Page Loader
हर्षल पटेल 17वें तो युजवेंद्र चहल चौथे ओवर में लुटाते हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े
हर्षल पटेल 17वें ओवर में 12 की इकॉनमी से रन देते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

हर्षल पटेल 17वें तो युजवेंद्र चहल चौथे ओवर में लुटाते हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े

Aug 20, 2023
06:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 रविवार को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने डकवर्थ लुईस मैथड (DLS) से 2 रन से जीता था। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज साबित हुए थे। उन्होंने आखिरी ओवर में उन्होंने 22 रन लुटाए थे। अर्शदीप टी-20 में 20वें ओवर में तो हर्षल पटले 17 और युजवेंद्र चहल चौथे ओवर में सबसे ज्यादा इकॉनमी से रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

आंकड़े

हर्षल 17वें ओवर में 12 की इकॉनमी से लुटाते हैं रन

अर्शदीप 20वें ओवर में 12.89 की और 19वें ओवर में 12.56 की इकॉनमी से रन लुटाते हैं। हर्षल पटेल 17वें ओवर में 12 की इकॉनमी से, चहल चौथे ओवर में 10.18 की और 16वें ओवर में 10.05 की इकॉनमी से, अक्षर पटेल 12वें ओवर में 10.31 की इकॉनमी से रन खर्च करते हैं। अर्शदीप ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 16 नो बॉल भी की हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर बुमराह (8) और तीसरे पर युजवेंद्र चहल (5) हैं।

छक्के

टी-20 में अर्शदीप ने लिए हैं 49 विकेट

अर्शदीप टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 16 से 20 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (245 गेंद- 19 छक्के) खाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इस सूची में शीर्ष पर भुवनेश्वर कुमार (507 गेंद- 34 छक्के) है और दूसरे नंबर पर हर्षल (215 गेंद- 29 छक्के) हैं। चौथे पर संयुक्त रूप से युजवेंद्र चहल (186 गेंद- 18 छक्के) और रविंद्र जडेजा (199 गेंद- 18 छक्के) हैं। अर्शदीप ने 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 49 विकेट चटकाए हैं।