NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक 
    अगली खबर
    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक 
    भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2024
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच राजकोट में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा।

    दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे। नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव (1*) और अनुभवी रविंद्र जडेजा (110*) क्रीज पर जमे हुए हैं।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार शतकीय पारी (131) खेली।

    आइए पहले दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच के पहले दिन क्या हुआ?

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और 33 रन तक भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    यहां से भारतीय कप्तान ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 329 गेंद में 204 रन की साझेदारी हुई।

    इंग्लैंड के लिए मार्क वुड को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाया। वुड ने 3 विकेट अपने नाम किए।

    शतक

    रोहित ने जड़ा अपना 11वां टेस्ट शतक 

    रोहित ने टेस्ट करियर का 11वां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक लगाया।

    उन्होंने 196 गेंद का सामना करते हुए 131 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 66.84 की रही।

    रोहित इस शानदार शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई हुई फॉर्म को भी प्राप्त कर लिया है।

    इस शतक से पहले उन्होंने पिछली 8 टेस्ट पारियों में 14, 13, 39, 24, 16*, 39, 0 और 5 के स्कोर बनाए थे।

    रिकॉर्ड

    रोहित ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    रोहित टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान (36 साल 291 दिन) बन गए हैं। उन्होंने विजय हजारे (36 साल 278 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (211) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    वीरेंद्र सहवाग (90) के बाद भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के रोहित (79) ने ही लगाए हैं।

    पारी

    जडेजा की पारी पर एक नजर 

    जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। इस खिलाड़ी ने 198 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। जडेजा ने सरफराज खान के साथ 110 गेंद में 77 रन जोड़े। इस भारतीय बल्लेबाज ने अपने घरेलू मैदान (राजकोट) पर शतक लगाया।

    इसी मैदान पर उन्होंने अपना डेब्यू शतक और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी पारी (331) भी खेली है।

    जानकारी

    डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में सरफराज का अर्धशतक 

    सरफराज ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंद में 62 रन जड़ दिए। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। सरफराज भारतीय टीम के लिए डेब्यू मैच में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (48 गेंद) अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: श्रेयस अय्यर पिछली 13 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम जीत से 9 विकेट दूर, रोचक रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, जानिए कैसा रहा अब तक प्रदर्शन अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: जैक क्रॉली ने लगातार दूसरी पारी में बनाया 50+ का स्कोर, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

     भारत बनाम इंग्लैंड: विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन विशाखापट्टनम में खतरनाक साबित क्यों हो सकते हैं?   भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रजत पाटीदार को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: अपने पहले टेस्ट शतक से चूके डेविड बेडिंघम, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: काइल जैमीसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा का साल 2023 में वनडे प्रारूप में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    IPL से लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए कब कितनी रकम मिली इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2023: फाइनल में हार पर बोले रोहित शर्मा, बताया- कैसे सदमे से बाहर निकले वनडे विश्व कप 2023
    IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025