टेक्नोलॉजी की खबरें
दुनिया को बदल रही टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरुरी अपडेट।
सोनी-वार्नर ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में एंथ्रोपिक पर किया मुकदमा
सोनी म्यूजिक और वार्नर म्यूजिक के म्यूजिक पब्लिशिंग डिवीजन ने एंथ्रोपिक पर मुकदमा किया है। इन म्यूजिक कंपनियों का आरोप है कि इसने उनकी इजाजत के बिना कॉपीराइट वाले गानों के बोल और शीट म्यूजिक का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि द बीटल्स, टेलर स्विफ्ट और माइकल जैक्सन जैसे बड़े कलाकारों के गाने भी क्लाउड की ट्रेनिंग में इस्तेमाल किए गए।
शिपसी ने पेश किया नया AI टूल, लॉजिस्टिक्स के काम को बना देगा और आसान
शिपसी ने अपने एजेंटफ्लीट प्लेटफॉर्म के लिए 'शिपसी ब्रेन' नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपग्रेड पेश किया है। यह टूल अरबों शिपमेंट (भेजे गए सामान) और GPS पिंक्स (लोकेशन सिग्नल) से मिले ढेर सारे डाटा का इस्तेमाल करता है।
समझौते के तहत मेटा को युवा यूजर्स की उम्र की करेगी जांच
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को कम करने के मकसद से अमेरिकी राज्यों के साथ हुए 18 अरब डॉलर (करीब 1,700 अरब रुपये) के कानूनी समझौते के तहत मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अपने प्लेटफाॅर्म के यूजर्स की उम्र सत्यापन करने के तरीके को बेहतर बनाने पर सहमति जताई है।
एडोब फोटोशॉप में अब AI खुद करेगा आपके फोटो एडिट
एडोब फोटोशॉप ने अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स पेश किए हैं, जिनमें टेक्स्ट-प्रॉम्प्ट एडिटिंग और डायनामिक एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये फोटो एडिटिंग के तरीके को तेजी और सटीकता के साथ बदलकर रख रही हैं।
जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में मूंगा का दायरा 9.5 फीसदी घटा
ग्लोबल कोरल रीफ मॉनिटरिंग नेटवर्क (GCRMN) के एक अध्ययन के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच दुनियाभर में कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) का दायरा 9.5 फीसदी कम हो गया है, क्योंकि समुद्री हीटवेव और ब्लीचिंग की लगातार हो रही घटनाओं के कारण इनके दोबारा पनपने का समय लगातार घटता जा रहा है।
गपशप ने लॉन्च किया वॉयस AI प्लेटफॉर्म, अब एजेंट्स की थकाऊ कॉल खत्म
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म गपशप ने हाल ही में एक सेल्फ-सर्व वॉइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म पेश किया है। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को ग्राहकों के रोजमर्रा के काम, जैसे कि सपोर्ट कॉल और पेमेंट रिमाइंडर, AI वॉयस एजेंट्स की मदद से निपटाने की सुविधा देता है।
सुरक्षा उपायों के बाद एंथ्रोपिक ने फिर शुरू की AI मॉडल की बाहरी टेस्टिंग
एन्थ्रोपिक ने कहा कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल की बाहरी साइबर सुरक्षा टेस्टिंग फिर से शुरू कर दी है। यह कदम नए सुरक्षा उपाय लागू करने के बाद उठाया गया है। इससे एक महीने पहले मूल्यांकन के दौरान क्लाउड AI मॉडल ने कंपनियों के सिस्टम को हैक कर लिया था।
नासा दे रहा नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप का एक हिस्सा पाने का मौका
नासा ने 'एडॉप्ट ए पिक्सल' नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी सभी लोगों को नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप से आने वाली पहली तस्वीरों में से एक प्रतीकात्मक पिक्सल चुनने का मौका दे रही है। रोमन टेलीस्कोप आने वाले महीनों में अपनी पहली तस्वीरें भेजेगा और उससे पहले आप इस प्रोग्राम में साइन-अप कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना पिक्सल नंबर और एक सर्टिफिकेट मिलेगा।
नासा की जेसिका और ESA की सोफी आज करेंगी स्पेसवॉक, जानिए कहां देखें
नासा कीअंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) की सोफी एडेनोट मंगलवार (1 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर निकलकर स्पेसवॉक करेंगी। यह भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगा और करीब 6.5 घंटे तक चलने की उम्मीद है। यह अब तक की छठी 'ऑल-फीमेल' स्पेसवॉक (केवल महिलाओं वाली स्पेसवॉक) होगी।
ISRO 4 सितंबर को लॉन्च करेगा देश का पहला जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 4 सितंबर को एक बड़े मिशन के लिए तैयार है। इस दिन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया जाएगा।
पेंटागन के पास अब ChatGPT और ग्रोक का अपना वर्जन
