अमेरिका: खबरें
ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान आयरलैंड के ऊपर 9,000 फीट नीचे गिरा, आपातकाल घोषित
लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान ने सोमवार को अचानक हवा में आपातकाल की घोषणा कर दी, जिससे हड़कंप मच गया।
क्या है ट्रंप की सुपर इंटेलिजेंस फोर्स? जानिए AI को लेकर क्यों बनाई गई यह टीम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने के लिए नई टास्कफोर्स बनाने की घोषणा की है।
अमेरिका के प्रतिबंध के बीच ईरान के तेल मंत्री ने इस्तीफा दिया, शीर्ष अधिकारी नियुक्त
अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी।
ओमानी सह-पायलट तेल अवीव की इमारत से टकराना चाहता था विमान, 9/11 जैसे हमले की कोशिश
दुबई से तेल अवीव जाने वाली जिस फ्लाईदुबई उड़ान में ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मानी ने कैप्टन स्मित मच्छार को चाकू मारा था, उसकी अमेरिका के 9/11 जैसी घटना को अंजाम देने की योजना थी।
अमेरिका ने तीसरा युद्धपोत पश्चिम एशिया भेजा: 6,000 लोग, 85 विमान हो सकते हैं तैनात; जानें खासियत
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध और भड़क सकता है। हाल ही में कुछ रिपोर्टें सामने आई थीं कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर नए सिरे से हमला करने की योजना बना रहे हैं।
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने बाल विवाह पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगा दी है। राज्यपाल गैविन न्यूसोम ने इससे जुड़े कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ये नया प्रतिबंध 1 जनवरी, 2027 से लागू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, क्या हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
अमेरिकी सेना 20 साल बाद इराक से लौटी, क्या फिर मजबूत होंगे ईरान समर्थित संगठन?
करीब 20 साल बाद अमेरिका की सेना इराक से लौट रही हैं। आज अमेरिकी सेना ने इराक में अपने आखिरी अड्डे को भी खाली कर दिया है।
डोरडैश ने भारत में खोला पहला ऑफिस, 3,000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
अमेरिकी फूड डिलीवरी कंपनी डोरडैश ने आज (30 सितंबर) भारत में अपना पहला ऑफिस हैदराबाद में खोला है।
अमेरिका और इराक के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, 20 साल बाद हटेगी अमेरिकी सेना
अमेरिका और इराक ने एक ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप दिया है, जिसके तहत 20 वर्ष से अधिक समय के बाद अमेरिकी सेना का इराक में मिशन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
पेंटागन पर साइबर हमले में 30 लाख लोगों की कौन-कौन सी जानकारियां हुईं लीक?
अमेरिकी सेना का मुख्यालय पेंटागन एक साइबर हमले का शिकार हुआ है। इस साइबर हमले में हैकर्स ने पेंटागन से जुड़े करीब 30 लाख लोगों के रिकॉर्ड चोरी कर लिए हैं।
भारतीयों के अमेरिकी वीजा का इंतजार समय बढ़कर हुआ 346 दिन, जानिए क्या है कारण
अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को वर्तमान में एक साथ दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
कौन हैं शशि और रवि रुइया, जिनका एस्सार ग्रुप लगाएगा अमेरिका में विशाल स्टील फैक्ट्री?
भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा विदेशी निवेश करने जा रहा है।
गैंगस्टर गोल्डी बरार FBI की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम
गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार को अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने अपनी 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया है।
अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगी भारतीय कंपनी, 1,700 अरब रुपये का होगा निवेश
भारतीय कंपनी एस्सार ग्रुप अमेरिका के आयोवा में करीब 18 अरब डॉलर (लगभग 1,700 अरब रुपये) के निवेश से बड़ा स्टील प्लांट बनाने जा रहा है।
अमेरिका: कॉर्नेल विश्वविद्यालय में छात्रा को ड्रग्स देकर घंटों किया सामूहिक दुष्कर्म, 7 छात्रों पर मुकदमा
अमेरिका के प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ने न्यूयॉर्क की अदालत में विश्वविद्यालय प्रशासन और एक फ्रेटरनिटी (छात्र संगठन) 'ची फी' के 7 सदस्यों के खिलाफ ड्रग्स देकर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
अमेरिकी हमलों में दोबारा बची थी मोजतबा खामेनेई की जान, मलबे से जिंदा निकाले गए
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है।
रूस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया, बोला- पश्चिम को और सीटें नहीं
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
अमेरिका ने बिना स्पष्टीकरण ईरान संघर्ष में घायल सैनिकों की संख्या में की बढ़ोतरी, उठे सवाल
पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इस सप्ताह ईरान संघर्ष में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की आधिकारिक संख्या में गुपचुप तरीके से 37 की बढ़ोतरी कर दी।
ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, मध्यावधि चुनाव के बाद कर सकते हैं बमबारी- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 7 दिन के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है।
ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए पेश किया 7 दिन का प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता में क्या रही प्रमुख बातें?
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगवानी के लिए एक बेहद भव्य राजकीय भोज और सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेनियों को NIA कोर्ट से राहत, 1 महीने के लिए लौटेंगे स्वदेश
दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने म्यांमार आतंकी प्रशिक्षक कैंप और आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वानडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है।
व्हाइट हाउस में बोले शी जिनपिंग, चीन-अमेरिका को AI को मानवीय नियंत्रण में रखना चाहिए
अमेरिका के व्हाइट हाउस में अपने स्वागत भाषण के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी बात रखी।
ईरान बोला- अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैलेगा युद्ध
ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल ने उस पर फिर से हमला किया तो पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हिंद महासागर तक फैल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया से निकले अमेरिकी लड़ाकू विमान के पुर्जे हांगकांग पहुंचे, चीन के हाथ लगने का दावा
एक अजीब और रहस्यमयी घटनाक्रम में ऑस्ट्रेलिया से निकले अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान के पुर्जे हांगकांग पहुंच गए हैं।
ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 मीडिया आउटलेट व्हाइट हाउस में प्रवेश कर सकेंगे
अमेरिका की एक संघीय कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने CNN, एमएम नाउ और पोलिटिको का तुरंत व्हाइट हाउस में प्रवेश बहाल करने का आदेश सुनाया है।
USS लिंकन पर 8 अमेरिकी नौसैनिकों ने किया आत्महत्या का प्रयास
अमेरिका के विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में तैनात 8 चालक दल के सदस्यों ने अपनी लंबी तैनाती के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया है।
वीर दास के नाम दर्ज ये ऐतिहासिक उपलब्धियां, इस तरह वैश्विक मंच पर चमकी भारतीय कॉमेडी
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में लगातार तीसरी बार नामांकित होकर वीर दास ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में नया इतिहास रच दिया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- हम परमाणु तकनीक से वंचित नहीं रहेंगे
अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने भाषण में इस्लामिक देश को आतंकवाद का शिकार बताया।
वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा- रूसी अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर, युद्ध रोकने के लिए तेल व्यापार रोको
