Loading...

पाकिस्तान समाचार: खबरें

15 Oct 2026
• पेशावर

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से एक शिक्षक समेत 21 बच्चों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 20 छात्रों और एक महिला शिक्षिका सहित 21 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस ने 100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए और 500 पोस्ट हटवाए, 4 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने राजधानी में हो रहे प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार तड़के बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां बंदरगाह शहर कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए।

पाकिस्तानी सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू किया, इमरान की पार्टी की सरकार बर्खास्त

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू कर दिया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते आतंकी हमलों का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान के 4 प्रांतों को 12 में विभाजित करना चाहते हैं सेना प्रमुख असीम मुनीर

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर देश की राजनीतिक में बड़ा हस्तक्षेप करते हुए बदलाव करने जा रहे हैं।

08 Oct 2026
• सऊदी अरब

पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए 15,000 सैनिक और लड़ाकू विमान

पाकिस्तान ने सऊदी अरब में सैन्य तैनाती किए जाने की पुष्टि की है। ये तैनाती सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत की गई है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- पाकिस्तानी आतंकवाद पर मनगढ़ंत कहानियों का समर्थन करता है OIC

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकी मामलों में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की लचर टिप्पणियों को निशाने पर लिया और कहा कि संगठन पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर करने में असमर्थ है।

06 Oct 2026
• सऊदी अरब

मक्का रक्षा समझौते की औपचारिकता पूरी, क्या अब हूती के खिलाफ सऊदी की मदद करेंगे पाकिस्तान-तुर्की?

सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को औपचारिक रूप दे दिया गया है। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने की है।

06 Oct 2026
• सऊदी अरब

यमन के हूतियों ने रियाद हवाई अड्डे से लेकर अरामको रिफाइनरी तक हमलों की जिम्मेदारी ली

सऊदी अरब में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का हमला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विद्रोहियों ने कई प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन-मिसाइल हमले किए हैं।

घुसपैठियों की मौत पर बढ़ा विवाद, अब भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा 2 संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मारने के बाद पाकिस्तान और भारत में विवाद बढ़ता जा रहा है।

पंजाब सीमा पर 2 घुसपैठियों की मौत से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को तलब किया

सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा पंजाब सीमा पर 2 संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराए जाने का पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताया है।

03 Oct 2026
• सऊदी अरब

सऊदी अरब में 25,000 सैनिक तैनात करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उलझे सऊदी अरब की पाकिस्तान बड़ी मदद कर सकता है। खबरें हैं कि पाकिस्तान सऊदी अरब में अपनी सैन्य उपस्थिति की बड़े पैमाने पर विस्तार करने की तैयारी कर रहा है और 25,000 सैनिक तैनात कर सकता है।

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला, महिला और बच्चे समेत 9 लोग मारे गए

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। गुरुवार तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े

भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के पश्चिमी अरब सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े समुद्री प्रयास को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के बीच भारत वैकल्पिक मार्ग के लिए चीन से कर रहा बातचीत

पाकिस्तान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद भारत ने वैकल्पिक मार्ग की तलाश तेज कर दी है।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का परमाणु ईंधन ले जा रहे रूसी विमान को नहीं दिया हवाई रास्ता

बांग्लादेश एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसको करारा झटका दिया है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल SCO समन्वयकों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और किसी भी ठोस कूटनीतिक बातचीत की अनुपस्थिति के बावजूद भारत ने एक बार फिर बहुपक्षीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

27 Sep 2026
• एस जयशंकर

विदेश मंत्री बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का लगातार अभ्यास करने वाला देश, यह दुनिया के लिए चुनौती

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का लगातार अभ्यास करने वाला देश है।

पाकिस्तान: डेरा इस्माइल खान में हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार (26 सितंबर) को बेहद दर्दनाक और भीषण बम विस्फोट हुआ है।

पाकिस्तान ने UN में उठाया सिंधु नदी का मुद्दा, शहबाज शरीफ बोले- पानी रोकना जंग जैसा

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि जल प्रणाली में किसी भी प्रकार का बदलाव 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा।

UN में भारत बोला- पाकिस्तान का आतंकवाद न उसे और न दुनिया को फायदा पहुंचाएगा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन की कड़ी आलोचना करते हुए इस्लामाबाद पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और छल-कपट का आरोप लगाया।

