Page Loader
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया स्वागत, ISRO ने दी जानकारी
चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त, 2023 को सॉफ्ट लॉैंडिंग का प्रयास करेगा (तस्वीर: ISRO)

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया स्वागत, ISRO ने दी जानकारी

Aug 21, 2023
03:22 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करने वाला है। इससे पहले चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का संपर्क चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए बताया है कि चांद के ऑर्बिट में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया है। इन दोनों के बीच दोतरफा संवाद भी स्थापित हो गया है।

इवेंट

23 अगस्त को लैंड करेगा लैंडर

ISRO ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग इवेंट का टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 05:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को ISRO के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी धुव्र पर लैंड करेगा। वैज्ञानिकों को चांद के इस अंधेरे वाले हिस्से में बर्फ और पानी मिलने की उम्मीद है। नासा की वेबसाइट के मुताबिक, चांद पर ह्यूमन एक्सप्लोरेशन को आगे बढ़ाने के लिए पानी बहुत आवश्यक है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट