भ्रष्टाचार: खबरें
दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त अभिषेक मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लाइसेंसिंग विभाग से जुड़े कथित 4 लाख रुपये के रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
NCERT ने 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' अध्याय के लिए बिना शर्त माफी मांगी, सभी किताब वापस ली
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने मंगलवार को अपनी कक्षा 8 की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' संबंधी अध्याय के लिए बिना शर्त माफी मांगी है।
NCERT विवाद के बीच जजों पर कार्रवाई की चर्चा, 10 साल में 8,600 से अधिक शिकायतें
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 8 की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' को लेकर तीखी बहस हुई है।
ओडिशा: राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद
ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया, जिसमें राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी नकदी जब्त की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने 'न्यायपालिका को भ्रष्ट' बताने वाली NCERT किताब पर नाराजगी जताई, कहा- सोची-समझी चाल
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की एक किताब में 'न्यायपालिका को भ्रष्ट' बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
राजस्थान: बीकानेर में करोड़पति सरकारी बाबू के घर छापा, आय से 938 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली
राजस्थान के बीकानेर में कुछ हजार रुपये की सरकारी नौकरी करने वाले बाबू (कनिष्ठ सहायक) की शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापे में पोल खुल गई।
गुजरात: सूरत में पानी भरते ही ढह गया 21 करोड़ रुपये का टैंक, भ्रष्टाचार का आरोप
गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
पवन खेड़ा ने IAS नवनीत सहगल को भ्रष्टाचार का सरगना बताया, कहा- अब PMO आ रहे
कांग्रेस नेता और संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शुक्रवार को प्रसार भारती के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी नवनीत सहगल पर बड़ा आरोप लगाया।
तेलंगाना में उप-परिवहन आयुक्त के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, जांच शुरू
तेलंगाना में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 31 अक्टूबर तक जेल भेजा गया
पंजाब में तैनात रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वे 14 दिन तक जेल में रहेंगे।
पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर नकदी और सोने की भरमार, छापे में खुलासा
पंजाब में रिश्तखोरी के मामले में फंसे रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर छापे के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने काफी माल बरामद किया है।
पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने गिरफ्तार किया, रिश्वतखोरी का आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को पंजाब में तैनात रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है।
कौन हैं असम की ACS अधिकारी नुपुर बोरा, जिनके घर से मिला 2 करोड़ का सोना-नकदी?
असम की राजधानी गुवाहाटी में असम सिविल सेवा (ACS) अधिकारी (36) नुपुर बोरा को जमीन घोटाले के मामले में हिरासत में लिया गया है।
नकदी मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की
दिल्ली के सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशंवत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जानिए क्या कहा
सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका नहीं सुनेंगे CJI, दूसरी पीठ का गठन करेगी सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली के सरकारी आवास से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है।
जस्टिस यशवंत वर्मा के निष्कासन प्रस्ताव पर बनेगी आम सहमति, चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
घर के अंदर बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा के निष्कासन के लिए केंद्र सरकार आम सहमति बनाएगी, जिसके लिए उसने राजनीतिक दलों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में एक और खुलासा, कई गवाहों ने देखा था नोटों को जखीरा
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा द्वारा इस्तीफा देने से इंकार करने और समिति की जांच को अन्यायपूर्ण बताने के बाद एक और जानकारी सामने आई है।
राजस्थान में शिक्षक ने की शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को उनके आवास पर मिठाई के साथ 5,000 रुपये की रिश्वत देने के प्रयास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
ओडिशा: घर छापा पड़ा तो खिड़की से बाहर फेंकी पैसों की गड्डियां, 2.1 करोड़ नकद बरामद
ओडिशा के भुवनेश्वर में शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के घर से 2.1 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
ओडिशा: ED का अधिकारी ही ले रहा था 20 लाख रुपये घूस, CBI ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी को ओडिशा के भुवनेश्वर में एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला
पंजाब के जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को शुक्रवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। उन पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई
सुप्रीम कोर्ट ने घर से बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग करने वाली कई वकीलों की याचिका बुधवार को खारिज कर दी।
केरल: मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की बेटी का क्या है मामला, जिसको लेकर मुकदमे का आदेश हुआ?
