-पुतिन बैठक में और क्या-क्या होगी चर्चा?
नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। इस दौरान रक्षा सहयोग को लेकर दोनों देशों में अहम समझौते हो सकते है।
BRICS शिखर सम्मेलन: AI, सीमा पार भुगतान और ऊर्जा सुरक्षा; भारत के एजेंडे में क्या-क्या?
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस दौरान समूह के 11 सदस्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम समय के बीच जुटेंगे।
BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक होगी। पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं, उससे पहले ये अहम बैठक होने जा रही है।
रूस और उत्तर कोरिया के बीच खुला पहला सड़क पुल
उत्तर कोरिया और रूस ने तुमेन नदी पर अपनी साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। यह पुल रूस के पूर्वी इलाके खासान को उत्तर कोरिया के तुमांगांग शहर से जोड़ता है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमलों की चेतावनियों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जनजीवन प्रभावित
यूक्रेन की राजधानी कीव इस समय साल 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर किए गए हमले के बाद से सबसे भीषण हवाई खतरों का सामना कर रही है।
यूक्रेन ने रूसी अरबपति के सह-स्वामित्व वाली पानी की कंपनी की जब्ती के शुरू किए प्रयास
यूक्रेन के अधिकारियों ने देश में बोतलबंद पानी बेचने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल IDS यूक्रेन को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने (जब्त करने) के प्रयास तेज कर दिए हैं।
रूस के काबार्डिनो-बाल्कारिया में हिमस्खलन, 11 पर्वतारोहियों की मौत
रूस के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक उत्तरी काकेशस में स्थित मिझिरगी पर्वत पर हिमस्खलन के कारण 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। ये इलाका रूस के कबरदीनो-बाल्कारिया गणराज्य में आता है।
व्लादिमीर पुतिन से मिले अमेरिकी दूत कुशनर-विटकॉफ, 3 दिन के संघर्ष विराम पर बनी सहमति
रूस और यूक्रेन के बीच जारी विनाशकारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल शुरू हुई है।
व्लादिमीर पुतिन का बड़ा कदम, कीव पर 3 दिनों के लिए हवाई हमलों पर लगाई रोक
रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर एक बड़ी कूटनीतिक हलचल शुरू हो गई है।
रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमला, कराची जाने वाले जहाज पर सवार थे 23 भारतीय
रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमले की खबर आई है। पहला हमला एक मालवाहक जहाज पर नोवोरोस्सिय्स्क बंदरगाह से पाकिस्तान जाते समय हुआ, जबकि दूसरा हमला सोची बंदरगाह पर हुआ है।
विदेश मंत्री ने रूस से तेल खरीद का किया बचाव, कहा- इससे युद्ध खत्म नहीं होगा
यूक्रेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि रूस से भारत द्वारा तेल की खरीद कम करने से यूक्रेन युद्ध नहीं रुकेगा।
विदेश मंत्री जयशंकर बोले- रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए भारत तैयार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में हर संभव तरीके से योगदान देने के लिए तैयार है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एयरलाइंस को रूसी हवाई क्षेत्र से गुजरने से मना किया, क्या है कारण?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने एयरलाइंस और बीमा कंपनियों को चेतावनी दी है कि रूस का हवाई क्षेत्र अब असुरक्षित हो गया है क्योंकि आसमान में यूक्रेनी ड्रोन की मौजूदगी बढ़ गई है।
रूस ने अमेरिका के खिलाफ गुप्त रूप से ईरान को सुपरसोनिक मिसाइलें बनाने में मदद की
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में रूस ने भी गोपनीय तरीके से तेहरान की मदद की है। इसका खुलासा फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ है।