अमेरिकी युद्ध विभाग (पेंटागन) ने OpenAI के ChatGPT और xAI के ग्रोक के वर्जन लॉन्च किए हैं, जिससे 30 लाख आम नागरिकों और सेना के कर्मचारियों को ऐसे जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा, जिन्हें युद्ध लड़ने वालों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। सरकार के लिए ChatGPT मिल और ग्रोक अब GenAI.mil का हिस्सा हैं। यह पिछले साल लॉन्च किया गया एक सेंट्रलाइज्ड और सुरक्षित पोर्टल है।
अगले साल AI करेगा इंसानों से बेहतर डिजिटल काम? मस्क ने बताया अपना अनुमान
एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा दावा किया है।
गंदे फिल्टर से AC खा सकता है ज्यादा बिजली, हर 2 हफ्ते करें ये काम
गर्म और उमस भरे मौसम में AC लगातार चलाना पड़ता है, लेकिन कई बार ज्यादा बिजली खपत की वजह बड़ी खराबी नहीं, बल्कि गंदा फिल्टर होता है।
यूट्यूब पर बार-बार गलत वीडियो आ रहे? ऐसे सुधारें अपनी फीड
यूट्यूब पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, इसलिए पसंद का नया कंटेंट ढूंढने में इसके सुझाव काफी मदद करते हैं।
क्यों हजारों मैक मिनी खरीद रही OpenAI? जानिए इसके पीछे की वजह
OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब्स अब ज्यादा कंप्यूटिंग पावर पाने की कोशिश में मॉडल को ट्रेन करने के लिए मैक मिनी और मैक स्टूडियो का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं।
नासा का रोमन टेलीस्कोप हुआ लॉन्च, अब खोलेगा ब्रह्मांड के कई राज
नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप सफलतापूर्वक अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया है।
नासा ने एक्सोप्लैनेट्स की खोज के लिए लॉन्च किया रोमन स्पेस टेलीस्कोप, जानिए इसकी खासियत
नासा ने रविवार (30 अगस्त) को अपना नया रोमन स्पेस टेलीस्कोप सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है और यह अपने ऑब्जर्वेशन पॉइंट की ओर बढ़ रहा है।
सोनी म्यूजिक और वार्नर ने एंथ्रोपिक के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला
सोनी म्यूजिक पब्लिशिंग, वार्नर चैपल और कई अन्य संगीत प्रकाशकों ने एंथ्रोपिक और उसके सह संस्थापक डारियो अमोदेई और बेंजामिन मान पर मुकदमा दायर किया है।
CXMT ने चीनी सेना कंपनी का दर्जा दिए जाने को लेकर पेंटागन पर किया मुकदमा
चीन की मेमोरी चिप निर्माता चांगशिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज (CXMT) ने अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) पर मुकदमा किया।
नासा का रोमन टेलीस्कोप क्यों बदलेगा अंतरिक्ष की तस्वीर? जानें इसकी खासियत
अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपना नया नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में है।
OpenAI कर रही नए 'परसिस्टेंट मोड' की टेस्टिंग, बिना यूजर के भी काम करेगा AI
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI अपने कोडेक्स में एक नए तरीके की टेस्टिंग कर रही है, जो सामान्य चैटबॉट से अलग तरीके से काम कर सकता है।
सैमसंग ने लॉन्च किया नया गैलेक्सी S26 FE, यहां जानिए कीमत और फीचर्स
टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
GTA 6 के नाम पर हो रही ठगी, नकली डेमो से चोरी हो सकता है डाटा
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 के नए एक्सटेंडेड ट्रेलर के बाद गेमर्स में इस गेम को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
पुराना मैक मिनी खरीदा? ऐपल दे रही है बिना पैसे नए मॉडल का अपग्रेड
टेक कंपनी ऐपल अपने कुछ ग्राहकों के लिए मैक मिनी को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है।
अमेरिका में रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा इंस्टाग्राम-फेसबुक, बच्चों पर नया नियम
मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका के 48 राज्यों के साथ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर 18 अरब डॉलर (लगभग 1,700 अरब रुपये) का समझौता किया है।
मस्क के 'एक्स' के बीच फिर लौटा ट्विटर, स्टार्टअप ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म
एलन मस्क द्वारा ट्विटर का नाम बदलकर एक्स किए जाने के करीब चार साल बाद ट्विटर नाम फिर चर्चा में है।
OpenAI का बड़ा फैसला, भारत में मुफ्त ChatGPT यूजर्स को अब दिखेंगे विज्ञापन
OpenAI भारत में ChatGPT पर विज्ञापन बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
ऐपल का अगला इवेंट 9 सितंबर को होगा आयोजित, जानिए क्या कुछ हो सकता है लॉन्च
ऐपल ने अपने अगले बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट की तारीख की पुष्टि कर दी है।
घर लंबे समय के लिए कर रहे हैं बंद, बिजली के उपकरणों को कैसे रखें सुरक्षित?
