कांग्रेस समाचार: खबरें
विधानसभा चुनाव: महिला मतदाताओं की बल्ले-बल्ले, नगद राशि से लेकर ब्याज मुक्त कर्ज के ऐलान
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में इस महीने विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए प्रचार चरम पर है। सभी राज्यों में पार्टियों ने महिला मतदाताओं के लिए योजनाओं और लुभावने वादों का पिटारा खोल दिया है। इनमें नगद सहायता राशि से लेकर मुफ्त सफर तक के वादे शामिल हैं।
विदेशी चंदा संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा, सरकार ने रोका विधेयक
लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने विदेशी चंदा (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA) को लेकर जोरदार हंगामा किया।
पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची, ममता बनर्जी के सामने कौन?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम चुनाव के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या वादे किए
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को अगले महीने होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर बोला हमला, जानिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित किया।
तमिलनाडु चुनाव में DMK 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी, एमके स्टालिन कोलाथुर से उतरेंगे
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शनिवार को सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी 234 में से 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस को अकबर रोड स्थित मुख्यालय और IYC कार्यालय खाली करने का नोटिस
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में अपने 2 सबसे प्रमुख कार्यालयों को खाली करने को कहा गया है।
असम में भाजपा की मंत्री नंदिता गोरलोसा कांग्रेस में शामिल, टिकट न मिलने से नाराज
असम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार में मंत्री रहीं नंदिता गोरलोसा रविवार रात को कांग्रेस में शामिल हो गईं।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PWC) के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के बाद इस्तीफा दे दिया।
असम चुनाव: भाजपा ने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मुख्यमंत्री सरमा जालुकबारी से मैदान में
असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 88 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जालुकबारी से मैदान में उतारा गया है। वहीं, कल ही कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।
केरल विधानसभा चुनाव: UDF में सीट बंटवारा हुआ; कांग्रेस को 95, IUML को 27 सीटें मिलीं
केरल में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइडटेड डेमोक्रेटिक फ्रंक (UDF) में सीट बंटवारे पर मुहर लग गई है। कांग्रेस राज्य की कुल 140 सीटों में से 95 पर चुनाव लड़ने जा रही है, जो 2021 की तुलना में 2 ज्यादा हैं।
असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस का क्रॉस वोटिंग पर सख्त कदम, ओडिशा के 3 विधायक किए निलंबित
ओडिशा में कांग्रेस ने मंगलवार को अपने 3 विधायकों को भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने और उन्हें राज्यसभा चुनाव जीतने में मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, ओडिशा में कांग्रेस के खेमे में सेंध
राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इसी के साथ धीरे-धीरे नतीजे भी आ रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी 5 उम्मीदवारों की जीत तय है, क्योंकि महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही मतदान किया और 4 अनुपस्थित रहे।
रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, संसद में भी नारेबाजी
पश्चिमी एशिया में तनाव का असर तेल और गैस आपूर्ति पर दिख रहा है। केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि देश में कोई संकट नहीं है, लेकिन सड़कों पर लगी लाइन कुछ और गवाही दे रही है।
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 10 घंटे होगी बहस
संसद में मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष में जोरदार बहस हुई।
कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार उतारे, हरियाणा से बौद्ध और तेलंगाना से सिंघवी जाएंगे
कांग्रेस ने 5 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 6 उम्मीदवारों को नाम घोषित कर दिए हैं।
तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, 28 सीटों पर लडे़गी कांग्रेस
तमिलनाडु में कई दिनों से जारी अनिश्चितता को खत्म करते हुए सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है।
क्या प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बना रहे दबाव? सामने आया वीडियो
राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को एक जनसभा करेंगे, जिसको लेकर भाजपा जी-जान से जुटी है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर दिया बयान, कहा- मोदीजी ये उत्तर कोरिया नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पहली बार भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बयान दिया है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पकड़ने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने उन्हें ही पकड़ लिया
दिल्ली के AI शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस 41 सीटों पर अड़ी, DMK केवल 25 देने को तैयार; क्यों उलझा मामला?
तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।
राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री ने देश बेच दिया, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया
भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के विरोध में आज कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'किसान महाचौपाल' बुलाई है।
AI समिट में प्रदर्शन: युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को 4 दिन की पुलिस हिरासत
दिल्ली में AI समिट के दौरान भारत मंडपम में अर्धनग्न प्रदर्शन करने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
असम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेन बोराह भाजपा में शामिल, दिया चौंकाने वाला बयान
असम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेन बोराह ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन था नेपाल से प्रेरित, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान शुक्रवार भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अर्धनग्न होकर किए गए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
महाराष्ट्र के भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को अपनों से झटका, कांग्रेस का मेयर बना
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका मेयर चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
AI समिट के दौरान भारत मंडपम में अर्धनग्न होकर घुसे कांग्रेसी कार्यकर्ता, कई हिरासत में
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भारी हंगामा किया।
#NewsBytesExplainer: 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, किसका पलड़ा भारी और सदन में कितने बदलेंगे समीकरण?
चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सीटों पर हो रहा है, जो अप्रैल 2026 में खाली होने जा रही हैं। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होना है।
कांग्रेस का दावा- असम के नेता भूपेन बोराह ने इस्तीफा वापस लिया, बोराह बोले- समय चाहिए
असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह के सोमवार को इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा नहीं स्वीकारा और बोराह ने त्याग पत्र वापस ले लिया है।
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह ने पार्टी छोड़ी, क्या भाजपा में शामिल होंगे?
असम में अपनी वापसी के लिए मेहनत कर रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है।
राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री मोदी से पूछे 5 सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 सवाल पूछे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का व्यापार समझौतों पर अहम बयान, कहा- राजनीतिक स्थिरता ने बढ़ाया निवेश का माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाचार एजेंसी PTI के साथ विशेष साक्षात्कार में भारत के बजट 2026 और विभिन्न देशों के साथ किए गए व्यापार समझौतों समेत विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की।
उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नसीमउद्दीन सिद्दीकी रविवार को समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- पूर्वोत्तर हमारी अष्टलक्ष्मी, कांग्रेस के समय असम फंड के लिए तरसता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य असम के दौरे पर हैं। उन्होंने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से भी बचती हो, वह क्या असम का विकास कर सकती है?
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक कुर्सी से दूर रहेंगे स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक वे कुर्सी से दूर रहेंगे और सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया, स्पीकर का आया जवाब
संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान पिछले कई दिनों से जारी गहमागहमी के बीच विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
असम मुख्यमंत्री बोले- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध; गृह मंत्रालय का सौंपा मामला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों के मामले को राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को सौंपने का फैसला किया है।
राज्यसभा में प्रधानमंत्री बोले- देश तेजी से आगे बढ़ रहा, हमारे पास वैश्विक चुनौतियों का समाधान
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।
पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, किसी से नहीं होगा गठबंधन
कांग्रेस ने कुछ महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और किसी से गठबंधन न करने का फैसला किया है।
संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से भिड़े राहुल गांधी, बोले- ये 'गद्दार दोस्त'
संसद के बजट सत्र के दौरान आज कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली।
कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार समझौते पर उठाया सवाल, कहा- युद्धविराम की तरह इसमें भी ट्रंप आगे
कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सबसे पहले इसकी घोषणा पर आपत्ति जताई है।
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाए, कहा- ढेरो सबूत हैं
पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व मंत्री डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को निशाने पर लिया है।
शशि थरूर ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले- कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहा
कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेद की खबरों के बीच शशि थरूर ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को नकारा है।
तमिलनाडु: अभिनेता विजय की पार्टी कर सकती है कांग्रेस का समर्थन, पिता का बड़ा बयान
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दे सकती है। विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने इसके संकेत दिए हैं।
शशि थरूर ने खड़गे-राहुल गांधी से मुलाकात की, बोले- केरल में उम्मीदवार बनने की दिलचस्पी नहीं
कांग्रेस के अंदर मतभेद की चर्चाओं के बीच केरल के तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
चंडीगढ़ नगर निगम में AAP-कांग्रेस में झगड़े का भाजपा को फायदा, मेयर चुनाव जीता
चंडीगढ़ के नगर निगम मेयर चुनाव में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच झगड़े का फायदा भाजपा को मिला और उसने बहुमत से अपना मेयर बना लिया।
कांग्रेस ने मोदी सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट जारी की, आर्थिक आंकड़ों को धोखा बताया
कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सरकार के आर्थिक विकास पर सवाल उठाए गए हैं।
तेलंगाना: फोन टैपिंग मामले में SIT के सामने पेश हुए KTR, बोले- मुख्यमंत्री रेड्डी चोर है
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामा राव (KTR) कथित फोन टैपिंग मामले को लेकर विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश हुए। इस दौरान BRS कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- केरल में भाजपा की नींव पड़ गई, अब इसे विकसित बनाने का समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य केरल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित किया।