15 Feb 2024
सैमसंग गैलेक्सी S23 यहां से करें ऑर्डर, पाएं 72,000 रुपये तक छूट
सैमसंग गैलेक्सी S23 का 8GB+256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 27 प्रतिशत की छूट के साथ 64,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग, मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर
दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स की नेक्सन फेसलिफ्ट ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सुरक्षा की कसौटी पर खरी उतरी है। गाड़ी ने क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स द्वारा लिखे गए पत्र हुए नीलाम, अनुमान से अधिक कीमत मिली
ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा हाथ से लिखे गए और टाइप किए पत्रों और टेलीग्राम को 14 फरवरी को नीलाम किया गया।
#NewsBytesExplainer: 7 केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजने के पीछे भाजपा की क्या रणनीति?
भाजपा ने राज्यसभा की 56 सीटों के लिए अब तक 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
किआ EV9 की भारत में लॉन्चिंग की हो गई पुष्टि, टेस्टिंग करते आई नजर
कार निर्माता किआ मोटर्स की EV9 इलेक्ट्रिक SUV की भारतीय बाजार में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान फिर से भारत में देखा गया है।
आसुस जेनफोन 11 अल्ट्रा गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिल सकते हैं ये फीचर्स
आसुस जल्द ही अपने एक और स्मार्टफोन आसुस जेनफोन 11 अल्ट्रा को लॉन्च कर सकती है।
रूखी त्वचा को लाभ प्रदान करते हैं ये 5 स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में स्क्रबिंग जरूर शामिल होना चाहिए।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए थे 351 करोड़ रुपये, अब भरा टैक्स
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू उनके ठिकानों से 351 करोड़ रुपये नकदी मिलने के कारण चर्चा में आए थे। अब उन्होंने इसी नकदी से संंबंधित कुछ टैक्स जमा किया है।
उत्तर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में केवल 2 दिन शेष, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को होगा।
अमेरिका में नहीं रुक रहा भारतीयों की मौत का सिलसिला, अब बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। अब गुरुवार को अलबामा राज्य में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुणे: जालसाजों ने रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी से की ठगी, लगाया 4 करोड़ रुपये का चूना
महाराष्ट्र के पुणे से साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एक रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी से 4 करोड़ रुपये की ठगी की है।
कावासाकी वर्सेस X 300 टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या होगा इसमें खास
प्रीमियम बाइक निर्माता कावासाकी भारतीय बाजार में एक नई एडवेंचर बाइक उतारने की तैयारी कर रही है। आगामी कावासाकी वर्सेस X 300 को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं चुनावी बॉन्ड और ये सवालों के घेरे में क्यों थे?
सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनावी बॉन्ड पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस पूरी योजना को असंवैधानिक बताते हुए कई सख्त टिप्पणियां कीं।
बच्चे के पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ
अगर आपका बच्चा आए दिन पेट की समस्याओं का सामना करता है तो उसकी डाइट में प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
PCB ने हारिस रऊफ के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, समाप्त किया केंद्रीय अनुबंध
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार करने के मामले में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
पाकिस्तान: कौन हैं उमर अयूब, जिन्हें इमरान खान की PTI ने बनाया प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार?
पाकिस्तान में आम चुनाव खत्म हुए एक हफ्ता होने को है, लेकिन अभी तक सरकार का गठन नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र: शरद पवार गुट को झटका, स्पीकर ने अजित पवार गुट को असली NCP माना
चुनाव आयोग के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर की ओर से भी शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि अजित पवार का गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) है।
पंजाब के किसानों के साथ आए हरियाणा के किसान, 3 दिन के प्रदर्शन का ऐलान
दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों पर पुलिस के हमले की हरियाणा के किसानों ने निंदा की है। उन्होंने गुरुवार को बैठक कर किसानों के समर्थन में अगले 3 दिन का कार्यक्रम तय किया।
स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जानिए मौजूदा मॉडल से कितनी अलग
कार निर्माता स्कोडा ने वैश्विक बाजारों के लिए 2025 ऑक्टाविया फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है। यह अलग-अलग बाजार के आधार पर सेडान और एस्टेट बॉडी स्टाइल में उपलब्ध होगी।
वायुसेना की AFCAT परीक्षा कल से होगी शुरू, उम्मीदवारों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
