दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अपील, खाड़ी में एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से खाड़ी में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। देश ने हाल ही में नागरिक बुनियादी ढांचे और अन्य जगह हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन्हें "बेहद चिंताजनक" बताया है।
रूस में भूकंप के बाद जापान में गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप का अलर्ट जारी, मचा हड़कंप
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए 7 तीव्रता के भूकंप के झटके के बाद गलती से 9.9 तीव्रता का भूकंप अलर्ट जारी कर दिया था, जिसे कुछ ही मिनटों में वापस ले लिया गया। हालांकि, अलर्ट जारी होने से हड़कंप मच गया।
ट्रंप ने ईरान के पिकैक्स पहाड़ी पर हमले की संभावना जताई, तेहरान का परमाणु स्थल बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के कदमों के जवाब में परमाणु हथियारों या जमीनी सैनिकों के इस्तेमाल से साफ इनकार कर दिया है। एक इंटरव्यू में, उन्होंने "मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स" के इस्तेमाल को लेकर चल रही अटकलों पर बात की। उन्होंने साफ किया कि यह बम भले ही बहुत ताकतवर है, लेकिन यह परमाणु बम नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका को हमलों के लिए परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं है।
ट्रंप की AI टास्क फोर्स तकनीकी परिषद से रिपोर्ट तैयार कराकर रोकेगी साइबर खतरे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने AI टास्क फोर्स के साथ हाल ही में AI से जुड़े बड़े खतरों पर विचार करने के लिए बैठक की। इनमें साइबर सुरक्षा के खतरे, जैव सुरक्षा से जुड़े मुद्दे और इन ताकतवर मॉडलों को कैसे काबू में रखा जाए, जैसे अहम पहलू पर विचार किया गया।
ट्रंप ने जेलेंस्की पर साधा निशाना, कहा- यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुकाबले पुतिन से बात करना ज्यादा आसान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की के बारे में कहा कि "वह हमारे लिए व्यवहार करने के लिए एक अच्छे व्यक्ति नहीं है।" उन्होंने यूक्रेन के रूसी तेल रिफाइनरियों पर किए गए हमलों की भी आलोचना की।
दुबई में फर्जी वीजा बनाने वालों से सावधान रहने की अपील, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट
UAE में रहने वाले भारतीय नागरिकों को फर्जी वीजा बनाने वालों से सावधान रहने को कहा गया है। ये लोग फर्जी एजेंसियां बनाकर विदेश में फर्जी नौकरियों का झांसा दे रही हैं। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दावे की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें।
अमेरिकी सांसदों ने सऊदी अरब के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते का विरोध किया
अमेरिका के 2 डेमोक्रेटिक सीनेटर, जेफ मर्क्ले और एडवर्ड मार्की ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी अरब के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते को रोकने की मांग की है। उन्हें डर है कि इस समझौते में यूरेनियम संवर्धन और उसके निरीक्षण के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।
AI साइबर हमलों से निपटने के लिए G-7 कर रहा बड़ा तैयारी
G-7 देशों के वित्त मंत्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले साइबर हमलों से निपटने के लिए खास तैयारी में जुट गए हैं। वे इसके लिए 'टेबलटॉप अभ्यास' नाम के विशेष मॉक ड्रिल करने वाले हैं। जापान के वित्त मंत्री सात्सुकी कटायमा ने बैंकॉक में एक बड़ी बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया। इन अभ्यासों के जरिए यह परखा जाएगा कि वे ऐसे साइबर हमलों से कितनी अच्छी तरह निपट सकते हैं।
फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप, मानवाधिकार संगठन बोले- 'युद्ध जैसे जख्म'
फ्रांस की पुलिस पर छात्र प्रदर्शनों के दौरान किशोरों को कथित तौर पर गंभीर चोटें पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते वह आलोचना का सामना कर रही है। मानवाधिकार संगठनों और वकीलों का कहना है कि ये चोटें स्टन ग्रेनेड जैसे विस्फोटक हथियारों से लगी हैं और वे किसी स्कूली प्रदर्शन में लगने वाली चोटों जैसी नहीं, बल्कि युद्ध में लगने वाली चोटों जैसी दिखती हैं।
ब्रिटेन का ऐतिहासिक फैसला, नवंबर से आक्रामक पोर्नोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध
ब्रिटेन की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। वह 6 नवंबर से ऐसी पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने जा रही है, जिसमें गला घोंटने के दृश्य, सगे संबंधियों के बीच यौन संबंध दिखाने वाली चीजें और 16 साल से कम उम्र के बच्चों का ढोंग करने वाले वयस्कों से जुड़ी पोर्नोग्राफी शामिल हैं।
यूक्रेन रूसी मिसाइलों से बचने के लिए तैनात करेगा फ्रांस का अभेद्य कवच 'फ्रेया'
यूक्रेन रूसी मिसाइलों से बचने के लिए तैनात करेगा फ्रांस का अभेद्य कवच 'फ्रेया'
सऊदी अरब में शिया समुदाय के प्रदर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने पर नाबालिग को मौत की सजा
