NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर
    अगली खबर
    'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर
    'सिंघम अगेन' से जारी हुआ अर्जुन कपूर का लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

    'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 14, 2024
    10:05 am

    क्या है खबर?

    'सिंघम अगेन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है और इससे जुड़े कलाकारों का नाम सामने आया है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

    रणवीर सिंह से लेकर अजय देवगन और करीना कपूर तक की झलक फिल्म से सामने आ चुकी थी।

    अब फिल्म के विलेन अर्जुन कपूर भी अपने धाकड़ अवतार के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं।

    लुक

    आमने-सामने अर्जुन और रणवीर

    अर्जुन ने अपनी झलक साझा कर इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सिंघम का विलेन। हिट-मशीन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी।'

    एक तस्वीर में जहां खून से लथपथ अर्जुन की शातिर मुस्कान देखने लायक है, वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन और रणवीर आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

    अर्जुन का लुक देख लगता है कि हीरो और विलेन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अर्जुन की झलक

    Singham ka villain! Feeling on top of the world being a part of hit-machine Rohit Shetty sir's cop universe! I promise you there will be mayhem 🚨💥😈#SinghamAgain#RohitShetty @RSPicturez @ADFFilms @jiostudios @RelianceEnt #Cinergy pic.twitter.com/H0tIxA25iV

    — arjunk26 (@arjunk26) February 14, 2024

    पोस्टर

    अर्जुन ने जीत लिया दिल

    'सिंघम अगेन' से अभी तक जिन भी कलाकाराें की झलक सामने आई है, उनमें अर्जुन सबसे आगे निकल गए हैं।

    उनका लुक देखते ही बनता है, वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक उन्हें देख दंग रह गए हैं। लोग उनकी खतरनाक हंसी के कायल हो गए हैं।

    एक फैन ने लिखा, ;जबरदस्त।' एक ने लिखा, 'उफ उफ उफ।' उधर एक लिखते हैं, 'विलेन वाला लुक बहुत ही खतरनाक है।' एक ने लिखा, 'गजब। अब तो बस फिल्म का इंतजार है।'

    कॉप यूनिवर्स

    कब हुई थी रोहित के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत?

    रोहित के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत अजय के साथ 2011 में आई फिल्म 'सिंघम' से हुई थी।

    इसके बाद 2014 में अजय की 'सिंघम रिटर्न्स', 2018 में रणवीर की 'सिम्बा' और 2020 में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के साथ यूनिवर्स बड़ा होता चला गया। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

    रोहित के करियर की पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' भी उनके कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है, जिसे भी दर्शकों से हरी झंडी मिली है।

    इंतजार

    अर्जुन को एक हिट की दरकार

    बता दें कि अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बढ़िया की थी, लेकिन पिछले काफी समय से वह एक हिट के लिए तरस रहे हैं। पिछली बार भूमि पेडनेकर के साथ आई उनकी फिल्म 'लेडी किलर' भी फ्लॉप हो गई।

    इससे पहले 'कुत्ते', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'भूत पुलिस', 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी हैं।

    हालांकि, 'सिंघम अगेन' उनके डगमगाते करियर को पटरी पर ला सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिंघम
    बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सिंघम

    'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार अजय देवगन
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, बन सकते हैं विलेन जैकी श्रॉफ
    रोहित शेट्टी और अजय जल्द करेंगे 'सिंघम 3' की घोषणा, जानिए कैसी होगी कहानी अजय देवगन
    रोहित शेट्टी सात महीने में बनाएंगे 'सिंघम 3', जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग सूर्यवंशी

    बॉलीवुड समाचार

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के खाते में पहले दिन आए इतने करोड़ रुपये शाहिद कपूर
    मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज  मिथुन चक्रवर्ती
    'हमराज 2' में लौटेगी बॉबी देओल, अक्षय कुमार और अमीषा पटेल की तिकड़ी, मिली ये जानकारी अमीषा पटेल
    सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म से किया किनारा, डिब्बा बंद हुई 'प्रेम की शादी' सलमान खान

    अर्जुन कपूर

    मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया प्यार का इजहार, बोले- तुम बस मेरी रहना सेलिब्रिटी गॉसिप
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' अगले साल 13 जनवरी को होगी रिलीज विशाल भारद्वाज
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों पर निकाली भड़ास, जानिए क्या कहा मलाइका अरोड़ा
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: घटती कमाई के बावजूद 'रॉकी और रानी...' का कारोबार 100 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह की आलोचना पर बाबिल खान ने कही दिल की बात बाबिल खान
    'रॉकी और रानी...' के नाम बड़ी उपलब्धि, अब बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025