Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 220 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 PM1 अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 220 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Aug 21, 2023
10:30 am

क्या है खबर?

नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (21 अगस्त) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 PM1 नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 31.13 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में 39,772 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 PM1 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 PM1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 220 फीट चौड़ा है। बता दें कि जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। ये लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।