सऊदी अरब की शीर्ष अदालत ने यूसुफ अल-मनासिफ की मौत की सजा को बरकरार रखा है। यूसुफ को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने शिया समुदाय में हुए विरोध प्रदर्शनों और अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था। उन्हें एक गोपनीय ट्रिब्यूनल ने दोषी ठहराया, जबकि जिस समय उन पर ये आरोप लगे थे, तब वे नाबालिग थे।
होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर UAE का मालवाहक जहाज डूबा, आईफोन-इत्र की बोतलें तैरती दिखीं
ईरान द्वारा नियंत्रित होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास लगाए गए बारूदी सुरंग से टकराने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक मालवाहक जहाज डूब गया।
इथियोपिया में अगवा 4 पंजाबी नागरिकों को वापस लाने की कोशिश कर रही सरकार
इथियोपिया में पिछले महीने अगवा हुए 4 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार काम कर रही है और जल्द ही उनको वापस लाया जाएगा।
अमेरिका कर सकता है ईरान के खिलाफ 'MOAB' बम का उपयोग, जानिए क्या है ये
अमेरिका की सेना एक बार फिर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रही है।
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से एक शिक्षक समेत 21 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 20 छात्रों और एक महिला शिक्षिका सहित 21 लोगों की मौत हो गई।
सऊदी अरब के साथ बढ़ते तनाव के बीच हूती विद्रोही चीनी पुर्जों से बना रहे मिसाइलें
सऊदी अरब के साथ संघर्ष के बीच यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही चीनी पुर्जों से बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहे हैं।
अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाला किशोर गिरफ्तार
अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक 19 वर्षीय किशोर को ऑरोरा स्थित एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सऊदी कोर्ट ने फेसबुक पर पैगंबर को लेकर टिप्पणी करने वाले श्रीलंकाई युवक को बरी किया
सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले श्रीलंका के हिंदू नागरिक अनोजन सिवरासा (27) को बरी कर दिया है।
किम जोंग उन ने किया अमेरिका तक मार करने वाली 'ह्वासोंग-20' मिसाइल का प्रदर्शन
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने देश के नवनिर्मित राष्ट्रीय रक्षा क्रांति संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए अपनी सबसे आधुनिक परमाणु मिसाइलों का प्रदर्शन किया है।
रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 17 तक बंद, कई एयरलाइंस ने उड़ान रद्द की
सऊदी अरब के रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हूती हमले के बाद शनिवार 17 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
अमेरिका के जॉर्जिया में रोलरकोस्टर झूले से गिरकर एक की मौत, कई घायल
अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के एक मनोरंजन पार्क में रोलरकोस्टर झूले से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार तड़के बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां बंदरगाह शहर कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए।
फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज पर साइबर हमला, 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान
फ्रांस से साइबर हमले का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हैकर्स ने सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर हमला किया।
रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, ये है उपलब्धि
नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को आर्थिक विज्ञान में 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिया है। यह पुरस्कार रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला है।
ओमान तट के पास सोहार बंदरगाह पर एक टैंकर पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय नाविक लापता
ओमान के तट के पास सोहार बंदरगाह में निकारागुआ के ध्वज वाले टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन पर अचानक ड्रोन हमला हुआ, जिससे जहाज पर आग लग गई।
रियाद में हवाई अड्डे पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया, दिखा भयावह विस्फोट
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें भयावह दृश्य दिख रहा है।
ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए रखी अपनी 7 शर्तों पर अमेरिकी प्रतिक्रिया को 'अपर्याप्त' बताया
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अपनी 7 शर्तें रखी हैं, जिस पर अमेरिका की हाल में आई प्रतिक्रिया को उसने खारिज कर दिया है।
रियाद हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, 10 अन्य घायल
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा शनिवार (10 अक्टूबर) को किए गए भीषण बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बड़ी दुखद खबर आई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'ऊर्जा युद्धविराम' का ऐलान किया, क्या बोले जेलेंस्की?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन तुरंत प्रभाव से 'ऊर्जा युद्धविराम' पर सहमत हो गए हैं।
अफ्रीकी देश जिबूती में प्रवासियों की नाव डूबी, 15 बच्चों समेत 109 की मौत
अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास एक भयावह हादसा हो गया है। यहां प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई, जिसमें 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लोग लापता हैं।