भारतीय वायुसेना की ओर से शुक्रवार (16 फरवरी) से भारतीय वायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) का आयोजन किया जाएगा।
OpenAI खुद के वेब सर्च प्रोडक्ट पर कर रही काम, गूगल को मिलेगी टक्कर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी OpenAI कथित तौर पर माइक्रोसॉफ्ट के बिग और अल्फाबेट के गूगल जैसे सर्च दिग्गज इंजन को टक्कर देने के लिए एक वेब सर्च प्रोडक्ट पर काम कर रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड: सरफराज खान ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान ने गुरुवार को राजकोट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट की पारी में बेहतरीन पारी खेलते हुए अर्धशतक (62) जड़ा।
तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच राजकोट में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।
ड्रोन से निपटने के लिए किसानों का देसी जुगाड़, मुल्तानी मिट्टी और पतंगों का इस्तेमाल
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस आंसू गैस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है, जिनसे निपटने के लिए किसानों ने देसी तरीका निकाला है।
टेस्ला को 2-3 साल के लिए मिल सकती है आयात कर में छूट, बन रही नीति
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारी में है क्योंकि भारत सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर रियायती आयात शुल्क देने पर विचार कर रही है।
तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविंद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेली है। वह पहले दिन 212 गेंद में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे।
TMC की लोकसभा सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसदी से इस्तीफा दिया
पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा।
रोहित शर्मा टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को राजकोट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार शतकीय पारी (131) खेली।
किसान संगठनों ने कल 16 फरवरी को 'भारत बंद' बुलाया, जानें क्या-क्या बंद रहेगा
किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' का आज तीसरा दिन है। अभी तक कोई समाधान न निकलता देख संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।
क्या अटलांटिक डाइट बढ़ते वजन को कर सकती है कम? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
इन दिनों अटलांटिक डाइट चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण है कि दुनियाभर के अध्ययनों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह डाइट मेडिटेरेनियन डाइट के समान है, जिसे सबसे अच्छे डाइट प्लान के रूप में जाना जाता है।
ईशा देओल के तलाक पर मां हेमा मालिनी ने क्यों साधी है चुप्पी? सामने आया कारण
अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
थाईलैंड: बैंकाक में प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल, कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक प्रदूषण की मार से जूझ रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
संदेशखाली मामला: ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा और RSS पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हुंडई ने कई स्थानों पर स्थापित किए अल्ट्रा-हाई-स्पीड EV चार्जिंग स्टेशन, जानिए क्या मिलेगी सुविधा
दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी ने देश में अपने अल्ट्रा-हाई-स्पीड सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है।
शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, सोने-चांदी की कीमत घटी
आज (15 फरवरी) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है।
स्कोडा स्लाविया स्टाइल एडिशन की बनेगी महज 500 गाड़ियां, जानिए क्या है इसकी खासियत
कार निर्माता स्कोडा ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय स्लाविया सेडान का नया स्टाइल एडिशन लॉन्च किया है। बिक्री के लिए इस एडिशन की केवल 500 गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
रणवीर सिंह बड़े पर्दे के 'शक्तिमान' बन मचाएंगे धमाल, बाहर आईं रिलीज समेत ये जानकारियां
अभिनेता रणवीर सिंह को पिछली बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था और इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी। इसके जरिए रणवीर को काफी समय बाद एक हिट फिल्म का मुंह देखने को मिला।
मोटो G04 सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च, मिलते हैं ये खास फीचर्स
मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर भारत में आज (15 फरवरी) अपना एंट्री-लेवल मोटो G04 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
चीन LAC पर बनाए नए गांवों में बसा रहा अपने नागरिक, सेना भी करेगी इस्तेमाल- रिपोर्ट
चीन ने 2019 से भारत की उत्तर-पूर्वी सीमाओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास बनाये गए गांवों में अपने नागरिकों को बसाने का काम शुरू कर दिया है।
परीक्षा तैयारी से लेकर कॉलेज में प्रवेश तक, इन गलतियों से बचें MBA अभ्यर्थी