अगर आप कई दिनों या हफ्तों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो सिर्फ दरवाजे पर ताला लगाना काफी नहीं है।
बिना फोन छुए ऐपल मैप्स पर कैसे रिपोर्ट करें एक्सीडेंट? जानें आसान तरीका
गाड़ी चलाते समय सड़क पर कोई हादसा या खतरा दिख जाए तो उसकी जानकारी देना जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन उठाना परेशानी भरा हो सकता है।
OpenAI के 7 लोगों को मिली करोड़ों की खास घड़ी, सैम ऑल्टमैन के पास भी एक
OpenAI ने अपने कुछ कर्मचारियों के लिए बेहद खास तोहफा तैयार कराया है।
वोडाफोन-आइडिया और BSNL के बीच नेटवर्क शेयरिंग समझौते पर चल रही बातचीत- रिपोर्ट
वोडाफोन-आइडिया (VI) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सभी टेलीकॉम सर्किलों में नेटवर्क शेयरिंग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं।
व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए खोला सुरक्षा का नया रास्ता, अब ऐसे सुरक्षित होगा अकाउंट
व्हाट्सऐप ने अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए नए सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं।
ChatGPT में अब मुफ्त यूजर्स को भी मिलेगा टास्क फीचर
OpenAI ने ChatGPT के शेड्यूल किए गए टास्क फीचर को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया है।
इंस्टाग्राम में मिलेगा फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर, रील एडिट करना होगा आसान
मेटा इंस्टाग्राम पर रील बनाने वालों के लिए नया फीचर ला रहा है।
OpenAI ने अपने नए चिप्स टेस्ट में एनवीडिया प्रोसेसर से बेहतर प्रदर्शन का किया दावा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने टेस्टिंग के दौरान उसके नए जलापेनो चिप्स का एनवीडिया के मौजूदा चिप्स से बेहतर प्रदर्शन करने का दावा किया है।
दुनिया की सबसे बड़ी लॉन्च साइट बनाएगी स्पेस-X, एलन मस्क खर्च करेंगे 100 अरब डॉलर
एलन मस्क की स्पेस-X दुनिया की सबसे बड़ी लॉन्च साइट बनाने की योजना बना रही है।
ऐपल ने मैक स्टूडियो के साथ M5 मैक्स और M5 अल्ट्रा चिप किया लॉन्च, जानिए खासियत
ऐपल ने मंगलवार (25 अगस्त) को नया मैक स्टूडियो पेश किया है, जिसमें M5 मैक्स और बिल्कुल नया M5 अल्ट्रा पेश किया है।
गूगल ने लॉ फर्मों और वकीलों के लिए जेमिनी AI प्लेटफॉर्म का किया विस्तार
गूगल ने वकीलों और लॉ फर्मों के लिए नए टूल्स के साथ अपने जेमिनी एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म का विस्तार किया।
OpenAI ने ChatGPT में AI जनरेटेड स्टिकर फीचर किया लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम
OpenAI ने ChatGPT में नया स्टिकर फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी इमेज का इस्तेमाल करके अपने हिसाब से स्टिकर पैक बना सकते हैं।
अलबामा के अटॉर्नी जनरल ने OpenAI को भेजा समन, हगिंग फेस हैक मामले की जांच शुरू
अलबामा के अटॉर्नी जनरल ने OpenAI को हगिंग फेस हैक घटना में कंपनी की कथित निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा उपायों की पूरी कमी की जांच के तहत समन भेजा है।
नासा ने अंतरिक्ष में क्यों भेजी थीं 3,400 मधुमक्खियां? जानिए क्या हुआ इस मिशन से हासिल
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1984 में करीब 3,400 मधुमक्खियों को स्पेस शटल डिस्कवरी के साथ अंतरिक्ष में भेजा था।
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चीन का मिशन टला, जानें क्या थी पहले की योजना
चीन के चांग'ई-7 मिशन की लॉन्चिंग पहले इसी साल तय थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
एंथ्रोपिक का क्लाउड डाउन, बड़ी संख्या में यूजर्स हुए प्रभावित
एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड के यूजर्स को आज आउटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
