कोहली, रोहित के टी-20 मैचों में नहीं खेलने पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
विराट कोहली और रोहित शर्मा बीते कुछ समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। उनका ध्यान अभी एशिया कप और विश्व कप पर है।
दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट और रोहित के इस फैसले का समर्थन किया है।
रोहित और विराट ने टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में हार के बाद से कोई टी-20 मुकाबला नहीं खेला है।
तब से हार्दिक पांड्या भारतीय टी-20 टीम का नेतृत्व कर रहे (आयरलैंड सीरीज को छोड़कर) हैं।
बयान
20 ओवर का खेल बिल्कुल अलग है- अश्विन
अश्विन ने कहा, "50 से 20 ओवर का खेल बिल्कुल अलग होता है। खिलाड़ी को पूरी तरह अपनी मानसिकता बदलनी पड़ती है। विराट और रोहित का वनडे विश्व कप 2023 के लिहाज से टी-20 नहीं खेलने का फैसला अच्छा है। इससे इन दोनों को विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी।"
अश्विन ने कहा, "विराट और रोहित का टी-20 छोड़ने का निर्णय उनकी विशेषज्ञता और खेल की गहरी समझ से प्रभावित था। वे अपने अनुभव का उपयोग कर रहे हैं।"
प्रदर्शन
वनडे में विराट और रोहित का प्रदर्शन
विराट ने 275 वनडे में 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन बनाए।
इस दौरान उन्होंने 65 अर्धशतक और 46 शतक लगाए हैं। 183 वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
रोहित ने 244 एकदिवसीय में 48.69 की औसत और 89.97 की स्ट्राइक रेट से 9,837 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 48 अर्धशतक और 30 शतक लगाए हैं।
वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। विश्व कप 2019 में रोहित ने 5 शतक लगाए थे।