स्नातक के बाद अधिकांश उम्मीदवार मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं।
INDIA गठबंधन को फिर लगा झटका, जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी फारूक अब्दुल्ला की पार्टी
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।
चुनावी बॉन्ड: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, बोले- रिश्वत लेने का माध्यम था
सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड को निरस्त करने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरना शुरू कर दिया है।
तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (131) खेली।
टोयोटा ने कार डिलीवरी के लिए शुरू की नई सर्विस, जानिए क्या मिलेगा फायदा
जापानी कार निर्माता टोयोटा ने अपनी नई गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 'ऑसम न्यू कार डिलीवरी सॉल्यूशन' सर्विस लॉन्च की है।
ऑनर X9b भारत में 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और सभी फीचर्स
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऑनर ने आज (15 फरवरी) भारतीय बाजार में अपने एक और स्मार्टफोन ऑनर X9b को लॉन्च कर दिया है।
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात के लिए ये 5 आदतें बदलें
महिलाओं को हर महीने आने वाले पीरियड्स अपने साथ शारीरिक परेशानियां लेकर आते हैं। इस दौरान सबसे बड़ी दिक्कत होती है पेट में होने वाला दर्द। इस दर्द को पीरियड क्रैंप कहते हैं।
JEE मेन स्कोर के आधार पर सही कॉलेज का चुनाव कैसे करें? ध्यान रखें ये बातें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE मेन) के पहले सत्र का परिणाम जारी कर दिया है।
तमिलनाडु: मदुरै में भाजपा की OBC इकाई के नेता की चाकू मारकर हत्या
तमिलनाडु के मदुरै में गुरुवार सुबह भाजपा की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) इकाई के नेता शक्तिवेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
मर्सिडीज-AMG GT6 कॉन्सेप्ट भारत में प्रदर्शित, जानिए क्या है इसमें खास
लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में अपनी AMG GT6 कॉन्सेप्ट कार को प्रदर्शित किया है। यह गाड़ी यहां मई 2024 तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
ऐपल विजन प्रो को वापस कर रहें ग्राहक, सरदर्द को लेकर है शिकायत
टेक दिग्गज ऐपल ने कुछ समय पहले ही अपने पहले मिस्ड रियलिटी (MR) हेडसेट विजन प्रो की बिक्री शुरू की है।
सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र, कहा- अब परिवार को भी संभालना
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने राज्यसभा जाने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की जनता को एक भावुक पत्र लिखा है।
रूस बना रहा अंतरिक्ष के लिए परमाणु हथियार- अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
अमेरिका ने अपनी कांग्रेस और यूरोपीय सहयोगियों को रूसी परमाणु क्षमताओं से संबंधित ऐसी नई खुफिया जानकारी दी है, जो अंतरराष्ट्रीय खतरा और चिताएं पैदा करती है।
जापान के बाद अब ब्रिटेन आर्थिक मंदी की चपेट में, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था कई दिक्कतों से जूझ रही है। अब रिपोर्ट सामने आई है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी की चपेट में आ गई है। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) द्वारा जारी हालिया आंकड़ों में यह सामने आया है।
जॉनी लीवर ने सलमान खान को बताया 'मूडी' और 'बेफिक्र', शाहरुख को लेकर कहीं ये बातें
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच तालमेल हमेशा चर्चा में रहता है। इन दोनों अभिनेताओं ने कई बार साथ काम किया और इसकी शुरुआत हुई फिल्म 'करण-अर्जुन' से, जिसमें दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई।
जापान: मिलिए दुनिया के सबसे उम्रदराज वॉम्बैट से, औसत उम्र से दोगुनी है आयु
वॉम्बैट 4 टांगों पर चलने वाला धानीप्राणी जानवर है, जो अपने शिशुओं को अपने पेट के पास बनी हुई एक धानी (थैली) में रखकर चलता है।
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को मिला ईमेल
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
टिंडर और अन्य डेटिंग ऐप्स पर हुआ मुकदमा, लत लगाने का लगा आरोप
टिंडर की पैरेंट कंपनी मैच ग्रुप पर बुधवार (14 फरवरी) को एक मुकदमा दायर किया गया है।
किसान आंदोलन के बीच कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से हटाई गई स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला जरूर लिया है, लेकिन उनके द्वारा तैयार रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर नहीं दिख रही है।
एनवीडिया बनी दुनिया की चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, अल्फाबेट को छोड़ा पीछे
अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने बुधवार (14 फरवरी) को बाजार पूंजीकरण के मामले में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को पीछे छोड़ दिया है।
इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक खिलाड़ियों ने खेले 100 टेस्ट मैच, जानिए अन्य देशों के आंकड़े
