NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी समिति का ऐलान, सचिन पायलट और शशि थरूर को मिली जगह 
    अगली खबर
    कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी समिति का ऐलान, सचिन पायलट और शशि थरूर को मिली जगह 
    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर को जगह मिली है

    कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी समिति का ऐलान, सचिन पायलट और शशि थरूर को मिली जगह 

    लेखन आबिद खान
    Aug 20, 2023
    04:04 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के 39 नामों की सूची जारी की है।

    इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सचिन पायलट, शशि थरूर, आनंद शर्मा, अशोक चव्हाण और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे कई नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान के फैसलों से नाराज चल रहे कई नेताओं को भी समिति में जगह मिली है।

    नाम

    सूची में किन-किन नेताओं के नाम हैं?

    CWC में अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

    इनके अलावा तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, अजय माकन, चरणजीत सिंह चन्नी, कुमारी सेलजा, रघुवीरा रेड्डी, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, गौरव गोगोई, केसी वेणुगोपाल, सैयद नासिर हुसैन, कमलेश्वर पटेल, जगदीश ठाकुर और दीपक बाबरिया के भी नाम शामिल हैं।

    सदस्य

    स्थायी आमंत्रित सदस्यों में इन्हें मिली जगह

    समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

    मल्लिकार्जुन खड़गे इससे पहले संचालित समिति के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। संचालित समिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

    विशेष

    सूची में 9 विशेष आमंत्रित नेता भी शामिल

    सूची में 9 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर जगह मिली हैं। इनमें पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, कोदिकुनिल सुरेश, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणीति शिंदे, अलका लांबा और वाम्शी चंद रेड्डी के नाम शामिल हैं।

    इसके अलावा युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख को CWC में पदेन सदस्य का दर्जा दिया गया है। कुल 39 नामों में से केवल 3 सदस्य 50 वर्ष से कम उम्र के हैं।

    G23

    G23 के कई नेताओं को मिली जगह

    सूची में उन नेताओं को भी जगह मिली है, जो पार्टी आलाकमान से नाराज चलने वाले समूह G23 का हिस्सा हैं। इनमें आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, मुकुल वासनिक, वीरप्पा मोइली और शशि थरूर के नाम शामिल हैं।

    थरूर ने तो खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। सूची जारी होने के बाद थरूर ने खड़गे और कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है।

    समिति

    क्या होती है कार्यकारिणी समिति? 

    बता दें कि CWC कांग्रेस में सबसे शक्तिशाली समिति है। इसका गठन साल 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन के दौरान किया गया था।

    पार्टी के संविधान के नियमों की व्याख्या, उन्हें लागू करना और पार्टी के अध्यक्ष को हटाने और नियुक्त करने का काम भी CWC के पास होता है।

    इसी साल रायपुर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में फैसला लिया गया था कि समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष इन्हें नामित करेंगे।

    खड़गे

    पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं खड़गे

    पिछले साल अक्टूबर में खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला है। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा की है।

    खड़गे पिछले 25 सालों में कांग्रेस के पहले गैर-गांधी अध्यक्ष हैं। उनसे पहले ढाई दशक तक केवल सोनिया और राहुल गांधी ही पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। सोनिया 1998 के बाद से सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं। 2017 से 2019 तक राहुल ने भी ये पद संभाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी  पहलगाम आतंकी हमला
    देश में कोरोना वायरस के मामले 1,800 पार हुए, अस्पताल में 3-4 गुना बढ़े मरीज कोरोना वायरस
    कौन हैं खीरिन शर्मा, जो फिल्म 'मां' में काजोल की बेटी बन छाईं? काजोल
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? IPL 2025

    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)

    कल होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधी सोनिया गांधी
    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा मध्य प्रदेश
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ मध्य प्रदेश
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे पर इस्तीफे, अब तक 6 प्रदेश अध्यक्षों ने छोड़ा पद ओडिशा

    कांग्रेस समाचार

    INDIA बनाम NDA: विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखा गया  मल्लिकार्जुन खड़गे
    'जीतेगा भारत' होगी विपक्षी गठबंधन INDIA की टैगलाइन, उद्धव ठाकरे ने दिया था सुझाव बेंगलुरु
    कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: खत्म हुआ देश पर 10 साल राज करने वाला UPA, जानें इसका इतिहास  UPA सरकार

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    राहुल गांधी मामले में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन का आज दूसरा दिन, विपक्ष के साथ बैठक राहुल गांधी
    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं ने पहने काले कपड़े, TMC भी शामिल राहुल गांधी
    मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्ष की बड़ी बैठक, जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी के बंगला खाली करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मेरे साथ आकर रह सकते हैं राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    मणिपुर: राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर पहुंचे, राहत शिविर में बच्चों के साथ खाया खाना मणिपुर
    मोदी सरनेम मामला: झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, फिलहाल नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई  झारखंड हाई कोर्ट
    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाई कोर्ट का सजा पर रोक लगाने से इनकार गुजरात हाई कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में अब तक क्या हुआ और राहुल के पास आगे कौन-से विकल्प मौजूद? कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025