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भारत-चीन समेत उन देशों को निशाने पर लिया, जो रूस के साथ तेल व्यापार करते हैं। जेलेंस्की ने इन देशों से रूस के साथ व्यापार बंद करने का आह्वान किया है।
UN में इंस्टाग्राम चलाते दिखे सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, वीडियो वायरल
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा फोन चलाते हुए दिखाई दिए। वे फोन में इंस्टाग्राम पर रील्स देख रहे थे और उन्हें साझा भी कर रहे थे।
न्यूयॉर्क में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, अराघची ने बताई होर्मुज खोलने की शर्तें
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की। कतर की मध्यस्थता से दोनों नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, राष्ट्रपति ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जहां दिसंबर में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। ये सम्मेलन 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।
क्या अमेरिका के टेक्सास में चुनाव बाद तोड़ दी जाएगी हनुमान प्रतिमा? विवाद ने जोर पकड़ा
अमेरिका के टेक्सास राज्य में लगी 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
शी जिनपिंग की व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का क्या रहेगा एजेंडा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की महत्वपूर्ण 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचेंगे।
ईरान ने 7 दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश की
ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका सैन्य दबाव कम करता है तो वह 7 दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल सकता है।
क्या कल से बंद हो जाएंगी सभी ईरानी एयरलाइंस? अमेरिका की धमकी कितनी गंभीर
मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के प्रयास तेज कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने CNN को किया था प्रतिबंधित, मेलानिया ने अपने कार्यक्रम को कवर करने बुलाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा CNN समेत 3 मीडिया आउटलेट्स को व्हाइट हाउस में प्रतिबंधित करने के बाद प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने CNN को न्यौता दिया है।
पैरामाउंट-वार्नर विलय का रास्ता साफ, 12 अमेरिकी राज्यों के साथ हुआ समझौता
पैरामाउंट स्काईडांस और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के 110 अरब डॉलर (लगभग 10,500 अरब रुपये) के विलय को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में समझौता हो गया है।
मिलिए दुनिया की सबसे कम उम्र की योगा इंस्ट्रक्टर से, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान
योग एक ऐसी गतिविधि है, जो शारीरिक और मानिसक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ प्रदान कर सकती है, लेकिन आपको मालूम है कि यह किसी पहचान भी बन सकती है।
अमेरिकी मीडिया का राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कड़ा कदम, रोकी कार्यक्रमों की सामूहिक कवरेज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, पोलिटिको और MS नाउ पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में अमेरिका के प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों ने ठोस कदम उठाया है।
वजन घटाने वाली दवाओं पर अमेरिका में मुकदमा, आंखों की बीमारी के खतरे का आरोप
अमेरिका में वजन कम करने वाली कुछ लोकप्रिय दवाओं को लेकर कानूनी मामला सामने आया है।
व्हाइट हाउस ने 3 मीडिया संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद 'ट्रंप टीवी' किया लॉन्च
अमेरिका के इतिहास में बड़ा कदम उठाते हुए व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' चैनल लॉन्च किया है, जो यूट्यूब पर 24 घंटे सातों दिन चलेगा।
अमेरिका ने UN महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से किया इनकार
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों को वीजा जारी करने से इनकार कर दिया है।
हुती ठिकानों पर हमला करने वाला था अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम समय में बदला फैसला
पश्चिम एशिया के युद्ध मैदान से सोमवार को बड़ा भू-राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।
ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, 23 से 25 सितंबर तक दौरा
चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका का दौरा करेंगे।
तेहरान के आसमान में दिखा UFO? तेज रफ्तार से भागती चमकदार लाइटों का वीडियो वायरल
ईरान की राजधानी तेहरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में तेज गति से भागती हुई टिमटिमाती चमकदार लाइटें दिखाई दे रही हैं।
अमेरिका के टेक्सास में ICE एजेंट ने वेनेजुएला के अप्रवासी नागरिक को गोली मारी
अमेरिका में टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।
ट्रंप जल्दी व्हाइट हाउस लौटे, बमवर्षक विमान ने भरी उड़ान; क्या मध्य-पूर्व में बढ़ने वाला है संघर्ष?