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम गुरुवार को राजकोट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरते ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
गोगोरो पल्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास
ताइवान की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी गोगोरो ने अपना नया टॉप-ऑफ-द-लाइन गोगोरो पल्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठा दिया है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को इस साल के मध्य तक भारत में लाॅन्च किया जा सकता है।
सरफराज खान को डेब्यू कैप मिलते ही भावुक हुए पिता, छलक आए आंखों से आंसू
घरेलू क्रिकेट लंबे समय से रनों की बारिश करने वाले युवा बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार भारत के लिए डेब्यू का मौका मिल गया है।
गेम कंपनी ब्लैकबर्ड इंटरएक्टिव ने की कर्मचारियों की छंटनी, आर्थिक दबाव को बताया कारण
कनाडाई वीडियो गेम कंपनी ब्लैकबर्ड इंटरएक्टिव ने पुष्टि की है कि उसने अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच काफी रोचक स्थिति में पहुंच गया है।
नई बजाज पल्सर NS200 में बदलावों की दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर
बजाज इस साल अपनी पल्सर रेंज को अपडेट करने के साथ नई पल्सर बाइक लाने योजना पर काम कर रही है। पिछले दिनों अपडेटेड पल्सर N150 और N160 को पेश किया था।
आर्थिक मंदी की चपेट में आया जापान, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का खिताब खोया
विकसित देशों में शुमार जापान अचानक से आर्थिक मंदी की चपेट में आ गया है। देश की अर्थव्यवस्था 2 तिमाही से लगातार गिर रही है।
मुकेश कुमार को भारतीय क्रिकेट टीम से किया गया रिलीज, खेलेंगे रणजी ट्रॉफी मैच
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को तीसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
काफी समय से अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में हैं।
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: विलियम ओरूर्के ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विलियम ओरूर्के ने कमाल की गेंदबाजी की है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिया, दानकर्ताओं के नाम उजागर करने का आदेश
चुनावी बॉन्ड मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने इस योजना को असंवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगा दी है।
सिस्को 5 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी, 4,000 से अधिक लोग होंगे प्रभावित
टेक दिग्गज कंपनी सिस्को वैश्विक स्तर पर अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी।
एक्स वेरिफाई कर रही आतंकी संगठनों से जुड़े अकाउंट्स, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) ने आतंकवादी समूहों को अपनी प्रीमियम सेवा के लिए भुगतान करने की अनुमति दी है।
UPSC की तैयारी के लिए ऑफलाइन कोचिंग के क्या फायदे हैं?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
भारतीय दूतावास कर्मी ने पाकिस्तान को भेजे थे पनडुब्बी और लड़ाकू विमानों के गोपनीय दस्तावेज- रिपोर्ट
पाकिस्तान की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय दूतावास के कर्मचारी सतेंद्र सिवाल को लेकर उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने कुछ नए खुलासे किए हैं।
BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान 5 मार्च को भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
चीनी वाहन निर्माता बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने भारतीय बाजार में अपनी सील इलेक्ट्रिक सेडान कार के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है।
महिंद्रा की गाड़ियों के ऑर्डर बैकलॉग में आई कमी, जानिए अब कितना रहा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड कम करने के लिए उत्पादन बढ़ा दिया है। इसी की बदौलत ऑर्डर बैकलॉग 3 महीने में 60,000 कम हो गया है।
नासा ने जारी किया अलर्ट, इस दिन पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 CE1
एस्ट्रोयड 2024 CE1 नामक एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 50 करोड़ रुपये की ओर, जानिए फिल्म 'फाइटर' का हाल
शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इन दिनों सिनेमाघरों में है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच में डेविड बेडिंघम (110) ने कमाल की पारी खेली है और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।
किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, शाम को सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता
आज किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का तीसरा दिन है। आज चंडीगढ़ में केंद्र सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की बातचीत शाम 5 बजे होनी है। इस बातचीत तक के लिए किसानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को आज शाम तक के लिए रोक दिया है।
फ्री फायर मैक्स: 15 फरवरी के लिए कोड जारी, इस तरह करें रिडीम
फ्री फायर मैक्स ने 15 फरवरी के लिए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं।
पेट्रोल-डीजल: 15 फरवरी के लिए देशभर में नए दाम जारी, कितने बदले?