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन अपनी बेटी की वजह से चर्चा में हैं। उनकी बेटी टी वीना पर केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।
संसद में उठा दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा का मुद्दा, न्यायिक जवाबदेही का दबाव
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने का मामला संसद तक पहुंच गया है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इसे राज्यसभा में उठाया।
तेलंगाना: पूर्व मुख्यमंत्री KCR की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत करने वाले की चाकू मारकर हत्या
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (KCR) और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले व्यक्ति की बुधवार को हत्या कर दी गई।
कर्नाटक: MUDA भूमि घोटाले की लोकायुक्त जांच में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया निर्दोष साबित, नहीं मिला कोई सबूत
कर्नाटक में मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) के कथित भूमि घोटाला मामले में हुई लोकायुक्त की जांच में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी निर्दोष साबित हुए हैं।
दक्षिण एशियाई देशों में सबसे भ्रष्ट देश है अफगानिस्तान, भूटान सबसे ईमानदार
दक्षिण एशियाई देशों में भूटान सबसे ईमानदार देश है। यह जानकारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) की 2024 की रिपोर्ट में सामने आई है। भूटान को खुशहाल देश का भी गौरव प्राप्त है।
दिल्ली में नई सरकार बनते ही बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के कुर्सी से उतरते ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने भ्रष्टाचार से जुड़ा कानून निरस्त किया, इसी में फंसा था अडाणी समूह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए देश में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम 1977 (FCPA) को निरस्त कर दिया है।
सरकारी कामकाज के लिए 66 प्रतिशत कंपनियों ने बीते एक साल में दी रिश्वत
सरकारी ठेकों को पाने के लिए बीते एक साल में देश की 66 प्रतिशत कंपनियों ने रिश्वत देने की बात स्वीकार की है।
हैदराबाद क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ED का समन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) में भ्रष्टाचार और इससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन भेजा है।
उत्तर प्रदेश: कानपुर में कांस्टेबल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नंगे पाव खींचकर ले गई टीम
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हेड कांस्टेबल घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने मौके से भागने की कोशिश की तो विजिलेंस की टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और नंगे पांव खींचकर पुलिस दफ्तर तक ले गई।
बिहार: सिपाही ने 34 साल पहले ली थी 20 रुपये की घूस, अब गिरफ्तारी के आदेश
बिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सिपाही ने 34 साल पहले रिश्वत ली थी, जिसकी उसे अब मिलेगी। हालांकि, पुलिसकर्मी अब सेवानिवृत्त हो चुका है।
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
लद्दाख से रिश्वत लेने दिल्ली पहुंचे NBCC के उपमहाप्रबंधक, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा
लद्दाख के लेह में तैनात NBCC के उपमहाप्रबंधक (DGM) को दिल्ली में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
CBI ने रेलवे के 4 अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के 2 अलग-अलग मामलों में 4 रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना: अवैध खनन पर रेवंत रेड्डी सख्त, अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम; लाएंगे नई नीति
तेलंगाना में अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को कामकाज सुधारने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने साधारण दुकान पर कटवाए बाल, बुजुर्ग व्यक्ति ने दिया उपदेश
सत्ता मिलने और चुनाव जीतने के बाद छोटे से छोटे नेता का रहन-सहन और जीने का तारीका बदल जाता है, लेकिन मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा का एक वीडियो देखकर आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा।
तमिलनाडु: भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी की जांच प्रभावित करने का आरोप, ED अधिकारियों पर मामला दर्ज
तमिलनाडु में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी अंकित तिवारी की जांच में अड़ंगा लगाने के आरोप में 15 ED अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।