सुप्रीम कोर्ट: खबरें
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किन्हें कहा 'दिमागी नक्सल'? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया स्पष्ट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिए गए 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बार काउंसिल के अध्यक्ष के अनिश्चितकालीन कार्यकाल पर सवाल
हैदराबाद के NALSAR विधि विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ सख्त निर्णय लेकर चर्चा में आए भारतीय बार काउंसिल (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल महिला को अपहरण-बलात्कार की धमकियां, सुप्रीम कोर्ट पहुंची
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने वाली महिला प्रदर्शनकारियों को धमकियां मिल रही हैं।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रद्द हुई सभी FIR
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में कॉमेडियन समय रैना समेत 5 प्रमुख कलाकारों को सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है।
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण के खिलाफ शिकायतें खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत दी है।
सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री विजय को राहत, करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को बांट सकेंगे नौकरी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में तमिलनाडु की मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें उसने करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को नौकरी देने का विरोध किया था।
NALSAR विवाद पर बार काउंसिल को फटकार, CJI ने कहा- यह छात्रों और मेरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (14 अगस्त) स्पष्ट किया है कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है और इसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को हस्तक्षेप करने का कोई हक नहीं है।
बार काउंसिल ने CJI के बहिष्कार पर NALSAR छात्रों पर लगाया था प्रतिबंध, आदेश वापस लिया
भारतीय बार काउंसिल (BCI) ने तेलंगाना में हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) विश्वविद्यालय के छात्रों पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया।
खाद्य पदार्थों की लैबलिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- आप करेंगे या हम आदेश दें
पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लेबल लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा है। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार ये नहीं कर सकती, तो वे करेंगे।
पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा मामले की जांच रिपोर्ट संसद में पेश, 3 आरोप सही पाए गए
दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच करने वाली संसद की 3 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश की गई है।
अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आंखों के इलाज के लिए जा सकेंगे विदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश रद्द करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
हादसे के वक्त ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर क्या मिलेगा बीमा?
देश में किसी भी तरह के वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होना बहुत जरूरी है। DL एक निश्चित अवधि के लिए जारी किया जाता है।
झारखंड सरकार और छात्रों के बीच दूसरी बातचीत भी बेनतीजा, सुझाव के लिए ई-मेल जारी
झारखंड PSC और SSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन का आज 15वां दिन है। आज छात्रों और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
बोफोर्स मामला 40 साल बाद बंद, सुप्रीम कोर्ट से हिंदुजा-बंधुओं की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने बोफोर्स तोप से जुड़े कथित रिश्वत घोटाले में गुरुवार को अंतिम याचिका खारिज करके 40 साल पुराने मामले को बंद कर दिया।
केंद्र सरकार ने SC-ST आरक्षण में आय आधारित उप-कोटा की मांग को ठुकराया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि आरक्षित श्रेणियों के भीतर आय-आधारित उप-कोटा लागू नहीं किया जा सकता।
संजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भगवान करे कानूनी जंग की नौबत न आए
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के फैमिली ट्रस्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि उनकी मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है।
लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से किया इनकार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों को कुचलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत की शर्तों में ढील देने से इनकार कर दिया।
कैसे झूठे मुकदमे ने व्यक्ति को 22 साल जेल में रखा? अब सप्रीम कोर्ट से बरी
सुप्रीम कोर्ट में आए एक मामले ने लोगों का ध्यान आपराधिक न्याय प्रणाली की सामूहिक विफलता की ओर आकर्षित किया है।
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को नहीं मिली जमानत; सेहत बिगड़ने पर होगा विचार, देखभालकर्ता रख सकेंगे
बलात्कार के मामले में सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से जमानत देने से इनकार कर दिया है।
दिल्ली प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत- सुरक्षाबलों को संयम बरतना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को छात्र प्रदर्शनकारियों से निपटते समय संयम बरतना चाहिए।
ओमान मिसाइल हमला: कैप्टन आशीष की पत्नी की सुप्रीम कोर्ट में गहार, कहा- वह जिंदा हैं
ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले में मृत मान लिए गए व्यापारिक जहाज के कैप्टन आशीष कुमार (35) की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर चौंकाने वाला दावा किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के RBI को दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कहा कि वह साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक अकाउंट्स (म्यूल अकाउंट्स समेत) से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार करे और उसे जारी करे।
अमेरिका के 25 राज्य भारत समेत 60 देशों पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ पहुंचे कोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ का मामला एक बार फिर अमेरिकी अदालत में पहुंच गया है।
जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए सही जगह नहीं है? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (3 अगस्त) को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिल्ली के जंतर-मंतर के विकल्प के रूप में किसी अन्य सुरक्षित स्थान को विरोध प्रदर्शन के लिए तलाशने पर जवाब मांगा है।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई, केंद्र सरकार बोली- हम वादे को लेकर गंभीर
केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने जा रही है। सरकार ने ये बात सुप्रीम कोर्ट को बताई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्ति पैनल में CJI क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने CEC को चुनने वाली समिति में मुख्य न्यायाधीश (CJI) के न होने पर आपत्ति जताई।
दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर नहीं करेगी कार्रवाई, लेकिन आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को नहीं मिलेगी छूट
NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर हुए प्रदर्शन के संबंध में दर्ज मामलों पर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि वो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।
लिफ्ट हादसों में मौत पर कौन होगा जिम्मेदार? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में लिफ्ट से संबंधित दुर्घटनाओं में जिम्मेदारी तय की है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे हादसों में केवल एक संस्था जिम्मेदार नहीं होगी, बल्कि निर्माता, रखरखाव एजेंसी और इमारत मालिक को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
#NewsBytesExplainer: बिना चुनाव जीते 6 महीने से मंत्री दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट सख्त; क्या जाएगा पद?
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, दीपक न तो विधानसभा और ना ही विधान परिषद के सदस्य हैं। इसके बावजूद वे मंत्री पद पर हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट-गन उपयोग पर कहा- नियमों के बदलने तक हथियारों का इस्तेमाल अवैध नहीं
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाने वाले आरोपों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया।
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी, ओडिशा सरकार की याचिका खारिज
भगवान जगन्नाथ पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज को मंजूरी मिल गई है।
CBI ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले से बरी किया, सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकारा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला घोटाले के मामले को बंद करने के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के फैसले को स्वीकार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट से प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत; हिंसा की SIT जांच के आदेश, छात्र रिहा होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य राज्यों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शनों में शामिल प्रदर्शनकारियों को राहत दी है।
सुप्रीम कोर्ट की विरोध-प्रदर्शन पर सख्त टिप्पणी, कहा- आंदोलन के कारण नहीं किया जा सकता लाठीचार्ज
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी की है।
मनोज मुंतशिर 'आदिपुरुष' पर बोले- पता नहीं किस धुन में लिखे डायलॉग, सोचकर शर्म आती है
फिल्म 'आदिपुरुष' के सिनेमाघरों में आने के 3 साल बाद इसके संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने अब ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अपनी जिंदगी की 'सबसे बड़ी गलती' करार दिया है।
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस की ज्यादती के आरोपों वाली 2 याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। ये सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
सोशल मीडिया पर साझा नहीं किए जाएंगे अदालती कार्यवाही के वीडियो, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित करते हुए संबंधित अदालत की पूर्व अनुमति के बिना सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर न्यायिक कार्यवाही के ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को निकालने, संपादित करने, प्रसारित करने, दोबारा पोस्ट करने, अपलोड करने या उससे कमाई करने पर रोक लगा दी है।
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार
NEET पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार गलतियों का सिलसिला इसी तरह जारी नहीं रह सकता।
सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने पर नाराजगी जताई, CJI ने कहा- दोपहर तक खोलो
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की वजह से दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद करने पर नाराजगी जताई है।
राजा रघुवंशी की हत्यारोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में आत्मसमर्पण करना होगा
मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।