NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को दी थी सलमान खान को मारने की सुपारी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को दी थी सलमान खान को मारने की सुपारी- रिपोर्ट
    लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान खान

    लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को दी थी सलमान खान को मारने की सुपारी- रिपोर्ट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 20, 2023
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान को बीते एक साल में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इन धमकियों के पीछे गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है।

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन 10 लोगों के नाम उजागर किए थे, जो उसके निशाने पर हैं। सबसे ऊपर सलमान का नाम था।

    अब फिर से इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

    खबर

    सलमान को मारने के हुए कई प्रयास

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिश्नोई ने सलमान को मारने की सुपारी अपने भाई और गैंग्स्टर अनमोल बिश्नोई को दी थी।

    बिश्नोई ने 3 बार सलमान को मारने की कोशिश की थी। ये तीनों मिशन संपत नेहरा, टीनू और दीपक ने अंजाम दिए थे। जब ये सफल नहीं हुए तो बिश्नोई ने यह जिम्मेदारी किसी और को दोने का फैसला किया।

    इसके बाद उनसे इसके लिए अपने ही भाई अनमोल को चुना।

    वजह 

    बिश्नोई की सलमान से क्या है दुश्मनी?

    बिश्नोई ने जनवरी 2018 में जोधपुर की एक अदालत में सलमान को पहली बार धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में सलमान फंसे हैं, जिसको लेकर बिश्नोई, सलमान से बदला लेना चाहता है। बिश्नोई समाज में काले हिरण को पूजा जाता है, इसलिए वह सलमान को मारना चाहता है।

    उसने सलमान की रेकी के लिए संपत नेहरा को मुंबई भेजा था। हालांकि, संपत को बाद में हरियाणा विशेष कार्य बल (STF) ने पकड़ लिया था।

    अपराध 

    सिद्धू मूसेवाला की करवाई हत्या

    लॉरेंस पंजाब का चर्चित गैंगस्टर है। उसके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ शुरूआती मामले चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों में दर्ज किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार गैंग में 700 लोग हैं जो कई देशों में फैले हैं।

    पिछले साल पंजाब के मशहूर रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसका नाम सामने आया था। सिद्धू की हत्या बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने करवाई थी।

    NIA की पूछताछ में बिश्नोई ने अपनी हिटलिस्ट के बारे में बताया था।

    सुरक्षा 

    धमकी के बाद सलमान की बढ़ाई गई थी सुरक्षा 

    पिछले साल जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। धमकियों के मद्देनजर उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

    इससे पहले सुरक्षा के लिए, रिकॉर्ड्स चांज करने के बाद उनको बंदूक रखने का लाइसेंस भी दिया गया था।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस धमकी के बाद सलमान ने अपनी कार को भी बुलेट प्रूफ में अपग्रेड कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    लॉरेंस बिश्नोई

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    सलमान खान

    'दबंग 4' का इंतजार बढ़ा, सलमान खान ने ठुकरा दी तिग्मांशु धूलिया की कहानी बॉलीवुड समाचार
    सलमान के 'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक आई सामने, 17 जून से होगा प्रीमियर  बिग बॉस OTT
    'बिग बॉस OTT 2' में नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया की एंट्री, देखिए पहली झलक नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    'किसी का भाई किसी की जान' अब OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    लॉरेंस बिश्नोई

    कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली? पंजाब
    क्या तिहाड़ जेल में बनाई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना? पुलिस ने ली तलाशी आम आदमी पार्टी समाचार
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर बिश्नोई को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने शुरू की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025