GPT-4 के बाद AI से बड़े बदलाव की थी उम्मीद, ऑल्टमैन ने माना अनुमान था गलत
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने माना है कि उन्होंने AI के असर और उसके विस्तार की रफ्तार को लेकर ज्यादा उम्मीद कर ली थी।
Ox अल्फा AI मॉडल ने मचाई हलचल, इंटरनेट पर सवाल- आखिर कौन है इसके पीछे?
Ox अल्फा नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है।
व्हाट्सऐप चैट का हिस्ट्री कैसे करें रिस्टोर? यहां जानिए आसान तरीका
नया फोन लेने या व्हाट्सऐप को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद पुरानी चैट नजर न आए तो चिंता होना स्वाभाविक है।
क्यों होता है स्क्रीन 43 इंच, स्टोरेज 128GB, चार्जर 33W? जानिए अजीब नम्बरों का वजह
स्मार्टफोन खरीदते समय 6.7 इंच स्क्रीन, 128GB स्टोरेज और 33W चार्जिंग जैसे नंबर बार-बार सुनने को मिलते हैं।
चीन के चांग-ई-7 मून मिशन की लॉन्चिंग टली, जानिए क्या रही वजह
चीन का चांग ई-7 लूनर मिशन हेनान द्वीप पर स्थित वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट के आस-पास खराब मौसम के कारण लगभग एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
ISRO दिसंबर तक लॉन्च करेगा पहला मानवरहित गगनयान मिशन, अंतिम चरण में तैयारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मौजूदा वित्त वर्ष में 8 लॉन्च व्हीकल मिशन और 12 सैटेलाइट मिशन की योजना बना रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स को नीतियों में स्थिरता का दिलाया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अगस्त) को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को भरोसा दिलाया कि उन्हें लंबे समय तक एक जैसी नियामक व्यवस्था और जोखिम उठाने के लिए समर्थन मिलेगा।
ISRO अब रॉकेट और सेटेलाइट नहीं बनाएगा? जानिए इसके पीछे का वजह
निजी अंतिरक्ष कंपनियों की भूमिका बढ़ाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) धीरे-धीरे लॉन्च व्हीकल और सैटेलाइट बनाने के नियमित काम से पीछे हटेगा।
टिक-टाॅक मुकदमा निपटाने के लिए करीब 3,500 करोड़ रुपये देने को तैयार, जानिए क्या है मामला
टिक-टॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में न्याय विभाग (DOJ) द्वारा किए गए एक मुकदमे को सुलझाने के लिए 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,500 करोड़ रुपये) का भुगतान करने पर सहमति जताई है।
28 अगस्त को लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, कब देख सकेंगे नजारा
खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह महीना खास है, क्योंकि इस महीने चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा।
नासा ने शुरू की नई प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख डॉलर का इनाम
नासा ने 19 अगस्त, 2026 को एक नया प्राइज कॉन्टेस्ट शुरू किया है।
ट्रंप ने 2030 तक हर साल 1,000 स्पेस लॉन्च का रखा लक्ष्य
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष क्षेत्र को तेजी से बढ़ाने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है।
दीपिंदर गोयल ने दिखाया नया टेंपल, पहले से आधे से भी छोटा हुआ डिवाइस
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए पहनने वाले डिवाइस टेंपल को लेकर नई जानकारी साझा की है।
भारत में एक व्यक्ति कितने SIM रख सकता है? 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम
भारत सरकार मोबाइल कनेक्शन की तय सीमा को लेकर नियमों का पालन अब और सख्ती से कराने जा रही है।
यूट्यूब के बड़े क्रिएटर्स को मिल सकता है लाखों डॉलर का ऑफर
यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के बीच क्रिएटर्स को लेकर मुकाबला बढ़ता नजर आ रहा है।
डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड आयकर अधिकारी से 51 लाख की ठगी, कैसे रहें सुरक्षित?
