NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
    अगली खबर
    माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
    माथे से मुंहासें दूर करने के घरेलू नुस्खे

    माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

    लेखन अंजली
    Aug 21, 2023
    11:22 pm

    क्या है खबर?

    माथे पर मुंहासे त्वचा की सबसे जिद्दी समस्याओं में से एक है, जिनका पूरे लुक पर बुरा असर पड़ता है।

    अत्यधिक सक्रिय वसामय ग्रंथियां माथे पर मुंहासे होने का कारण बनती हैं। ये ग्रंथियां सीबम नामक एक पदार्थ बनाती हैं, जो रोमछिद्रों में कीटाणुओं या मृत त्वचा कोशिकाओं को फंसा सकती हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो माथे से मुंहासें दूर करने में प्रभावी माने जाते हैं।

    #1

    एलोवेरा का करें उपयोग

    एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो माथे पर मुंहासे और फुंसियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं।

    इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद माथे को ठंडे पानी से धो लें।

    जब तक समस्या से छुटकारा न मिल जाए तब तक इस उपाय को रोजाना सुबह-शाम दोहराते रहें।

    यहां जानिए त्वचा को एलोवेरा से मिलने वाले लाभ।

    #2

    टी ट्री ऑयल लगाएं

    टी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हल्के से मध्यम माथे के मुंहासों को कम कर सकते हैं। इस तेल की एंटी-बैक्टीरियल प्रकृति मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी लड़ सकती है।

    लाभ के लिए टी ट्री ऑयल की 1-2 बूंदों को नारियल के तेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण में रुई डुबोकर इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।

    इसे रातभर लगा रहने दें। ऐसा आप रोजाना एक बार कर सकते हैं।

    #3

    नींबू का तेल भी आएगा काम 

    नींबू के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करके मुंहासों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

    इसमें मैग्नीशियम एस्कॉर्बिल फॉस्फेट भी होता है, जिसका त्वचा पर हाइड्रेटिंग प्रभाव पड़ता है।

    लाभ के लिए नारियल के तेल में नींबू के तेल की 2-3 बूंदें मिलाकर इसे माथे पर लगाएं और मिश्रण को सूखने के लिए छोड़ दें।

    यहां जानिए नींबू के तेल से जुड़े हैक्स।

    #4

    नीम भी है प्रभावी 

    नीम में शक्तिशाली एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण त्वचा के मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए 10-15 नीम की पत्तियों को आवश्यकतानुसार पानी के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    इसके बाद माथे को पानी से धो लें।

    मुंहासों से छुटकारा दिलाने में ये 5 नीम फेस पैक भी मदद कर सकते हैं।

    #5

    शहद से भी दूर होगी समस्या

    शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए 1-2 चम्मच ऑर्गेनिक शहद को माथे पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से माथे को साफ कर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    घरेलू नुस्खे

    गर्मियों की समस्याओं से बचने के लिए पुरुष करें इन 5 होममेड फेस पैक का इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    आंखों में होने वाली सूजन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा लाइफस्टाइल
    गर्दन की अकड़न और दर्द से जल्द राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    लाइफस्टाइल

    विश्व हाथी दिवस: जानिए इस ताकतवर जानवर से जुड़े 5 रोचक तथ्य लाइफस्टाइल
    गले की खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    विश्व अंगदान दिवस: जानिए इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य  अमेरिका
    स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेगा आजादी का जज्बा स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025