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (9 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। ज्यादातर राज्यों में ईंधन के दाम पहले के स्तर पर टिके हुए हैं।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को मौका
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए आमने-सामने हैं। राजकोट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
शाहरुख खान ने प्रशंसकों को दिया 'डंकी' का तोहफा, जियो सिनेमा नहीं; नेटफ्लिक्स पर दी दस्तक
शाहरुख खान किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर तो कभी निजी जिंदगी के चलते।
अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, खेलकूद में भी माहिर हैं ये बॉलीवुड सितारे
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने अभिनय कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।
PCOS के संबंधित समस्याएं कम करने के लिए जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली स्थिति है।
14 Feb 2024
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: अविष्का फर्नांडो अपने चौथे शतक से चूके, जानिए आंकड़े
श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (91) पारी खेली।
डाइट में शामिल करें पिस्ता के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है रेसिपी
पिस्ता फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है, जिस वजह से इसको स्वस्थ आहार की श्रेणी में शामिल किया जाता है।
तीसरा वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से जमाया सीरीज पर कब्जा, ये बने रिकॉर्ड्स
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
आईफोन 14 पर पाएं 54,000 रुपये तक छूट, यहां से करें ऑर्डर
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट छूट के साथ 56,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: पथुम निसांका ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय (118) पारी खेली।
फेशियल कराने के बाद न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है नुकसान
फेशियल त्वचा को आराम देने का एक बेहतरीन तरीका है। यह गंदगी, प्रदूषण और तनाव को दूर करके त्वचा की देखभाल कर सकता है।
क्या है भारत मार्ट, जिसका UAE में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को उन्होंने 'भारत मार्ट' का उद्घाटन किया।
सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी; कैसा रहा उनका लोकसभा का 25 सालों का सफर, कौन संभालेगा विरासत?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अब राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचेंगी। उन्होंने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
पाकिस्तान: कौन हैं मरियम नवाज, जो बनेंगी पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री?
पाकिस्तान के आम चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।
किसानों का दिल्ली मार्च: दूसरे दिन करीब 100 किसान, 24 पुलिसकर्मी घायल, जानें क्या-क्या हुआ
किसानों के दिल्ली मार्च का आज (14 फरवरी) दूसरा दिन है। आज भी पंजाब के किसान हरियाणा की सीमा में घुसने की कोशिशें कर रहे हैं।
जीनत अमान ने युवा प्रेमियों को दी सलाह, बताया मां-बाप न मानें तो क्या करें
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से इंस्टाग्राम पर कदम रखा है, वह अपने प्रशंसकों से साथ जुड़ी रहती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का किया उद्धाटन, जानें अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। बंसती पंचमी के शुभ अवसर पर उद्धाटन से पहले मंदिर में वैदिक अनुष्ठान किए गए।
साइबर जालसाजों ने जज को बनाया शिकार, लगाई लाखों रुपये की चपत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से साइबर अपराध का नया मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एक रिटायर्ड जज से 10 लाख रुपये की ठगी की है।
#NewsBytesExplainer: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा में प्रशासन पर उंगलियां क्यों उठ रहीं?
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में 8 फरवरी को प्रशासन द्वारा मदरसे और मस्जिद को तोड़ने के बाद हिंसा भड़क गई थी।
रेडमी A3 भारत में 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने भारतीय बाजार में अपने A सीरीज के एक और स्मार्टफोन रेडमी A3 को आज (14 फरवरी) लॉन्च किया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड: 28 फरवरी को होगी अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा, ऐसे करें तैयारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना 5वां वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में बेहतरीन अर्धशतकीय (54) पारी खेली।
आदित्य नारायण मोबाइल फेंकने वाले विवाद पर बोले- मैं सिर्फ भगवान के प्रति जवाबदेह हूं
बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण यूं तो चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इन समय वह एक विवाद के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं।
ऋतिक रोशन को लगी चोट, खड़े होने के लिए लेना पड़ रहा बैसाखी का सहारा
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे।
जेमिनी AI अब अमेरिका के बाहर भी है उपलब्ध, iOS और एंड्रॉयड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट बार्ड का नाम बदलकर हाल ही में जेमिनी कर दिया था।
बने स्टोक्स ने बल्लेबाजों से की बुमराह से निपटने का तरीका इजाद करने की अपील
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अरविंद केजरीवाल को ED का छठवां समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठवां समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है।
संदेशखाली हिंसा: पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रदेश प्रमुख मजूमदार घायल
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर पूरे राज्य में जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच संदेशखाली जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार जख्मी हो गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ED के सामने पूछताछ के लिए पेश क्यों नहीं हो रहे?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।
मिलिंद देवड़ा को शिवसेना, अशोक चव्हाण को भाजपा से राज्यसभा का टिकट; नड्डा गुजरात से लड़ेंगे
कांग्रेस से अपने पुराने रिश्ते खत्म कर भाजपा और शिवसेना में शामिल हुए अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा का टिकट मिला है।
उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान भयंकर विस्फोट, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बुधवार को बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं।
WPL 2024: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के दूसरे संस्करण का आगाज 23 फरवरी से होने जा रहा है। रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) इस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: रहमत शाह ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रहमत शाह ने बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (65) खेली।
किसानों के खिलाफ ड्रोन के इस्तेमाल पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल, मानवाधिकार का उल्लंघन बताया
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले दाग रही है, जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए एक नई शुरुआत की तरह होगा।
अमेरिका: कैलिफोर्निया में भारतीय-अमेरिकी परिवार के 4 सदस्य घर में मृत मिले, गोली लगने से मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मंगलवार को भारतीय-अमेरिकी परिवार के 4 सदस्य घर में मृत पाए गए। इनमें दंपति और उनके 2 बच्चे शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 3 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की, जानें कारण
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से विभिन्न हाई कोर्ट के 3 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है।
शाहरुख खान फिल्मों से ब्रेक पर बोले- अपने जख्मों पर मरहम लगा रहा था
शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर हैं। उनके पास हर सवाल का जवाब हाेता है और वह प्रतिक्रिया भी बड़े मजेदार ढंग से देते हैं। उनका यह अंदाज प्रशंसकों को खूब भाता है।
पृथ्वी पर आ सकता है सौर तूफान, नासा ने जारी किया अलर्ट
सूर्य के सतह पर इस समय कई सक्रिय से सनस्पॉट मौजूद हैं, जिसमें विस्फोट से शक्तिशाली सोलर फ्लेयर निकल सकता है।
करण जौहर के काम आई 'ब्रह्मास्त्र' की आलोचना, मिल गया वेब सीरीज 'लव स्टोरिया' का नाम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने 2022 में खूब सुर्खिया बटोरीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी तो इसके गाने 'केसरिया' की लाइन 'लव स्टोरिया' भी चर्चा में आ गई।
शेयर बाजार में दर्ज हुई बढ़त, इस स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
आज (14 फरवरी) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज हुई है।
मणिपुर: भीड़ ने सुरक्षा बलों से लूटे हथियार; 1 की मौत, कई घायल
मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। 13 फरवरी की रात भीड़ ने पूर्वी इंफाल जिले के पंगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (MTPC) पर हमला कर दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए गुरुवार (15 फरवरी) को आमने-सामने होंगी।
जापान: यह बेकरी बना रही 'AI लव ब्रेड', बढ़ाएगी आपके 'रोमांस का स्वाद'
प्यार का स्वाद कैसा होता है? शायद इसका जवाब देना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है।
अर्थराइटिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
जब हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड जमा होने लगता है या फिर शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर उनमें सूजन आ जाती है और जोड़ों में मौजूद टिश्यू टूटकर नष्ट होने लगते हैं तो इस अवस्था को ही अर्थराइटिस कहा जाता है।
तेलंगाना: रामागुंडम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र से रैगिंग, सिर और मूंछ मुंडाया
तेलंगाना में रामागुंडम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र से रैगिंग करने का मामला सामने आया है, जिसमें जूनियर के सिर और मूंछ मुंडा दिए गए।
सलमान खान की 'द बुल' के लिए करना होगा इंतजार, अब पैसों को लेकर अटकी बात
बीते साल अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के साथ दिवाली पर धमाका करने के बाद से सलमान खान चर्चा में हैं। अभिनेता ने फिल्म के प्रचार के दौरान ही ऐलान किया था कि वह करण जौहर की फिल्म 'द बुल' में नजर आने वाले हैं।
बस मार्शलों की बर्खास्तगी: उपराज्यपाल के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने परिवहन निगम की बसों में तैनात मार्शलों की सेवाओं को समाप्त करने के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
WPL 2024: बेथ मूनी को फिर मिली गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी, स्नेह राणा होंगी उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए फिर से गुजरात जॉयंट्स (GT) टीम का कप्तान बनाया गया है।
UPSC CSE और IFoS परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे 1,206 पद
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन परीक्षा (IFoS), 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
ICC रैंकिंग: 39 साल के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ
दुनियाभर में कोरिया की संस्कृति जोरों-शोरों से अपनाई जा रही है। कोरियन स्किन केयर से लेकर कोरियाई खाने तक, भारत में भी इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
रकुल प्रीत सिंह गोवा के इस आलीशान होटल में बनेंगी जैकी भगनानी की दुल्हनिया
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक-दूजे के होने के लिए तैयार हैं। दोनों ही अपने इस खास दिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
OpenAI से AI शोधकर्ता आंद्रेज कारपैथी ने दिया इस्तीफा, अपने प्रोजेक्ट पर करेंगे काम
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शोधकर्ता और OpenAI के संस्थापक सदस्यों में से एक आंद्रेज कारपैथी ने कंपनी छोड़ दी है।
उत्तराखंड: 12 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें बाकी धामों की क्या स्थिति
चार धाम में शामिल उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई से खोले जाएंगे।
वनडे विश्व कप 2027 में कैसे होगा टीमों का चुनाव? जानिए सभी जरूरी जानकारी
साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ी जानकारी साझा की है।
प्रदर्शनकारी किसानों पर इस्तेमाल किए जाने वाले आंसू गैस ड्रोन क्या हैं?
अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर सड़कों पर हैं। इस बार किसानों ने 'दिल्ली चलो मार्च' की घोषणा की है।
पिछले महीने महिंद्रा की गाड़ियों के पेट्रोल से ज्यादा बिके डीजल वेरिएंट, जानिए कैसी रही बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने 31 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 43,068 स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) बेचे हैं।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार (15 फरवरी) से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
ED ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ शुरू की जांच - रिपोर्ट
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुरू कर दी है। पेटीएम पर सैंकड़ों करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं।
चीन के चांग ई 8 मिशन की तैयारी तेज, चांद पर उतरने की है योजना
चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने चांग ई 8 मिशन के लिए प्रमुख उपकरण विकसित करने के लिए आवेदन लेना शुरू किया है।
तेलंगाना: निजामाबाद में बच्चों के अपहरण के शक में ट्रांसजेंडर की पीट-पीटकर हत्या
तेलंगाना के निजामाबाद में बच्चों के अपहरण के शक में एक ट्रांसजेंडर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
नौकरी की तलाश में हैं तो करें इन शीर्ष जॉब पोर्टल का उपयोग
आज के डिजिटल परिदृश्य में नौकरी खोजना और उनके लिए आवेदन करना सुविधाजनक हो गया है। कई प्रतिष्ठित जॉब पोर्टल उम्मीदवारों को उनके सपनों की नौकरी पाने में मदद करते हैं।
मध्य प्रदेश: बैतूल में आदिवासी युवक को छत से उल्टा लटकाया, नंगा करके बेल्ट-डंडे से पीटा
मध्य प्रदेश के बैतूल में 2 दिन पहले आदिवासी युवक से मारपीट के बाद ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक आदिवासी युवक को छत से उल्टा लटकाकर पीटा गया।
उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है।
मारुति सुजुकी हाइब्रिड और CNG मॉडल्स पर दे रही ज्यादा ध्यान, जानिए क्या है कारण
देश में इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा हैं और कार निर्माताओं का झुकाव भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की तरफ बढ़ रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
लक्षद्वीप के मिनिकॉय और अगाट्टी द्वीप पर नौसैनिक अड्डे बनाएगा भारत, जानें कैसे अहम साबित होंगे
लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के बाद अब भारत इस द्वीप पर अपनी सैन्य ताकत भी मजबूत कर रहा है। भारत यहां नौसैनिक अड्डे बनाएगा।
ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का साउथ बाय साउथवेस्ट सम्मेलन में होगा प्रीमियर
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर पर चल रहा काम, टेस्टिंग में आया नजर
पुणे की स्टार्टअप कार्गोज भारतीय बाजार में दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक कार्गो दोपहिया वाहन लाने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, किसे मिलेगी रायबरेली की विरासत?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई विधायक भी मौजूद रहे।
मार्क जुकरबर्ग ने ऐपल विजन प्रो पर दी अपनी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में मेटा क्वेस्ट को ऐपल विजन प्रो से बेहतर बताया है।
नीदरलैंड: लगभग 40 साल से प्रत्यारोपित हृदय के साथ जी रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड
हृदय प्रत्यारोपण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मरीज के लंबे समय तक जीवित रहने की संभावना कम होती है।
खुबानी के तेल से त्वचा को मिलते हैं ये लाभ, जरूर करें इस्तेमााल
खुबानी का तेल एक प्राकृतिक तेल है, जो खुबानी की गुठली से निकाला जाता है और यह बहुत हल्का होता है।
गुरु रंधावा नहीं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे', करीना कपूर को बताया अपना क्रश
संगीत की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले गायक गुरु रंधावा अक्सर अपने गानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।
ChatGPT में जोड़ा गया डिजिटल मेमोरी फीचर, जानें इसकी खासियत
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट पुराने चैट को सुरक्षित करके नहीं रखते हैं, जिससे यूजर के लिए यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि उसने कौन सा सवाल पहले पूछा था।
एलन मस्क का दावा- पुतिन यूक्रेन युद्ध से पीछे हटे तो उनकी हत्या हो जाएगी
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है और इसे लेकर अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने सनसनीखेज दावा किया है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने तलाक की खबरों का किया खंडन, बोले- हमेशा रहेंगे साथ
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
दुबई में खुलेगा CBSE का कार्यालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की 2 दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का कार्यालय खोलने की घोषणा की।
टेस्ट क्रिकेट: डेन पेड्ट ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटियाज टीम के स्पिन गेंदबाज डेन पेड्ट ने कमाल की गेंदबाजी की है।
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में मिलेगा 13 रंगों का विकल्प, जानिए कौन-कौन से होंगे
मारुति सुजुकी अपनी नई स्विफ्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह तीसरी जनरेशन मॉडल की तुलना में अंदर-बाहर से कई बदलाव के साथ आएगी।
'लव सेक्स और धोखा 2' की रिलीज तारीख का ऐलान, करण जौहर से भिड़ेंगी एकता कपूर
निर्माता एकता कपूर ने अपने करियर में न सिर्फ एक से बढ़कर एक धारावाहिकों का निर्माण किया है, बल्कि कुछ बेहतरीन फिल्में भी बॉलीवुड को दी हैं।
अबू धाबी में हिंदू मंदिर का अभिषेक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अबू धाबी में विशाल हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं शहबाज शरीफ, नवाज ने आगे किया नाम
पाकिस्तान में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय हो गया है। यहां पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए 6 पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ है।
दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बेहद रोमांचक स्थिति में आ गया है।
मोजिला कर रही 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोगों को गंवानी पड़ेगी नौकरी
टेक सेक्टर में पिछले साल के समान ही इस साल भी छंटनी का दौर जारी है।
CBSE बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से होंगी शुरू, विद्यार्थियों को करना होगा इन निर्देशों का पालन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार (15 फरवरी) से शुरु हो रही हैं।
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: विलियम ओ रूर्के ने डेब्यू टेस्ट में झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज विलियम ओ रूर्के ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।
पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी की जवानों को श्रद्धांजलि, बोले- बलिदान याद रखा जाएगा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ठीक 5 साल पहले हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश: ज्ञानवापी परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, व्यास तहखाने में झांकी के दर्शन किए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यास तहखाने में झांकी के दर्शन किए।
पैरामाउंट ग्लोबल भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 800 लोगों की जाएगी नौकरी
पैरामाउंट ग्लोबल अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है।
'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर
'सिंघम अगेन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है और इससे जुड़े कलाकारों का नाम सामने आया है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है।
हीरो मावरिक 440 रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मावरिक 440 रोडस्टर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह दोपहिया वाहन 3 वेरिएंट्स- बेस, मिड और टॉप में पेश किया गया है।
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रुआन डी स्वार्ड्ट ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर रुआन डी स्वार्ड्ट ने बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (64) जमाया।
बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई धीमी, जानिए 5वें दिन का हाल
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सुर्खियाें में है। इस फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आ रही हैं और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।
टोयोटा कोरोला क्रॉस फेसलिफ्ट का हुआ खुलासा, जानिए क्या है इसमें फीचर
जापानी कार निर्माता टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय कोरोला क्रॉस फेसलिफ्ट का खुलासा कर दिया है। यह मूल रूप से कोरोला सेडान का एक SUV वर्जन है।
आलिया भट्ट से लेकर काजोल तक, इन अभिनेत्रियों को वैलेंटाइन डे पर मिले महंगे तोहफे
दुनियाभर में प्यार का जश्न मनाने के लिए 'वैलेंटाइन डे' बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
फ्री फायर मैक्स: 14 फरवरी के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं गिफ्ट्स
फ्री फायर मैक्स ने 14 फरवरी के लिए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं।
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब पहुंचेगा एस्ट्रोयड 2024 CK3
नासा ने एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (14 फरवरी) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है।
किसानों के 'दिल्ली मार्च' का दूसरा दिन, शंभू बॉर्डर पर फिर बरसे आंसू गैस के गोले
पंजाब और हरियाणा के किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आज दूसरा दिन है। मार्च रातभर के लिए रुका रहा, लेकिन यह विरोध प्रदर्शन आज सुबह फिर से शुरू हो गया है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 14 फरवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, कहां कितने बदले?
तेल कंपनियों ने आज (14 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। ज्यादातर राज्यों में ईंधन के दाम पहले के स्तर पर टिके हुए हैं। हालांकि, कुछ जगह मामूली बदलाव दिख रहा है।
UPSC ESE परीक्षा में नकारात्मक अंकन से बचना है जरूरी, ये गलतियां न करें छात्र
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (ESE) का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा।
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। पिछले सीजन में KKR की टीम प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।
सिंगल होकर भी मजे से मना सकते हैं वैलेंटाइन डे, आजमाएं ये 5 तरीके
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।