LOADING...
घोसी में दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले का आत्मसमर्पण, बोले- भाजपा नेताओं ने फिंकवाई स्याही
घोसी से भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले ने आत्मसमर्पण किया (तस्वीर: ट्विटर/@Jaishankar56)

घोसी में दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले का आत्मसमर्पण, बोले- भाजपा नेताओं ने फिंकवाई स्याही

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2023
10:28 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के घोसी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाले युवक अभिमन्यु उर्फ डायमंड ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उनका थाने जाते का वीडियो वायरल है, जिसमें वो इस हरकत के लिए भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है, "भाजपा नेता प्रिंस यादव ने कहा हम लोगों का चुनाव फंस रहा है। इसी वजह से मैंने स्याही फेंका। वो कहे थे हम बचा लेंगे।"

विवाद

क्या है मामला?

समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह के इस्तीफा देने से मऊ की घोसी सीट खाली हुई है। इस सीट पर 5 सिंतबर को मतदान है। दारा सिंह इससे पहले 2022 में भाजपा छोड़कर सपा में आए थे। रविवार को विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे दारा सिंह पर अदरी गांव के पास स्याही फेंकी गई थी। युवक स्याही फेंककर फरार हो गया था। हालांकि, बाद में आरोपी की पहचान हो गई थी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या कह रहा है स्याही फेंकने वाला युवक