NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में लेंगे सात फेरे 
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में लेंगे सात फेरे 
    परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, राजस्थान में लेंगे सात फेरे 

    लेखन मेघा
    Aug 20, 2023
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

    पहले जहां परिणीति और राघव अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए थे तो सगाई के बाद से ही वे लगातार चर्चा में हैं।

    बीते दिनों दोनों को राजस्थान में देखा गया था, जिसके बाद से उदयपुर में उनकी शादी होने की बात कही जा रही थी।

    इसी बीच अब दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है।

    विस्तार

    गुरुग्राम में होगा रिसेप्शन

    ईटाइम्स को सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति और राघव अगले महीने ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे और उसके बाद गुरुग्राम, हरियाणा में उनका रिसेप्शन होगा।

    शादी से करीब एक हफ्ते पहले से रस्में शुरू हो जाएंगी, जिसमें दोनों के परिवार वालों और दोस्तों के अलावा मनोरंजन और राजनीतिक जगत की हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

    हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    विस्तार

    फिलहाल शूटिंग में व्यस्त हैं परिणीति

    सूत्र के मुताबिक, परिणीति और राघव की शादी बहुत भव्य होगी, जिसके लिए उनकी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

    अभिनेत्री फिलहाल शूटिंग में व्यस्त चल रही इसलिए वह सितंबर के पहले सप्ताह के बाद ही शादी की तैयारियों में भाग लेंगी।

    कुछ वक्त पहले राघव और परिणीति ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात की थी।

    इसके बाद से ही कहा जा रहा था परिणीति बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह शाही अंदाज में शादी करेंगी।

    विस्तार

    पहली मुलाकात में राघव को दिल दे बैठी थीं परिणीति

    परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे और राजनेता शामिल हुए थे।

    इसके बाद अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा कर लिखा था कि वह राघव के साथ एक बार नाश्ता करने के बाद ही समझ गई थीं कि उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है।

    कहा जाता है कि दोनों पहली बार पंजाब में मिले थे, जहां अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों का हिस्सा हैं परिणीति

    परिणीति अब जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में नजर आने वाली हैं, जो 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इसी दिन सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों की फिल्म 'दोनों' भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इनके बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

    इसके अलावा परिणीति दिनेश विजान की महिला केंद्रित फिल्म और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    परिणीति चोपड़ा

    'केसरी' के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के दिन 100 रुपये में दिखाई जाएगी परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' का ट्रेलर रिलीज, रोमांच से भरी है दोस्ती की कहानी अमिताभ बच्चन

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: 'DDLJ' से '2 स्टेट्स' तक, सैफ अली खान ने ठुकराईं ये फिल्में  जन्मदिन विशेष
    भारतीय नागरिक नहीं हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानिए किसके पास किस देश का पासपोर्ट  मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष: सैफ अली खान की संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  सैफ अली खान
    राजवीर देओल की 'दोनों' का गाना जारी, पालोमा ढिल्लों संग दिखा रोमांटिक अंदाज राजवीर देओल

    मनोरंजन

    'गदर 2' को बड़े पैमाने पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में निर्माता गदर 2 फिल्म
    दुलकर सलमान ने जन्मदिन पर किया वेंकी एटलुरी के साथ नई फिल्म 'लकी भास्कर' का ऐलान दुलकर सलमान
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सधी हुई शुरुआत, जानिए कितना रहा कलेक्शन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    किम कार्दशियन दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग के साथ आईं नजर, कीमत जान नहीं होगा यकीन किम कार्दशियन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025