पाकिस्तानी सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लागू किया, इमरान की पार्टी की सरकार बर्खास्त
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आपातकाल लागू कर दिया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते आतंकी हमलों का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है।
नेपाल में फिर अचानक आई बाढ़: कई पुल और घर बहे, 40 लापता
आज सुबह नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई घर बह गए। वहीं, कालीगंडकी नदी से जुड़ी एक अलग घटना में 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला, 12 की मौत और 300 घायल
सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिर भीषण बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ है। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं।
हूती विद्रोहियों ने रियाद हवाई अड्डे पर फिर किया हमला, एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।
डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पर भड़के, नॉर्वे को दी बड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है।
यूक्रेन के जापोरिजिया पर रूस का बड़ा हमला, 12 की मौत और 14 घायल
यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजिया पर रूस ने हमला किया है। इसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों में कम से कम 3 बच्चे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान कट्टरपंथी बना था फ्लाईदुबई विमान का हमलावर सहायक पायलट
फ्लाईदुबई विमान के कप्तान स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले ओमान के सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है।
UAE तट पर तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, चालक दल में शामिल 22 भारतीय सुरक्षित
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह तट से लगभग 45 समुद्री मील दूर पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के सुपरटैंकर 'MT जेम नंबर 2' पर कई अज्ञात ड्रोन और मिसाइल हमले हुए।
नवनीतम पिल्लै को नोबेल पुरस्कार मिलने पर भड़के ट्रंप, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर लगाए प्रतिबंध
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार कार्यकर्ता नवनीतम पिल्लै को ये पुरस्कार मिला है।
डोनाल्ड ट्रंप का दोहरा रवैया, रूस के साथ किया बड़ा डीजल समझौता
रूस से कच्चे तेल की खरीदी को लेकर भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिका का दोहरा रवैया सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ अहम ऊर्जा समझौता किया है। इसके तहत रूस अमेरिका को लगभग 50 लाख टन डीजल की आपूर्ति करेगा।
नवी पिल्लै ने नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के बाद ट्रंप पर कसा तंज, जानिए क्या कहा
वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है।
सिंगापुर वर्तमान में दुनिया में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश क्यों बन गया?
दक्षिण-पूर्वी एशिया में फैले भीषण पर्यावरणीय संकट के कारण दुनिया के सबसे विकसित और अमीर देशों में से एक सिंगापुर इस समय दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बन गया है।
न्यूयॉर्क में ICE एजेंट ने कार में बच्चे के साथ मौजूद एक व्यक्ति को गोली मारी
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) एजेंट ने कार में सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी।
शांति का नोबेल पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की नवनीतम पिल्लै को मिला, भारत से भी है नाता
2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार कार्यकर्ता नवनीतम पिल्लै को मिला है।
पाकिस्तान के 4 प्रांतों को 12 में विभाजित करना चाहते हैं सेना प्रमुख असीम मुनीर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर देश की राजनीतिक में बड़ा हस्तक्षेप करते हुए बदलाव करने जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने आर्थिक तंगी के बीच डिजिटल क्रिएटर्स को बनाया निशाना, लागू किया नया डिजिटल टैक्स
गंभीर आर्थिक संकट और नकदी की किल्लत से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने अब अपने देश के तेजी से बढ़ती सोशल मीडिया क्रिएटर इकोनॉमी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
अमेरिका 65 वर्षों में पहली बार फोर्ट हूड शूटर की फांसी का सीधा प्रसारण करेगा
अमेरिका में पहली बार फोर्ट हूड के शूटर निदाल मलिक हसन को फायरिंग स्क्वाड द्वारा दी जाने वाली फांसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- मध्यावधि चुनाव होने तक ईरान पर नहीं करेंगे हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमले शुरू करने का आदेश नहीं देंगे।
मेक्सिको में जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प; 10 की मौत, 16 अन्य घायल
मेक्सिको की कानून-व्यवस्था और जेल प्रशासन फिर सवालों के घेरे में हैं। सिनालोआ राज्य की जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
अमेरिका ने ईरान संग व्यापार पर मुंबई की 2 कंपनियों और 5 भारतीयों पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिका ने मुंबई में स्थित 2 कंपनियों और 5 भारतीय नागरिकों पर ईरान के साथ तेल व्यापार करने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है।
इजरायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार को नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा
इजरायल ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमानी सह-पायलट से मुकाबला करके बड़ी दुर्घटना को टालने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सम्मानित करने का फैसला किया है।
अमेरिका ने इंफोसिस, TCS, HCL समेत कई IT कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से किया सस्पेंड
अमेरिका ने इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी समेत कई बड़ी टेक कंपनियों को PERM लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है।
साहित्य के नोबेल का ऐलान, कनाडा की लेखिका एन कार्सन को मिला
2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस साल कनाडा की लेखिका एन कार्सन को दिया गया है।
सऊदी के हवाई अड्डों पर हूती हमलों की भारत ने निंदा की, कहा- पूरी तरह अस्वीकार्य
सऊदी अरब के 2 हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की भारत ने गुरुवार को निंदा की है। हमले में 3 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
ट्रंप ने फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दावेदारी पेश की, कहा- मैंने युद्धों का निपटारा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
सऊदी अरब के 2 हवाई अड्डों पर हूतियों का ड्रोन और मिसाइल हमला, 3 की मौत
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हूतियों ने 2 हवाई अड्डों पर हमला किया है, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।
#NewsBytesExplainer: विदेशी छात्रों से नौकरी के लिए अमेरिका वसूलेगा 68 लाख रुपये, भारतीयों पर क्या होगा असर?
अमेरिका लगातार विदेशी छात्रों के लिए पढ़ने और नौकरी करने से जुड़े नियम सख्त करता जा रहा है। अब अमेरिकी सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए प्रारंभिक वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (OPT) के लिए 70,000 डॉलर (करीब 68 लाख रुपये) का शुल्क प्रस्तावित किया है।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए 15,000 सैनिक और लड़ाकू विमान
पाकिस्तान ने सऊदी अरब में सैन्य तैनाती किए जाने की पुष्टि की है। ये तैनाती सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत की गई है।
दुबई के अस्पताल में भर्ती फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमानी सह-पायलट के हमले से घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार हो रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा- ईरान ने होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण खोया, समुद्री मार्ग खुला है
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को दावा किया कि ईरान का अब होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण नहीं है और तेल परिवहन के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग खुला हुआ है।
पोलैंड के हाई स्कूल में 19 वर्षीय छात्र ने चाकू से हमला किया, 7 लोग घायल
पोलैंड की राजधानी वारसॉ के उत्तर में स्थित एक शहर के व्यावसायिक स्कूल में बुधवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं।
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी शिरंथी गिरफ्तार, ये है आरोप
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की 73 वर्षीय पत्नी और पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके कोलंबो स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को मिला
2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस साल फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी कागन और जापान के केंसो सोआई को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
ईरान युद्ध में अमेरिका ने खोए 81 लड़ाकू विमान, 31,000 करोड़ रुपये थी कीमत
ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को हुए नुकसान को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि युद्ध में अमेरिका के कम से कम 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- पाकिस्तानी आतंकवाद पर मनगढ़ंत कहानियों का समर्थन करता है OIC
भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकी मामलों में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की लचर टिप्पणियों को निशाने पर लिया और कहा कि संगठन पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर करने में असमर्थ है।
रूस ने साइबेरिया में प्लेग से किया इनकार, WHO ने अज्ञात निमोनिया की जानकारी मांगी
रूस में साइबेरिया के इर्कुत्स्क ओब्लास्ट में एक प्रयोगशाला कर्मी की अज्ञात निमोनिया से हुई मौत के मामले में रूस ने प्लेग फैलने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी।
यूक्रेन ने रूसी तट पर टैंकर पर हमला किया, जहाज पर सवार 23 भारतीय सदस्य बचे
यूक्रेन ने मंगलवार को रूस के दक्षिणी तट पर एक रूसी तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया, जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई।