कोरोना वायरस
कोरोना वायरस, वायरस का एक बड़ा परिवार है, जो पशुओं और इंसानों में बीमारियां फैलाता है। कई कोरोना वायरस इंसानों की श्वास प्रणाली में संक्रमण फैलाते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अभी जिस कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का प्रकोप फैला हुआ है, उससे इंसान को बुखार से लेकर उसकी मौत तक हो सकती है। इसकी शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी। वहां से निकलकर यह पूरी दुनिया में फैला और अधिकतर देशों को अपनी चपेट में ले लिया। अमेरिका इससे सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं भारत में भी तेजी से इसका संक्रमण फैल रहा है। अभी तक इसका कोई इलाज या वैक्सीन नहीं पाई गई है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इनकी तलाश में लगे हैं।

17 May 2022
दुनियाचीन इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। देश के कई बड़े शहरों के लॉकडाउन होने से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की हालत पतली है।

16 May 2022
करियरकोरोना वायरस महामारी के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा में दो साल बाद एक बार फिर से स्कूलों में छात्र पहुंचने लगे हैं और अब कक्षाएं फिजिकल मोड में चलाई जा रही हैं।

16 May 2022
देशकोविड वैक्सीन लगवा चुके लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण बूस्टर खुराक के मुकाबले ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है। हाल ही में हुई दो स्टडीज में ये बात सामने आई है।

16 May 2022
टेक्नोलॉजीपिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति में सुधार आने के बाद स्मार्टफोन मार्केट में हालात बेहतर हुए थे, लेकिन अब एक बार फिर इसमें गिरावट देखने को मिली है।

15 May 2022
मनोरंजनदेश में भले ही कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन इसका खतरा टला नहीं है। लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

15 May 2022
दुनियाउत्तर कोरिया में देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती नहीं दिख रही है। रविवार को उत्तर कोरिया में 'बुखार' के कारण 15 और लोगों की मौत हुई है।

13 May 2022
बिज़नेसकोविड-19 संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए 'वर्क फ्रॉम होम' ट्रेंड के बाद अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस वापस बुला रही हैं।

13 May 2022
दुनियाउत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके यहां तेजी से फैली बुखार के चलते छह लोगों की मौत हो गई है और 3.5 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

12 May 2022
दुनियाउत्तर कोरिया में गुरुवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद 'गंभीर आपातकाल' घोषित कर दिया गया है और यहां के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है।

12 May 2022
दुनियाकोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों में से आधों में दो साल बाद भी महामारी का कोई न कोई लक्षण नजर आ रहा है।

10 May 2022
टेक्नोलॉजीकोविड-19 संक्रमण के चलते वर्क-फ्रॉम-होम का दौर शुरू हुआ था, लेकिन अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को फिर से ऑफिस बुला रही हैं।

10 May 2022
देशभारत में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की कवरेज के लिए रॉयटर्स के फोटोग्राफरों की टीम ने पुलित्जर अवॉर्ड जीता है। इस टीम में दानिश सिद्दीकी का नाम भी शामिल है, जिनकी पिछले साल अफगानिस्तान में संघर्ष कवर करते समय तालिबान ने हत्या कर दी थी।

06 May 2022
टेक्नोलॉजीऐपल इस साल आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च करने वाली है, लेकिन कोविड -19 के प्रभाव से देरी हो सकती है। यह प्रभाव आईफोन 12 सीरीज के साथ भी देखने को मिला था।

06 May 2022
खेलकूदइस साल होने वाले एशियाई खेल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आयोजनकर्ताओं ने खेल को टालने का निर्णय किया है और अभी नई तारीख सामने नहीं आई है।

06 May 2022
देशविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को दावा किया कि 2020 और 2021 में भारत में कोरोना वायरस के कारण 47.4 लाख मौतें हुई हैं। इनमें से करीब 8.3 लाख मौतें अकेले 2020 में हुई थीं।

05 May 2022
राजनीतिकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौर पर गुरुवार को सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया।

