LOADING...
विश्व मच्छर दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें
विश्व मच्छर दिवस मनाने का कारण और महत्व

विश्व मच्छर दिवस: जानिए इसका इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें

लेखन अंजली
Aug 20, 2023
07:30 am

क्या है खबर?

हर साल विश्व मच्छर दिवस मच्छरों के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दरअसल, वर्षों और दशकों से मच्छरों ने घातक बीमारियां फैलाने वाले कीड़ों के रूप में ख्याति प्राप्त कर ली है। मलेरिया से लेकर डेंगू और जीका वायरस जैसे मच्छर लाखों लोगों की जान लेने का कारण रहे हैं। आइए आज हम आपको विश्व मच्छर दिवस का इतिहास और इसे मनाने के महत्व को बताते हैं।

तिथि

कब है यह दिवस?

हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस के योगदान को याद करने के लिए भी मनाया जाता है, जो मलेरिया और मादा एनोफिलीन मच्छरों के बीच संबंध की खोज करने वाले पहले व्यक्ति थे। कई अध्ययनों में सामने आया है कि मच्छर कई लाखों वर्षों से पृथ्वी पर मौजूद हैं और कई जानलेवा खतरे के लिए जिम्मेदार हैं।

इतिहास

साल 1932 से मनाया जा रहा है यह दिवस

साल 1897 में 20 अगस्त को सर रोनाल्ड रॉस ने पाया कि मच्छर मलेरिया फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। फिर साल 1932 में सर रोनाल्ड की मृत्यु के बाद लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ब्रिटिश डॉक्टर के काम को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 20 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित करता रहा। इसका लक्ष्य लोगों के बीच मच्छरों के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। तब से लेकर हर साल दुनियाभर में दिवस को मनाया जाने लगा।

Advertisement

महत्व

इस दिवस को मनाना क्यों है महत्वपूर्ण?

हर साल विश्व मच्छर दिवस उन तरीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है, जिनसे हम खुद को मच्छर जनित बीमारियों से बचा सकते हैं और इन कीड़ों से निपटने के लिए एक साथ आगे बढ़े। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कई रिपोर्टों के मुताबिक, अफ्रीकी क्षेत्र में मलेरिया असमान रूप से सबसे अधिक है। इसी के साथ कई देशों में भी मच्छरों की बीमारियों का खतरा है, इसलिए विश्व मच्छर दिवस मनाना महत्वपूर्ण है।

Advertisement

तरीके

विश्व मच्छर दिवस मनाने के तरीके

विश्व मच्छर दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका मलेरिया, डेंगू और जीका जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के इलाज में मदद करने के लिए धन जुटाना है। हम मच्छरों के खतरों के बारे में ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें सोशल मीडिया पर मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए कुछ जागरूकता कोट्स और स्लोग्न आदि को भी पोस्ट कर सकते हैं।

Advertisement