Page Loader
असम: भारत के सबसे उम्रदराज हाथी 'बिजुली प्रसाद' का 89 साल की उम्र में निधन
भारत के सबसे उम्रदराज हाथी बिजुली प्रसाद की असम में मौत (तस्वीर: ट्विटर/@vishaldubey444)

असम: भारत के सबसे उम्रदराज हाथी 'बिजुली प्रसाद' का 89 साल की उम्र में निधन

लेखन गजेंद्र
Aug 21, 2023
06:20 pm

क्या है खबर?

भारत के सबसे उम्रदराज पालूत हाथी 'बिजुली प्रसाद' की 89 साल की उम्र में असम के सोनितपुर जिले में मौत हो गई। हाथी ने सुबह 3ः30 बजे बेहली चाय एस्टेट में दम तोड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथी की मौत पर दुख जताने के लिए चाय बागान के लोग इकट्ठा हुए। हाथी अपनी उम्र के कारण पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। बागान के अधिकारियों ने बताया कि उसे काफी छोटी उम्र में बरगांग बागान में लाया गया था।

निधन

शाही जिंदगी जी रहा था बिजुली

जानकारी के मुताबिक, बरगांग चाय बागान के बिक जाने के बाद हाथी प्रसाद को विलियमसन मेगर ग्रुप लाया गया। प्रसाद सेवानिवृत्त होने के बाद शाही जिंदगी का लुत्फ उठा रहा था। पद्मश्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध हाथी सर्जन डॉ कुशल कोंवर सरमा ने PTI को बताया कि जहां तक उनकी जानकारी है, यह सबसे पुराना पालतू हाथी था। उन्होंने बताया कि जंगली एशियाई हाथी की उम्र 62-65 साल होती है। 10 साल पहले प्रसाद के सारे दांत टूट चुके थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post