05 May 2022
देशकोरोना वायरस महामारी ने लोगों के जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बहुत मुश्किल थी।

04 May 2022
देशभारत में साल 2020 में 81.2 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह 2019 में हुई 76.4 लाख मौतों से 6.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 2020 में जन्म लेने वालों की संख्या लगभग छह लाख कम हुई है।

03 May 2022
देशदेश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) ने सोमवार को देश में बेहद संक्रामक माने जा रहे XE वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि कर दी है।

03 May 2022
देशदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। दो महीने बाद देश में संक्रमण की दर 1 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।

02 May 2022
करियरअंतर्राष्ट्रीय छात्र किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। पिछले दो वर्षों में उच्च शिक्षा का बाजार कोरोना वायरस महामारी और कुछ सीमाओं के बंद होने से प्रभावित हुआ है।

02 May 2022
देशकोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से प्रभावित रहा उड्डयन क्षेत्र अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है।

01 May 2022
दुनियामहामारी के दौरान इस्तेमाल किए गए सिंगल-यूज मास्क अब पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। हालांकि, कुछ शोधकर्ताओं ने पाया है कि अगर इन मास्क को सीमेंट के मिक्सचर के साथ मिलाया जाता है तो इससे मजबूत और टिकाऊ कंक्रीट बन सकता है।

01 May 2022
देशदेश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मास्क दोबारा अनिवार्य कर दिया गया है और कई राज्यों में इसकी तैयारी चल रही है।

30 Apr 2022
देशदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा होने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

29 Apr 2022
देशकोरोना महामारी की शुरुआत के बाद चीन से भारत लौटे मेडिकल और इंजीनियरिंग वाले भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर है।

27 Apr 2022
देशदेश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि जारी है और दैनिक मामलों की संख्या कई दिन से 1,000 से अधिक बनी हुई है।

26 Apr 2022
दुनियाचीन की राजधानी बीजिंग में 2.1 करोड़ निवासियों का तीन बार कोविड टेस्ट किया जाएगा। शहर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले आने के बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया है और अधिकांश निवासियों की टेस्टिंग की जाएगी।

25 Apr 2022
देशदिल्ली सरकार आज यानी सोमवार से राजधानी में मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्ती बरतने जा रही है।

25 Apr 2022
देशदेश में 10 अप्रैल से 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज (तीसरी खुराक) लगना शुरू हुई थी। तब से बीते दो सप्ताह में केवल 3.87 लाख लोगों ने ही यह खुराक लगवाई है।

24 Apr 2022
देशभारत ने चीनी नागरिकों को पर्यटन वीजा देना बंद कर दिया है। एयरलाइंस की वैश्विक संस्था इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने अपने सदस्यों को यह जानकारी दी है।

24 Apr 2022
करियरउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस की चौथी लहर की आशंका और संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण योगी सरकार अलर्ट हो गई है।

24 Apr 2022
देशभारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,593 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हुई। ये लगातार पांचवां ऐसा दिन है जब देश में 2,000 से अधिक नए मामले आए हैं।

23 Apr 2022
देशकोरोना वायरस के प्रसार का अंदाजा देने वाली संक्रमण दर (R) देश की राजधानी दिल्ली में दो से अधिक हो गई है। IIT मद्रास के एक विश्लेषण के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली में संक्रमण दर 2.1 रही।

23 Apr 2022
देशभारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की मौत हुई। ये लगातार चौथा ऐसा दिन है जब देश में 2,000 से अधिक नए मामले आए हैं।

22 Apr 2022
देशदुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कम खपत तथा स्टॉक के क्षमता से अधिक होने के चलते कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का नया उत्पादन रोक दिया है।

22 Apr 2022
देशदेश में एक बार कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं और कई जगह कलस्टर सामने आए हैं।

22 Apr 2022
देशराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

22 Apr 2022
देशकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज (तीसरी खुराक) देने का फैसला किया है।

21 Apr 2022
देशदेश में कोरोना वायरस के फिर से बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर आई है। देश में अब जल्द ही 5-12 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है।