NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 
    गौतम गंभीर BJP के पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं (तस्वीर: ट्विटर/@GautamGambhir)

    गौतम गंभीर लोकसभा चुनावों के चलते IPL 2024 से बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 20, 2023
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 में खेले जाने वाले 17वें संस्करण से दूर रह सकते हैं।

    IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गंभीर भाजपा के पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

    ऐसे में लोकसभा चुनावों को लेकर शुरू होने वाली गतिविधियों के चलते ही गंभीर का IPL 2024 के दौरान उपलब्ध रहना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

    आइए इस बारे में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    चुनाव पर ध्यान केंद्रीत करेंगे गंभीर 

    एक सूत्र ने News18 से कहा, "हां, गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण अगले IPL से छुट्टी ले सकते हैं। वह किसी अलग टीम में नहीं जा रहे हैं या फ्रेंचाइजी को नहीं छोड़ रहे हैं।"

    सूत्र ने आगे कहा, "लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए उनके पास अतिरिक्त समय नहीं होगा। चुनावी वर्ष के चलते उन्हें राजनीतिक कामों से ही फुर्सत नहीं मिलेगी। इसलिए वह अपनी सारी ऊर्जा उसी पर केंद्रित करना चाहते हैं।"

    रिपोर्ट

    LSG के लिए सराहनीय रहा है गंभीर का काम 

    गंभीर IPL के 2022 संस्करण से पहले LSG के साथ जुड़े थे। अब तक उनका काम सराहनीय रहा है।

    उनके मार्गदर्शन में फ्रेंचाइजी ने 2022 और 2023 संस्करण में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि, टीम एक बार भी फाइनल नहीं खेल पाई।

    LSG ने हाल में पूर्व मुख्य कोच एंडी फ्लावर से नाता तोड़ लिया और उनकी जगह जस्टिन लैंगर को नियुक्त किया है।

    उन्होंने नए रणनीतिक सलाहकार के रूप में एमएसके प्रसाद को भी शामिल किया है।

    रिपोर्ट

    भारत से बाहर हो सकता है IPL 2024 

    लोकसभा चुनावों के कारण IPL 2024 का पूरा संस्करण भारत में आयोजित होना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

    साल 2009 में लोकसभा चुनावों के चलते ही लीग को दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित किया गया था। 2014 में लीग का पहला हाफ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था।

    2019 में पूरे टूर्नामेंट को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि चुनावी प्रक्रिया बाधित न हो। अगले चुनाव को लेकर स्थिति फिलहाल संशयपूर्ण है।

    रिपोर्ट

    IPL में तीसरे सबसे सफल कप्तान रहे हैं गंभीर 

    गंभीर का IPL में कप्तानी रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वह तीसरे सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तान हैं।

    उन्होंने 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 जीते हैं। गंभीर से अधिक मैच महेंद्र सिंह धोनी (133) और रोहित शर्मा (87 जीत) ने जीते हैं।

    गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2012 और 2014 में IPL चैंपियन भी बनाया था।

    बतौर बल्लेबाज गंभीर ने 154 मैचों में 31.23 की औसत से 4,217 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम गंभीर
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय जनता पार्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    गौतम गंभीर

    धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह कोलकाता नाइट राइडर्स
    पहले DRS टेक्नॉलोजी होती तो 900 टेस्ट विकेट के साथ करियर खत्म करते कुंबले- गौतम गंभीर क्रिकेट समाचार
    लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में प्रभाव के मामले में कोहली से आगे हैं रोहित- गौतम गंभीर विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    विराट ने टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 25 बार बनाया डबल डिजिट स्कोर विराट कोहली
    पहला टी-20: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रिंकू-प्रसिद्ध का डेब्यू  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    जोस बटलर ने बताई बेन स्टोक्स की वनडे में वापसी की कहानी, जानिए क्या कहा जोस बटलर
    श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का ऐलान श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर
    क्या क्रिकेटर यश दयाल ने साझा की इस्लाम विरोधी पोस्ट? जानिए क्या है पूरा मामला यश दयाल
    WTC फाइनल के बीच तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने रचाई शादी, साथी खिलाड़ी भी हुए शामिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे दिल्ली कैपिटल्स

    भारतीय जनता पार्टी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी दुष्यंत की पार्टी, बताई यह वजह दिल्ली
    इंग्लैंड और अमेरिका की नेताओं से ज्यादा होती है भारतीय महिला नेताओं की ट्रोलिंग ट्विटर
    हरियाणा: छात्राओं के लिए चलेगी स्पेशल गुलाबी बसें, हर बस में तैनात होगा सुरक्षा गार्ड हरियाणा
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025