Page Loader
पंजाब के किसानों के साथ आए हरियाणा के किसान, 3 दिन के प्रदर्शन का ऐलान
पंजाब के किसानों के साथ आए हरियाणा के किसान (फाइल तस्वीर: एक्स/@AAP_MP_WING)

पंजाब के किसानों के साथ आए हरियाणा के किसान, 3 दिन के प्रदर्शन का ऐलान

लेखन गजेंद्र
Feb 15, 2024
05:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों पर पुलिस के हमले की हरियाणा के किसानों ने निंदा की है। उन्होंने गुरुवार को बैठक कर किसानों के समर्थन में अगले 3 दिन का कार्यक्रम तय किया। किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने मीडिया को बताया कि पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति और उससे जुड़े संगठन शुक्रवार को हरियाणा में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक सभी टोल फ्री रखेंगे। उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

बैठक

17 फरवरी को ट्रैक्टर परेड, 18 फरवरी की अहम बैठक

चारूनी ने बताया, "शनिवार 17 फरवरी को हर तहसील में ट्रैक्टर परेड होगी। यह दोपहर 12ः00 बजे शुरू होगी और पूरी होने तक चलेगी। हर तहसील वाले परेड का मार्ग खुद तय करेंगे। इसके अगले दिन 18 फरवरी को हरियाणा के सभी किसान, मजदूर, व्यापारिक, सरपंच संगठन और नगर संगठन के लोगों को शामिल कर ब्रह्म सरोवर में बैठक करेंगे और आगे का फैसला करेंगे। पंजाब नहीं जा रहे, लेकिन किसानों को समर्थन देने के लिए हरियाणा में प्रदर्शन करेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

पंजाब के किसानों को हरियाणा के किसानों का समर्थन