NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला फुटबॉल विश्व कप, फाइनल: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार जीता खिताब 
    अगली खबर
    महिला फुटबॉल विश्व कप, फाइनल: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार जीता खिताब 
    स्पेन की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@FIFAWWC)

    महिला फुटबॉल विश्व कप, फाइनल: स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार जीता खिताब 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 20, 2023
    05:34 pm

    क्या है खबर?

    महिला फीफा फुटबॉल विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड फुटबॉल टीम और स्पेन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया।

    स्पेन ने पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता है। स्पेन की पुरूष टीम ने भी सिर्फ 1 बार विश्व कप साल 2010 में जीता था।

    तीसरे स्थान पर स्वीडन रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया।

    आइए फाइनल मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    हाफ

    पहले हाफ के खेल पर एक नजर 

    पहले हाफ में स्पेन ने आक्रमक खेल दिखाया और इंग्लैंड की टीम पर पूरी तरह से हावी रहे।

    उन्हें इसका फायदा भी मिला और मैच के 29वें मिनट मे स्पेन की ओल्गा कारमोना ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

    इंग्लैंड ने भी स्पेन पर जोरदार हमले किए, लेकिन वह अपने आक्रमक खेल को गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

    सेमीफाइनल मुकाबले में भी कारमोना ने कमाल का प्रदर्शन किया था और 1 गोल दागा था।

    बचाव

    दूसरे हाफ में नहीं हुआ कोई भी गोल

    स्पेन की टीम दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड पर लगातार आक्रमण कर रही थी। 64वें मिनट में इंग्लैंड की टीम ने फाउल किया और स्पेन को इसका फायदा मिल गया। उन्हें पेनल्टी ऑफर किया गया।

    स्पेन की जेनिफर हर्मोसो ने ये स्ट्रोक लिया, लेकिन वह गोल नहीं दाग पाईं। इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स ने कमाल का बचाव किया। स्पेन 2-0 की बढ़त नहीं ले पाई।

    इंग्लैंड लगातार गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

    स्पेन

    स्पेन का विश्व कप में सफर

    स्पेन ने ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला कोस्टा रिका के खिलाफ खेला और 3-0 से जीत दर्ज की थी।

    पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही जाम्बिया को स्पेन ने 5-0 से हराया था।

    इसके बाद स्पेन को जापान से 4-0 से हार मिली थी। राउंड ऑफ 16 में उन्होंने स्विट्जरलैंड को 5-1 से हराया था।

    क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया और इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने स्वीडन को 2-1 से मात दी थी।

    सफर

    इंग्लैंड का विश्व कप में सफर 

    इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला हैती के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 1-0 से जीत मिली थी।

    डेनमार्क के खिलाफ भी इंग्लैंड को 1-0 से जीत मिली। ग्रुप के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड ने चीन को 6-1 से हराया था।

    नाइजीरिया के खिलाफ इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की।

    क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने कोलंबिया को 2-1 से हराया और सेमीफाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से जीत मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    इंग्लैंड फुटबॉल टीम
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    फुटबॉल समाचार

    मेसी बनाम एमबाप्पे: FIFA विश्व कप में दोनों के रिकॉर्ड और जरूरी जानकारी फीफा विश्व कप
    FIFA विश्व कप: लियोनल मेसी को मिला गोल्डन बॉल, जानिए किसे मिला गोल्डन बूट FIFA विश्व कप 2022
    लियोनल मेसी अभी नहीं लेंगे संन्यास, अर्जेंटीना के लिए खेलना रखेंगे जारी लियोनल मेसी
    पेले के स्वास्थ्य से जुड़ा अहम अपडेट आया सामने, अस्पताल में मनाया क्रिसमस पेले

    इंग्लैंड फुटबॉल टीम

    फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है- रूनी फुटबॉल समाचार
    अपना फेयरवेल मैच खेलने को तैयार वेन रूनी के इंटरनेशनल करियर पर एक नजर फुटबॉल समाचार
    रूनी को भरोसा केन तोड़ेंगे उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड वेन रुनी
    #HappyBirthdayBeckham: इंग्लैंड के महान फुटबॉलर बेकहम के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें रियल मैड्रिड

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025