Page Loader
संभावना सेठ ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत 
संभावना सेठ ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sambhavnasethofficial)

संभावना सेठ ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत 

Aug 21, 2023
01:13 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 2' फेम संभावना सेठ बेशक पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब इस बीच संभावना ने अपने लिए नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि की है। अभिनेत्री ने MG हेक्टर SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 22.72 लाख रुपये बताई जा रही है।

पोस्ट

संभावना ने साझा की तस्वीरें

संभावना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति अविनाश के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बड़ा परिवार बड़ी कार। अद्भुत डिलीवरी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।' संभावना और अविनाश दोनों गाड़ी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। संभावना 'पागलपन' और '36 चाइना टाउन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें पिछली बार वेब सीरीज 'हीरो वर्दीवाला' में देखा गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें