NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक 
    अगली खबर
    BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक 
    BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i (तस्वीर: BMW)

    BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक 

    लेखन अविनाश
    Aug 21, 2023
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW जल्द ही अपनी 2025 BMW X3 M50i लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को फिलहाल G45 कोडनेम दिया गया है। यह देश में उपलब्ध BMW X3 का M वेरिएंट है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

    डायमेंशन में यह गाड़ी मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी और अन्य M-सीरीज की तरह ही इसे अधिक स्पोर्टी लुक मिला है।

    आइये इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    मस्कुलर लुक में आएगी 2025 BMW X3 M50i

    स्पॉट हुई तस्वीरों में 2025 BMW X3 के स्लीक अडैप्टिव LED हेडलैंप्स, स्कल्प्टेड बोनट, बड़ी क्रोम किडनी ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और वाइड एयर डैम साफ देखे जा सकते हैं।

    इस गाड़ी के किनारों पर रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स और डिजाइनर अलॉय व्हील भी दिए गए हैं।

    नई X3 में पीछे की तरफ शार्क-फिन एंटेना, विंडो वाइपर, रैप-अराउंड LED टेललैंप्स और क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स जोड़े गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

    केबिन

    BMW X3 में मिलते हैं ये फीचर्स

    देश में उपलब्ध मौजूदा BMW X3 में इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होने वाले सस्पेंशन दिये गये हैं।

    इसमें स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज़ कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक के साथ ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक (ADB) स्टैंडर्ड हैं।

    यह BMW परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है, जो वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है। सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग, अटेंशन असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं।

    इंजन

    BMW X3 M50i में मिलेंगे 2 इंजनों के विकल्प

    नई BMW X3 में 2-लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो 190hp की पावर और 1,750 से 2,500RPM पर 400Nm का अधिकतम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    इसमें एक 2-लीटर वाला 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    यह कार करीब 213 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ चलने में सक्षम होगी और मात्र 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेगी।

    जानकारी

    क्या होगी BMW X3 M50i की कीमत? 

    BMW X3 M50i की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    वर्तमान में BMW i5 इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है कंपनी 

    इस समय BMW अपनी i5 इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। कंपनी जर्मनी की फैक्ट्री में इसका उत्पादन शुरू कर चुकी है।

    कार निर्माता की 5-सीरीज सेडान कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को वैश्विक स्तर पर पेश किया जा चुका है और अगले साल भारत में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।

    मिडसाइज i5 इलेक्ट्रिक सेडान सिंगल चार्ज में 475 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है और 5.7 सेकेंड में 0-96 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    BMW X3
    लग्जरी कार
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन को अधिक गर्म होने से कैसे बचाएं? स्मार्टफोन
    क्या मस्क-ट्रंप विवाद से खतरे में पड़ सकता है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन? एलन मस्क
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख हवाई अड्डे से गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में बेंगलुरु
    ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा? डोनाल्ड ट्रंप

    BMW कार

    मर्सिडीज-बेंज E-क्लास की तुलना में कितनी बेहतर है BMW 5-सीरीज?  मर्सिडीज-बेंज
    BMW 6-सीरीज GT कार की लाइनअप में हुआ बदलाव, 3 वेरिएंट का प्रोडक्शन किया बंद  लग्जरी कार
    BMW की M340i एक्सड्राइव शैडो जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानिए खासियत  लेटेस्ट कार
    BMW ने नई i5 EV का जारी किया टीजर, 24 मई को उठेगा पर्दा  इलेक्ट्रिक कार

    BMW X3

    भारत में BMW ने उतारी 2021 X3 xDrive 30i स्पोर्ट X, दिए गए कई शानदार फीचर्स BMW कार
    BMW ने लॉन्च की iX इलेक्ट्रिक कार, X3 SUV ने भी दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन
    डीजल वेरिएंट में लॉन्च हुई BMW X3 कार, 65 लाख रुपये से अधिक है कीमत BMW कार
    BMW X3 डीजल बनाम ऑडी Q5, जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेहतर ऑडी कार

    लग्जरी कार

    BMW X5 फेसलिफ्ट की शुरू हुई अनौपचारिक बुकिंग, 14 जुलाई को होगी लॉन्च  BMW कार
    पोर्शे केयेन फेसलिफ्ट शुक्रवार को होगी लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.36 करोड़ रुपये  पोर्शे कार
    आइकॉनिक कार: दुनियाभर में लोकप्रिय हुई फोर्ड मोंडेयो को भारत में नहीं मिली इतनी सफलता  फोर्ड मोटर्स
    मर्सिडीज-बेंज GLC फेसलिफ्ट में मिलेगा आकर्षक लुक और कई फीचर्स, जल्द होगी लॉन्च  मर्सिडीज-बेंज

    आगामी SUV

    सिट्रॉन लेकर आ रही C5 एयरक्रॉस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद   सिट्रॉन
    हुंडई भारत में जल्द लॉन्च करेगी अपनी ये 2 नई गाड़ियां हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को लेकर सामने आई हैं ये जानकारियां, अगले साल होगी लॉन्च  हुंडई मोटर कंपनी
    महिंद्रा भारत में लॉन्च करेगी 4 SUVs, टेस्टिंग के दौरन कई बार हो चुकी हैं स्पॉट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025