NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन
    अगली खबर
    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन
    रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा शतक, पूरे किए 3,000 रन

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2024
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविंद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेली है। वह पहले दिन 212 गेंद में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 198 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।

    इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन भी पूरे कर लिए।

    आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    पारी

    जडेजा की पारी और साझेदारी पर एक नजर 

    भारतीय टीम को पहली पारी में शुरुआती झटके लगे, जिसके कारण जडेजा को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आना पड़ा। भारत के 3 बल्लेबाज 33 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    यहां से जडेजा ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। जडेजा ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 50 से ज्यादा की रही।

    दोनों के बीच 329 गेंद में 204 रन की शानदार साझेदारी हुई।

    आंकड़े

    इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं जडेजा के आंकड़े 

    इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। उन्होंने 18 टेस्ट की 30 पारियों में 36.96 की औसत से 998 रन बनाए हैं। 2 रन और बनाते ही जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन भी पूरे कर लेंगे।

    उन्होंने 2 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वह 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    जोड़ी

    जडेजा के नाम जुड़ी कुछ और उपलब्धि

    इंग्लैंड के खिलाफ चौथे विकेट के लिए रोहित और जडेजा ने 200 से ज्यादा रन की साझेदारी निभाई। वह ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय हैं।

    उनसे पहले सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर (लीड्स में 249, 2002) और विजय हजारे-विजय मांजरेकर (लीड्स में 222, 1952) ने यह कारनामा किया था।

    जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 45 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाए हैं। उनके नाम 13 शतक और 37 अर्धशतक हैं।

    करियर

    जडेजा के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2012 इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था।

    उन्होंने 70 टेस्ट खेले हैं और 37.53 की औसत के साथ 3,003 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा है।

    रविचंद्रन अश्विन और कपिल देव के बाद अब जडेजा टेस्ट में 250 विकेट और 3,000 रन का डबल पूरा करने वाले तीसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं।

    औसत

    भारतीय सरजमीं पर जडेजा की औसत 40 से ज्यादा

    भारतीय सरजमीं पर जडेजा का बल्ला जमकर बोलता है। उन्होंने अब तक यहां 42 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 57 पारियों में उन्होंने 1,791 रन बनाए हैं।

    उनकी औसत 42.64 की रही है। उन्होंने भारत में 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। वह 15 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।

    भारत के बाद इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड (642) में बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रविंद्र जडेजा
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा

    भारत बनाम नेपाल: रविंद्र जडेजा एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सक्रिय भारतीय गेंदबाज बने एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: रविंद्र जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बना सकते हैं कई खास रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा से लेकर रोहित तक, भारत-बांग्लादेश मैच में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं भारतीय खिलाड़ी एशिया कप क्रिकेट
    रविंद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में 200 विकेट और 2,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने एशिया कप क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    पहला टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की बढ़त 500 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: केएस भरत केवल 20 की औसत से कर रहे बल्लेबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: अपने पहले टेस्ट शतक से चूके डेविड बेडिंघम, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चोट के कारण मैदान छोड़कर गए जो रूट, ECB ने दिया अपडेट  जो रूट
    टेस्ट क्रिकेट: श्रेयस अय्यर पिछली 13 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम जीत से 9 विकेट दूर, रोचक रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: केन विलियमसन ने हैमिल्टन में बनाए हैं 88.42 की औसत से रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए छठे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025