अरविंद केजरीवाल: खबरें
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 1968 में हरियाणा के भिवानी में जन्मे केजरीवाल राजनीति में आने से पहले भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी रहे हैं। IRS को छोड़ समाजसेवा में आए और 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन से देशभर में चर्चित हुए। आंदोलन के बाद राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन किया। 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP पहली बार मैदान में उतरी और पहली बार में ही 70 में से 28 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। केजरीवाल अब तक तीन बार (2013, 2015 और 2020) दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने जा चुके हैं। केजरीवाल की छवि एक तेजतर्रार और बेहद चतुर नेता की है जो अपनी गलतियों से बेहद जल्दी सीखता है। राष्ट्रीय नेता बनने की केजरीवाल की कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ED ने छापेमारी के बाद की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।
जस्टिस स्वर्णकांता शराब नीति मामले की सुनवाई से अलग हुईं, केजरीवाल पर होगी अवमानना की कार्रवाई
दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि वह कथित तौर पर मानहानिकारक और अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करेंगी।
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने गिरफ्तार किया, सुबह पड़ा था ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आज ही उनके सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापा मारा गया था।
भाजपा में शामिल हुईं AAP की पूर्व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनको दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत का बहिष्कार किया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत का बहिष्कार किया है।
अरविंद केजरीवाल बोले- मैं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होऊंगा पेश
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश होने से इनकार कर दिया है।
राज्यसभा के सभापति ने AAP के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को दी मंजूरी
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।
7 सांसदों का जाना AAP के लिए कितना बड़ा झटका, आगे क्या हैं चुनौतियां?
बीते दिन अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (AAP) के इतिहास के सबसे बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए। राघव न सिर्फ पार्टी छोड़कर गए, बल्कि अपने साथ राज्यसभा में AAP की ताकत का बड़ा हिस्सा भी ले गए।
भाजपा ने केजरीवाल के 'शीशमहल 2' की तस्वीरें जारी कीं, AAP ने कहा- ये फर्जी
भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट आवास की तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस दौरान केजरीवाल पर तीखे हमले करते हुए उन्हें दिल्ली का 'रहमान डकैत' करार दिया।
AAP सांसदों से मिलना चाहते थे केजरीवाल, सभी ने चर्चा से पहले ही पार्टी छोड़ी- रिपोर्ट
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे।
राघव चड्ढा समेत AAP के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए, 4 और होंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा समेत उसके 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा का दामन थाम लिया।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, जज की वीडियो प्रसारित करने का मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालती बहस की वीडियो प्रसारित करने के मामले में सुनवाई की।
दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, जस्टिस स्वर्ण कांता ही करेंगी मामले की सुनवाई
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
केजरीवाल का जज के खिलाफ नया हलफनामा, कहा- न्यायमूर्ति स्वर्णकांता के बच्चे केंद्र के वकील हैं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा को हटाने के लिए बुधवार को एक नया हलफनामा दिया है।
अरविंद केजरीवाल को हटाना होगा कोर्ट में जज के साथ बहस का वीडियो
दिल्ली हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में खुद कोर्ट में पेश होकर न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा से बहस की थी।
केजरीवाल ने जज से कहा- आप RSS संबद्ध संगठन के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हुईं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उपस्थित होकर खुद शराब घोटाले में मामले में बहस की।
हाई कोर्ट में खुद बहस करेंगे केजरीवाल, न्यायमूर्ति शर्मा को हटाने की याचिका पर नोटिस जारी
दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शराब नीति मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी से क्यों हटाया?
आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक अहम घटनाक्रम में अपने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर इस फैसले की जानकारी दी है।
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया, बोलने पर रोक
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया है।
गुजरात: पुलित थाने में कार्यकर्ता से मिलने गए आम आदमी पार्टी के प्रमुख इसुदान गढ़वी गिरफ्तार
गुजरात के द्वारका जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले 'शीशमहल' पर लागत से 342 प्रतिशत ज्यादा खर्च, CAG का खुलासा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले को लेकर आई नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने तूफान खड़ा कर दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई को चुनौती, शराब घोटाले में 23 को नोटिस जारी
दिल्ली की शराब नीति मामले में निचली अदालत से रिहा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नोटिस जारी किया है।
AAP की रैली में अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- शुरू हुई उलटी गिनती
दिल्ली शराब नीति मामले में बरी किए जाने के 48 घंटे बाद आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर साजिश रचने का आरोप, कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।
दिल्ली शराब घोटाले में CBI जांच से कोर्ट नाराज, जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
दिल्ली की कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
क्या था दिल्ली की शराब नीति का मामला, जिसमें बरी किए गए केजरीवाल और सिसोदिया?
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति के 4 साल पुराने मामले में शुक्रवार (27 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट जाएगी CBI
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
दिल्ली के शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- सत्य की जीत
दिल्ली के शराब नीति घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अदालत से बरी होने के बाद रो पड़े।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने शराब नीति मामले में किया बरी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा लगाए गए दिल्ली शराब नीति मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।
दिल्ली शराब नीति मामले में आरोप तय करने की सुनवाई पूरी, 27 फरवरी को आएगा फैसला
दिल्ली की शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आरोप तय करने के मामले में सुनवाई पूरी कर ली है और अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
दिल्ली के शराब घोटाले में ED के समन के उल्लंघन के आरोपों से अरविंद केजरीवाल बरी
दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर 2 मामलों में बरी कर दिया है।
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के लिए AAP को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 11 साल कुछ नहीं किया
प्रदूषण को लेकर दिल्ली में राजनीति भी तेज हो गई है।
अवध ओझा का आम आदमी पार्टी से मोह भंग, राजनीति से सन्यास लिया
अपने अनोखे अंदाज से पढ़ाई के लिए चर्चित अवध ओझा (ओझा सर) ने राजनीति से सन्यास ले लिया है।
चंडीगढ़ को लेकर ऐसा क्या करने जा रही केंद्र सरकार, जिससे पंजाब में मचा सियासी घमासान?
पंजाब की भगवंत मान और केंद्र सरकार आमने-सामने है। दरअसल, केंद्र सरकार पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ को राज्यपाल के संवैधानिक दायरे से बाहर लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया जा सकता है।
पंजाब में घर बैठे कैसे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस? अरविंद केजरीवाल ने बताया तरीका
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने बुधवार से परिवहन विभाग का काम पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है।
अरविंद केजरीवाल न तो मंत्री और न सांसद, तो उन्हें क्यों मिला सरकारी बंगला?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आखिरकार सरकारी आवास मिल गया।
भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध: केजरीवाल बोले- यह शहीदों का अपमान, उद्धव-ओवैसी ने भी साधा निशाना
एशिया कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने मैच का विरोध करते हुए BCCI और सरकार पर सवाल उठाए हैं।
INDIA गठबंधन से अलग हुई AAP, संसद और विधानसभा चुनावों में क्या होगा असर?
आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी गठबंधन INDIA से अलग होने का ऐलान कर दिया है।
मोहाली में अरविंद केजरीवाल बोले- मेरे योगदान के लिए मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए नोबेल पुरस्कार की इच्छा जताई है।
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल बोले- किसी से गठबंधन नहीं
आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है।
गुजरात में उपचुनाव जीत के बीच AAP को झटका, बोटाक विधायक ने पार्टी छोड़ी
गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) अभी विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का जश्न मना ही रही थी कि उसे जोरदार झटका मिला है।