इस सप्ताहांत कुछ ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं, जो मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छुट्टियां बीच में ही छोड़कर व्हाइट हाउस लौट आए हैं।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने जाएंगे न्यूयॉर्क- रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के मध्य जारी युद्ध के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाक्रम सामने आया है।
कोरियाई प्रायद्वीप में फिर बढ़ा तनाव: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल
कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर सैन्य तनाव गहरा गया है।
अमेरिका ने मध्य पूर्व में अलर्ट जारी किया, दावा- अमेरिकी विमान ब्रिटिश अड्डे से रवाना हुए
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के संकेत सामने आ रहे हैं। अमेरिका ने मध्य पूर्व के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जिसमें क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से मौजूदा तनाव और अप्रत्याशित रूप से स्थिति बिगड़ने की संभावना के मद्देनजर अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
अमेरिका के सामने ईरान ने 7 शर्तें रखीं, कहा- इन्हें मानने के अलावा कोई चारा नहीं
ईरान ने अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि ईरान की शर्तें वाशिंगटन को बता दी हैं और ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।
यमन युद्ध पर सऊदी अरब की बड़ी पहल, 2 हफ्ते के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा
सऊदी अरब ने यमन में सक्रिय हूती विद्रोहियों के सामने 2 सप्ताह के संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा है।
अमेरिका में लागू हुआ नया आव्रजन नियम, भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों पर पड़ेगा सीधा असर
अमेरिका की सरकार ने ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) की चाह रखने वाले विदेशी नागरिकों, विशेषकर भारतीय पेशेवरों के लिए शुक्रवार (18 सितंबर) से नियमों में एक बड़ा बदलाव लागू कर दिया है।
वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, 100 साल बाद मिली जंगली बिल्ली की नई प्रजाति
वैज्ञानिकों ने करीब 100 साल बाद जंगली बिल्ली की एक नई प्रजाति की पहचान की है।
अमेरिका में सिख ट्रक चालक को 17 बार चाकू मारकर घायल किया, ट्रंप प्रशासन पर सवाल
अमेरिका के व्योमिंग राज्य में एक विश्राम स्थल पर 28 वर्षीय सिख ट्रक चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आरोपी को 17 बार चाकू मारा गया था।
ट्रैविस केल्सी भी नहीं बच पाए, भारतीय मूल के ठग ने रचा 300 करोड़ का खेल
अमेरिकी फुटबॉल स्टार और टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्सी भारतीय मूल के बिजनेसमैन सिद्धार्थ जवाहर के लगभग 336 करोड़ रुपये के पोंजी स्कीम घोटाले का शिकार बन गए हैं।
#NewsBytesExplainer: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, क्या होगा असर?
अमेरिका की संसद ने भारत और चीन समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ से जुड़े विधेयक को पारित कर दिया है। ये टैरिफ रूसी कच्चे तेल की शीर्ष खरीदारों पर लगाया जा सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से जुड़ी ड्रोन कंपनी ने पाकिस्तानी सेना के साथ किया समझौता
अमेरिकी ड्रोन कंपनी पॉवरस ने पाकिस्तान की सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी।
हैदराबाद के इंजीनियर की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी
अमेरिका में रहने वाले हैदराबाद के मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी।
अमेरिका के बाल्टीमोर में गोलीबारी, 3 साल के बच्चे समेत 7 घायल
अमेरिका के मैरीलैंड स्थित बाल्टीमोर शहर में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में एक 3 साल के बच्चे समेत 7 लोग घायल हो गए हैं।
अमेरिकी जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे हूती, बदले में सऊदी की मदद नहीं करेगा अमेरिका- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के साथ चुपचाप एक समझौता किया है। इसके मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे लाल सागर में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे।
अमेरिकी टैरिफ से जुड़े विधेयक पर भारत बोला- ऊर्जा सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता
भारत ने कहा कि वह अमेरिका की संसद द्वारा रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले कानून पारित करने के घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है।
इजरायल को 26,000 करोड़ रुपये के हथियार देगा अमेरिका, इनमें 40,000 बम भी शामिल
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने इजरायल के लिए करीब 26,000 करोड़ रुपये के हथियार पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज में एक टन वजनी करीब 40,000 बम भी शामिल हैं।
भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ से जुड़ा विधेयक अमेरिकी संसद में आगे बढ़ा
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने उस विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया है, जो भारत समेत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का रास्ता साफ करेगा।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।