पाकिस्तान ने तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता के गृह नगर कंधार पर बरसाए बम

पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान के कंधार शहर को निशाना बनाया और कई हवाई हमले किए। कंधार तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता का गृह नगर है।

पाकिस्तान में PTI के मार्च से पहले इस्लामाबाद किले में तब्दील; राजमार्ग बंद, अर्धसैनिक बल तैनात

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) बड़ा मार्च निकालने वाली है, जिसको लेकर इस्लामाबाद में अलर्ट जारी किया गया है।

पाकिस्तान: पेशावर में खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री का हथियारबंद लोगों ने अपहरण किया

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में सोमवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने बीच सड़क से राज्य के स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री फजल शकूर खान का अपहरण कर लिया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हवाई हमला, 3 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान ने उत्तर पूर्वी इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा खान लाहौर में गिरफ्तार, PTI ने की निंदा

पाकिस्तान में 27 सितंबर को होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 24 वर्षीय ट्रक चालक गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था संवेदनशील फुटेज

जम्मू-कश्मीर के कठुआ से एक 24 वर्षीय ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर पाकिस्तान स्थित अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी (ISI) से संपर्क करने का आरोप है।

पाकिस्तान में ईंधन संकट के बीच लॉकडाउन जैसे हालात, जानिए सरकार ने क्या-क्या पाबंदियां लगाई

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों के चलते पाकिस्तान इस समय बेहद गंभीर ईंधन और गैस संकट से जूझ रहा है।

18 Sep 2026
• दुनिया

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के दौरान आत्मघाती धमाके में 16 की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है।

17 Sep 2026
• अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से जुड़ी ड्रोन कंपनी ने पाकिस्तानी सेना के साथ किया समझौता

अमेरिकी ड्रोन कंपनी पॉवरस ने पाकिस्तान की सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी।

17 Sep 2026
• सऊदी अरब

हूती विद्रोहियों संग बढ़ा सऊदी अरब का संघर्ष, पाकिस्तान बोला- मक्का समझौते की जिम्मेदारी निभाने को तैयार

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों में बढ़ते संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने कहा है कि वह मक्का रक्षा समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तैयार है।

भारत ने पाकिस्तान-चीन सीमा आयोग को खारिज किया, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा

भारत ने कथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग को खारिज कर दिया। भारत ने कहा कि इसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

#NewsBytesExplainer: भारत-पाकिस्तान के जहाज समुद्र में टकराए, क्या कहता है 1991 का समझौता?

अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से पाकिस्तान की नौसेना का एक जहाज टकरा गया। इस मामले पर भारत ने सख्त कदम उठाते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान के सबसे वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

केंद्र सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया

गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।

पाकिस्तानी जहाज की भारतीय नौसेना पोत से हुई टक्कर, भारत ने राजनयिक को तलब किया

अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तान की नौसेना के एक जहाज और भारतीय नौसेना के एक पोत के बीच टक्कर होने के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है।

मसूद अजहर पर इनाम को भारत ने 'दिखावा' बताया, बांग्लादेश की भी खोली पोल

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को निमंत्रण, पाकिस्तान की ओर से मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात और ओमान के तट पर जहाज पर हमले को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया है।

पाकिस्तान का नया दिखावा, आतंकी मसूद अजहर पर घोषित किया 70 लाख रुपये का इनाम

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने अपनी वांछित आतंकवादियों की नई 'रेड बुक' जारी की है।

14 Sep 2026
• सऊदी अरब

मक्का समझौते पर आलोचनाओं के बाद घिरा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बात

सऊदी अरब पर हमलों के बाद हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान पीछे हट गया था। इसके बाद मक्का समझौते को लेकर पाकिस्तान की खूब आलोचना हो रही थी।

UN नक्शे पर भारत के बयान के बाद पाकिस्तान का उकसावा, जम्मू-कश्मीर को लेकर ये कहा

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में दुनिया के नए नक्शे के इस्तेमाल से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया था। भारत ने इसका समर्थन किया, लेकिन ये भी कहा था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों सहित उसके पूरे भूभाग को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए।

बलूचिस्तान में 25 पाकिस्तानी सैनिकों की घात लगाकर हत्या, जवाबी कार्रवाई में 48 उग्रवादी ढेर

पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और अलगाववादी उग्रवादियों के बीच हिंसक संघर्ष चरम पर पहुंच गया है।

रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमला, कराची जाने वाले जहाज पर सवार थे 23 भारतीय

रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमले की खबर आई है। पहला हमला एक मालवाहक जहाज पर नोवोरोस्सिय्स्क बंदरगाह से पाकिस्तान जाते समय हुआ, जबकि दूसरा हमला सोची बंदरगाह पर हुआ है।

SCO सम्मेलन में पाकिस्तान ने उठाया जल संधि का मुद्दा, कहा- पानी को हथियार न बनाएं

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया।

पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी को एकांत कारावास में न रखने का आदेश

पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को एकांत कारावास में रखे जाने का विरोध किया है।

क्या तुर्की-पाकिस्तान और सऊदी के 'इस्लामिक NATO' में शामिल होगा बांग्लादेश? क्या होगा फायदा

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान की ओर से 7 अगस्त को हस्ताक्षरित मक्का संयुक्त रक्षा समझौते ने खाड़ी क्षेत्र से लेकर दक्षिण एशिया तक नई रणनीतिक वास्तविकता को जन्म दिया है।

दिल्ली के दंपत्ति ने पाकिस्तान भेजे सिम कार्ड और सैन्य जानकारी, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।

28 Aug 2026
• PoK

PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान की संवैधानिक स्थिति बदलने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट

हाल के दिनों में भारत और चीन के संबंध में सुधार की संभावना दिखने से पाकिस्तान को चिंता होने लगी है। यही वजह है कि पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान के संवैधानिक ढांचे में बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है।

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष में निगरानी प्रणाली स्थापित कर रहा भारत

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए भारत अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणालियों को स्थापित करने का काम कर रहा है। ये प्रणालियां कुछ ही सेकंड में मिसाइल दागे जाने का पता लगा लेंगी, जिससे उन्हें नष्ट करना ज्यादा तेजी से संभव हो सकेगा।

26 Aug 2026
• अमेरिका

अमेरिका अब ईरान पर और हमला नहीं करेगा, दूसरी तरह से दबाव बनाएगा- मार्को रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल में अपने कई विदेशी समकक्षों को बताया कि अमेरिका फिलहाल ईरान के खिलाफ नए हमले नहीं करेगा।

पाकिस्तान के PIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आग लग गई, जिसकी चपेट में 15 नवजात बच्चों की मौत हुई है।

25 Aug 2026
• तुर्की

पाकिस्तान पहुंचे तुर्की और चीन के सैन्य विमान, क्या की गई है हथियारों की आपूर्ति?

पाकिस्तान ने चोरी-छिपे अपनी सैन्य ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है।

25 Aug 2026
• PoK

पाकिस्तान: पेशावर के विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन के दौरान सेना अधिकारी ने चलाई गोली

पाकिस्तान के पेशावर में स्थित सरहद विश्वविद्यालय से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है।

23 Aug 2026
• अमेरिका

अमेरिका-ईरान बीच मध्यस्थता के प्रयासों के बीच तेहरान का दौरा करेंगे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने और मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सोमवार (24 अगस्त) को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करेंगे।

पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के 15 महीने बाद दोबारा खड़ा किया JeM का बहावलपुर मुख्यालय

भारत की ओर से मई 2025 में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के महज 15 महीने बाद पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नापाक हकीकत फिर दुनिया के सामने ला दी है।

रावलपिंडी में सुरक्षा चिंताओं के बीच सेना की 3 टुकड़ियां तैनात, 6 महीने का हाई अलर्ट

पाकिस्तान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण शहर रावलपिंडी में गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान सेना की 3 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है।

इमरान की पार्टी ने सरकार के खिलाफ दायर की याचिका, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने शनिवार को देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके मंत्रियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर की है।

21 Aug 2026
• सऊदी अरब

खाड़ी देशों से 21,000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किया गया, 472 भिखारी शामिल

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में गुरुवार को बताया गया कि खाड़ी देशों से पाकिस्तान के 21,951 नागरिकों को कई कारणों से वापस भेज दिया गया है।

इमरान खान को शिफा की जगह PIMS लाकर लौटाया, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार रात में इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल की जगह पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (PIMS) ले जाया गया और वहीं से अडियाला जेल लौटा लाए।

