NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चे के पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    बच्चे के पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ

    बच्चे के पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ

    लेखन अंजली
    Feb 15, 2024
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपका बच्चा आए दिन पेट की समस्याओं का सामना करता है तो उसकी डाइट में प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

    इसका कारण है कि प्रीबायोटिक युक्त खान-पान की चीजें पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करके पाचन क्रिया को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं।

    इसके अतिरिक्त ये आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी प्रभावी हैं।

    आइए आज बच्चों के लिए लाभदायक प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं।

    #1

    रोजाना खिलाएं एक कटोरी योगर्ट

    बच्चे को रोजाना एक कटोरी योगर्ट का सेवन कराना लाभदायक हो सकता है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन क्रिया को बेहतर करने का काम करते हैं और आंत को संक्रमण से बचाते हैं।

    हालांकि, ध्यान रखें कि मार्केट में मिलने वाले सभी योगर्ट प्रीबायोटिक्स से युक्त नहीं होते हैं, इसलिए इन्हें खरीदने से पहले इनके लेबल को अच्छे से पढ़ें।

    यहां जानिए ग्रीक योगर्ट के फायदे।

    #2

    एक पके केले का सेवन करना भी है लाभदायक

    पाचन क्रिया के लिए केले का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

    केला फाइबर, प्रीबायोटिक और पेक्टिन से भरपूर होता है, जो पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं।

    फाइबर की वजह से भोजन सही तरीके से पच जाता है और पेक्टिन के कारण मल निकासी की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

    इसके अलावा प्रीबायोटिक पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए रोजाना अपने बच्चे को कम से कम एक पके केले का सेवन जरूर करवाएं।

    #3

    खाने में शामिल करें प्याज

    प्याज का सेवन भी बच्चों की पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे कब्ज और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    इसके अलावा यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने देने में मददगार है, ताकि आंत ठीक से काम कर सके।

    यहां जानिए आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने वाले घरेलू नुस्खे।

    #4

    साबुत अनाज है प्रभावी

    साबुत अनाज में भी भरपूर मात्रा में प्रीबायोटिक मौजूद होता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और चयापचय यानि मेटाबॉलिज्म की क्रिया में सुधार करता है।

    इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या भी दूर करता है और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है।

    इसलिए अपने बच्चों की डाइट में साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

    #5

    लहसुन भी है फायदेमंद

    लहसुन भी एक बेहतरीन प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ है।

    साल 2022 के एक अध्ययन के मुताबिक, लहसुन सैकराइड्स या शर्करा प्रीबायोटिक्स प्रभाव प्रदर्शित करता है। इसके अतिरिक्त यह फ्रुक्टेन से भी भरपूर होता है, जो एक प्रीबायोटिक फाइबर है।

    इसलिए अपने बच्चे की डाइट लहसुन को किसी भी तरह से शामिल करना सुनिश्चित करें।

    यहां जानिए लहसुन से बनाए जाने वाले व्यंजनों की आसान रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान बनाएंगे लोकेश कनगराज के साथ फिल्म, करियर में पहली बार करेंगे ये कारनामा आमिर खान
    IPL: किसी एक सीजन में PBKS के इन गेंदबाजों ने लिए है 20+ विकेट पंजाब किंग्स
    अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, योगी आदित्यनाथ ने किया पूजन अयोध्या
    सरकार से सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को राहत, अब छोटे भूखंडों पर लगा सकेंगी कारखाने सेमीकंडक्टर

    खान-पान

    त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ त्वचा की देखभाल
    स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं अलसी, इन 5 व्यंजनों के जरिए डाइट में करें शामिल रेसिपी
    रोजाना पीएं एक कप दालचीनी की चाय, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ लाइफस्टाइल
    बसंत पंचमी: त्योहार पर बनाकर खाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जानिए रेसिपी त्यौहार

    डाइट

    जन्मदिन विशेष: रिद्धि डोगरा फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन  लाइफस्टाइल
    हरी प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    वजन कम करने के लिए मेथी को इन 5 तरीकों से डाइट में करें शामिल खान-पान
    खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके, जरूर मिलेगा लाभ त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025