मुंबई में एक रिटायर्ड आयकर अधिकारी से 51 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
भारतीय स्टूडेंट्स को एक साल फ्री गूगल AI प्लस, कैसे मिलेगा ऑफर?
गूगल भारत में योग्य कॉलेज स्टूडेंट्स को गूगल AI प्लस का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है।
सैमसंग के अगले गैलेक्सी इवेंट की हुई घोषणा, गैलेक्सी S26 FE हो सकता है लॉन्च
सैमसंग ने अपने अगले गैलेक्सी इवेंट की तारीख 27 अगस्त घोषित कर दी है।
गूगल का बड़ा ऐलान, छात्रों को एक साल तक मुफ्त मिलेगा AI प्रो
गूगल ने कॉलेज छात्रों के लिए नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत अमेरिका के योग्य छात्रों को गूगल AI प्रो की सदस्यता एक साल तक बिना किसी शुल्क के मिलेगी।
एलन मस्क की स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट नेटवर्क के लिए सरकारी से फिर मांगी मंजूरी
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपनी नई सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
कैमरे की सफाई के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान
कैमरा साफ रखना अच्छी तस्वीरों के लिए जरूरी है, लेकिन सफाई करते समय थोड़ी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
चीन का जुके-3 रीयूजेबल रॉकेट स्पेस-X के फाल्कन-9 से कैसे है अलग?
चीन की निजी अंतरिक्ष कंपनी लैंडस्पेस ने रॉकेट तकनीक में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
रील्स देखते-देखते क्यों बढ़ जाता है स्क्रॉलिंग टाइम? नए अध्ययन में सामने आया कारण
सोशल मीडिया पर कुछ मिनट के लिए वीडियो देखने बैठना कई बार लंबे स्क्रॉल में बदल जाता है।
ChatGPT में अगले 6 महीने में क्या दिखेगा बदलाव? सैम ऑल्टमैन ने दिए संकेत
ChatGPT में आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
टेलीग्राम ने .gram डोमेन के लिए किया आवेदन, यूजर्स को मिलेगा नया वेब एड्रेस
टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पावेल डुरोव ने बताया है कि कंपनी ने .gram इंटरनेट डोमेन के लिए आवेदन किया है।
चीन में मच्छरों से बचाव के लिए बना AI उपकरण, कैसे करता है काम?
चीन में मच्छरों से बचाव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
चांद पर स्पेस-X रॉकेट की टक्कर से बना बड़ा गड्ढा, नासा ने जारी की तस्वीरें
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस महीने चंद्रमा की सतह से टकराए स्पेस-X के रॉकेट से हुए असर की तस्वीरें जारी की हैं।
OpenAI ने किशोरों के लिए लॉन्च किया ChatGPT, जानिए क्या है इसमें खास
OpenAI ने मंगलवार (18 अगस्त) को किशोरों के लिए ChatGPT पेश किया, जो बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ उनके लिए खास तौर पर बनाया गया है।
गूगल 2027 तक चीन से हटाएगी पिक्सल उत्पादन, भारत और वियतनाम बनेंगे नए केंद्र
गूगल अगले साल से चीन में अपने पिक्सल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरबड बनाना बंद कर सकती है।
रिश्वत की शिकायतों वाली वेबसाइट Bribes.fyi हुई बंद
सोशल मीडिया से वायरल हुई भारत में रिश्वत की कथित शिकायतों को सार्वजनिक करने वाली वेबसाइट Bribes.fyi फिलहाल बंद कर दी गई है।
ISS पर किसान बने अनिल मेनन, अंतरिक्ष में उगाई केल और वसाबी सरसों
भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन इन दिनों अंतरिक्ष में खेती करते नजर आए हैं।