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की चेतावनी- पाकिस्तान नहीं, लंबे समय में चीन हमारी सबसे बड़ी चुनौती

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नया और दूरदर्शी आंकलन किया है। अपनी नई किताब के विमोचन पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से खतरा आतंकवाद की वजह से बना रहता है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी होगा।

इमरान खान को चिकित्सा जांच के बाद फिर अडियाला जेल में डाला गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में कुछ देर की चिकित्सा जांच के बाद वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है।

क्या पाकिस्तान को हथियार भेज रहे हैं चीन-तुर्की? 60 घंटे तक सैन्य विमानों ने लगाए चक्कर

अटकलें हैं कि चीन और तुर्की पाकिस्तान को हथियार या सैन्य उपकरण भेज रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों के सैन्य परिवहन विमानों ने लगातार 60 घंटे तक पाकिस्तान के कई चक्कर लगाए हैं।

इमरान खान को अस्पताल भेजने पर नहीं लगेगी रोक, पाकिस्तान सरकार की याचिका कोर्ट में खारिज

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मामले में सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है।

20 Aug 2026
• अमेरिका

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख पहुंचे, दलाई लामा से मुलाकात पर नजरें

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर लद्दाख पहुंच गए हैं। वे लेह हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।

20 Aug 2026
• दुनिया

क्या फतह-3 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है पाकिस्तान? जारी किया 750 किलोमीटर का NOTAM

पाकिस्तान ने 19 और 20 अगस्त के लिए हवाई क्षेत्र के 750 किलोमीटर लंबे हिस्से को प्रतिबंधित करने वाला नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है।पाकिस्तान ने इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई है, लेकिन असामान्य लंबाई और समय को देखते हुए अटकलें हैं कि पाकिस्तान किसी मिसाइल या रॉकेट सिस्टम का परीक्षण करने जा रहा है।

दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया, वीजा अनुभाग के पास बुलडोजर से तोड़फोड़

दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा गुरुवार को हटा दिया गया। परिसर को चारों से घेरने वाले यातायात अवरोधकों और बैरिकेड्स को भी हटाया गया है।

इमरान खान को अस्पताल भेजने के सुप्रीम फैसले से पाकिस्तान सरकार बौखलाई, पुनर्विचार याचिका दायर

पाकिस्तान की संघीय सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल भेजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई है।

19 Aug 2026
• अमेरिका

कौन है भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह, जो अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ?

अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हाल में एक 29 वर्षीय भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह को अपनी वांटेड सूची में शामिल किया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में अपनी बहन से मुलाकात की

पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 महीने बाद अपने परिवार से रावलपिंडी की अडियाला जेल में मिलने की अनुमति दी गई।

19 Aug 2026
• हाफिज सईद

पाकिस्तानी मौलवी का दावा, लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद ने 10,000 आतंकियों को भेजा था जम्मू-कश्मीर

पाकिस्तान के प्रमुख मौलवी नासिर मदनी ने दावा किया है कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद ने जम्मू-कश्मीर में 10,000 से अधिक आतंकी युवाओं को भेजा था।

18 Aug 2026
• मुंबई

#NewsBytesExplainer: मुंबई हमलों के आतंकियों पर उनकी गैरमौजूदगी में कैसे मुकदमा चलाएगा भारत?

मुंबई आतंकी हमले के करीब 18 साल बाद भारत एक बड़ा कानूनी कदम उठाने जा रहा है। हमले के दोषी 6 आतंकियों के खिलाफ भारत मुकदमा शुरू करेगा। जिन लोगों पर मुकदमा चलेगा, उनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) प्रमुख हाफिज सईद भी शामिल है।

18 Aug 2026
• टिक-टॉक

कौन थीं पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार आयशा गिलानी, जिन्हें चलती गाड़ी में मारी गई गोली?

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महज 28 साल की आयशा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

18 Aug 2026
• मुंबई

हाफिज सईद समेत मुंबई आतंकी हमले के 6 गुनाहगारों पर चलेगा मुकदमा

2008 मुंबई आतंकी हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान आतंकियों और उनके सरपस्तों पर भारत कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। 18 साल बाद हमले के मुख्य आरोपी लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी समेत 6 भगोड़े आतंकियों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा।