NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी देओल के बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, जानिए बैंक ने क्यों वापस लिया नोटिस
    अगली खबर
    सनी देओल के बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, जानिए बैंक ने क्यों वापस लिया नोटिस
    सनी देओल का बंगला अब नहीं होगा नीलाम, बैंक ने वापस लिया नोटिस

    सनी देओल के बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, जानिए बैंक ने क्यों वापस लिया नोटिस

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 21, 2023
    11:12 am

    क्या है खबर?

    सनी देओल आजकल अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई कर रही है।

    इसके अलावा सनी अपने जुहू वाले बंगले को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम से कर्ज नहीं चुकाने के कारण उनका बंगला नीलाम करने का नोटिस जारी किया था।

    अब बैंक ने यह नोटिस वापस ले लिया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    बयान

    तकनीकी कारणों से वापस लिया नोटिस

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सनी बैंक के कर्जदार हैं और इसके चलते बैंक उनका एक बंगला बेचने की तैयारी में है। बैंक ने 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए सनी का जुहू वाला बंगला नीलाम करने का नोटिस जारी किया था।

    अब 1 दिन बाद ही बैंक ने अपने बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले का नीलामी नोटिस तकनीकी गड़बड़ियाें के चलते वापस ले लिया गया है।

    लोन

    सनी ने बैंक से लिया था लोन

    20 अगस्त को बैंक ने अखबार में नोटिस जारी कर कहा था कि 25 सितंबर को सनी के बंगले की नीलामी की जाएगी।

    इस नोटिस में सनी के पिता धर्मेंद्र का नाम गारंटर के तौर पर लिखा था। सनी की टीम ने नोटिस की पुष्टि की थी।

    सनी ने बैंक से करीब 56 करोड़ रुपये का लोन लिया था। ये लोन और इस पर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने उनकी संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया था।

    पुष्टि

    जल्द ही सुलझा लिया जाएगा मामला

    दैनिक भास्कर ने सनी की टीम से बात की। पता चला कि अभिनेता फिलहाल लंदन में हैं। उनकी टीम से जुड़े एक शख्स ने कहा कि वह इस मामले से अवगत हैं और जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

    सनी का ये बंगला गांधीग्राम रोड जुहू अंधेरी मुंबई सबअर्बन में स्थित है। नोटिस के मुताबिक, नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है। वह 2-3 दिन में पूरी रकम चुका देंगे।

    बंगला

    कितना बड़ा है सनी का बंगला?​

    सनी का जुहू वाला बंगला 599.44 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें सनी विला और सनी साउंड्स हैं। इसे भी नीलाम करने की तैयारी थी।

    सनी साउंड्स देओल की स्वामित्व वाली कंपनी है। इसके लिए सनी ने बैंक से कर्ज लिया था और पिता धर्मेंद्र को गारंटर बनाया था।

    इस बंगले में पार्किंग से लेकर पूल, मूवी थिएटर, हेलिपैड एरिया और बगीचा तक है। बंगले में ऐशो-आराम की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बंगला प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि सनी का आधिकारिक दस्तावेजों पर नाम अजय सिंह देओल है। वह 2019 से पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को हराया था। इस सीट से अभिनेता विनोद खन्ना लंबे समय तक सांसद रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनी देओल
    बैंक ऑफ बड़ौदा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सनी देओल

    'गदर 2' को बड़े पैमाने पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में निर्माता गदर 2 फिल्म
    राजवीर देओल की 'दोनों' का नया पोस्टर जारी, पालोमा ढिल्लों की भी दिखी झलक  राजवीर देओल
    सनी देओल की 'गदर 2' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म  गदर 2 फिल्म
    सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म  अमीषा पटेल

    बैंक ऑफ बड़ौदा

    BoB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल काम की बात
    BoB दे रहा सात फीसदी ब्याज की दर से कार लोन, जानिए इसके बारे में सबकुछ भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025