NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान
    अगली खबर
    हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान
    हिमाचल में मौसम विभाग ने 22 से 24 की बीच भारी बारिश की संभावना जताई है

    हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान

    लेखन नवीन
    Aug 21, 2023
    10:31 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश में बारिश ने काफी तबाही मचाई हुई है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, वहीं 21 अगस्त को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

    सोमवार को IMD ने चंबा और मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

    साथ ही हिमाचल में 26 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।

    चेतावनी

    IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा?

    IMD के मुताबिक, आगामी दिनों में राज्य में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा यहां खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नए फसल की पौध को नुकसान हो सकता है।

    IMD ने कहा है कि हिमाचल के 10 जिलों चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    मौत

    राज्य में पिछले एक हफ्ते में 78 लोगों की मौत

    हिमाचल में पिछले एक हफ्ते ने बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। यहां बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में 78 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश को राज्य आपदा घोषित करते हुए केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    इसी बीच प्रदेश के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य पुलिस और SDRF का राहत और बचाव अभियान जारी है।

    मदद

    हिमाचल के लिए अन्य राज्यों ने की आर्थिक मदद की घोषणा

    हिमाचल में मानसून शुरुआत से अब तक बारिश के कारण 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसी बीच आपदाग्रस्त राज्य की मदद के लिए अन्य राज्यों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को 11 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की ऐलान किया है, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपदा प्रभावित राज्य के लिए 15 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है।

    बारिश

    हिमाचल में बारिश ने तोड़ा पिछले 50 साल का रिकॉर्ड

    IMD के अनुसार, हिमाचल में इस साल जुलाई महीने दर्ज की गई मानसून की बारिश ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में पिछले हफ्ते 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

    मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 115.6 मिली बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 63.9 मिली दर्ज हुई है। राज्य में आगामी 5 दिनों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश
    प्राकृतिक आपदा

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के चंबा में हिंदू युवक की हत्या के बाद विवाद का मामला क्या है? धारा 144
    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ से 4 की मौत भारतीय मौसम विभाग
    हिमाचल: भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 15 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे पर्यटक; होटलों में कमरे नहीं बारिश
    हिमाचल प्रदेश: अचानक बाढ़ आने से पांगी-किलाड़ राजमार्ग बंद हुआ, 5 घंटे बाद खुला बाढ़

    भारतीय मौसम विभाग

    गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है चक्रवात 'बिपरजॉय', पाकिस्तान में तट से टकराएगा चक्रवात
    मानसून 8 दिन की देरी के बाद केरल पहुंचा, अन्य राज्यों में कब होगी बारिश? केरल
    गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट चक्रवात
    चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 36 घंटे पड़ सकते हैं भारी चक्रवात

    बारिश

    उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल प्रदेश में हर तरफ तबाही का मंजर भारतीय मौसम विभाग
    बारिश से उत्तर भारत में 100 की मौत, हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित, हजारों पर्यटक फंसे दिल्ली
    बारिश और बाढ़ से गड़बड़ाया रसोई का बजट, कई सब्जियों के भाव आसमान पर सब्जी की कीमतें
    उत्तराखंड: कोटद्वार में अवैध खनन से कमजोर हुआ पुल नदी के बहाव से ढहा, यातायात प्रभावित उत्तराखंड

    प्राकृतिक आपदा

    तुर्की भूकंप पीड़ितों की मदद को जा रहे भारतीय विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया रास्ता पाकिस्तान समाचार
    तुर्की-सीरिया में आए भूंकप से 7,800 लोगों की मौत, ठंड के कारण बचाव कार्य में बाधा तुर्की
    सीरिया: भूकंप के बाद मलबे से भाई को बचाती बहन की तस्वीर वायरल, भावुक हुए लोग सीरिया
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025