ब्रिटेन: खबरें
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में यहूदी समुदाय के 2 लोगों को चाकू मारा गया, आरोपी गिरफ्तार
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में बुधवार को यहूदी समुदाय के 2 लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
इस 100 साल पुराने दुर्लभ फूलदान ने तोड़े नीलामी के रिकॉर्ड, 53 लाख रुपये में बिका
सभी फूलदान फूलों को रखने और घर की सजावट करने के ही काम आते हैं। हालांकि, कुछ को इतनी खूबसूरती से बनाया जाता है कि उनकी कीमत हजारों नहीं, बल्कि लाखों में लगती है।
ब्रिटेन के 5 लाख नागरिकों का मेडिकल डाटा हुआ लीक, चीन की वेबसाइट पर बिक रहा
ब्रिटेन में बायोबैंक का बड़ा डाटा लीक होने का मामला सामने आया है।
पहलगाम हमले का एक साल: इजरायल से लेकर ब्रिटेन तक ने जताई संवेदनाएं, क्या-क्या कहा?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल हो गया है। इस हमले में 24 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश के हर तबके ने इस कायरानी हरकत की निंदा की है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश दिए, ब्रिटिश नागरिकता का मामला
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
ब्रिटेन पुलिस बाल शोषण पीड़ितों की पहचान करने में AI के उपयोग पर कर रही विचार
ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ऑनलाइन बाल यौन शोषण के पीड़ितों की पहचान करने में सहायता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के उपयोग पर विचार कर रही है।
एडम बैक ने खुद को बिटकॉइन का निर्माता सातोशी नाकामोतो मानने से किया इनकार
ब्रिटेन के बिटकॉइन एंटरप्रेन्योर एडम बैक ने साफ और स्पष्ट कहा है कि वह बिटकॉइन के रहस्यमयी निर्माता नहीं हैं।
एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया बढ़ाया, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ
पश्चिमी एशिया में संघर्ष के कारण जेट ईंधन का संकट पैदा हुआ है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर ईंधन अधिभार बढ़ा दिया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भारत समेत 60 देशों की बैठक, क्या हुई चर्चा?
भारत समेत 60 से ज्यादा देशों ने बीते दिन होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए आपातकालीन बैठक की। ब्रिटेन की अगुवाई में हुई इस बैठक में होर्मुज को लेकर राजनयिक और आर्थिक विकल्पों पर चर्चा की गई।
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच नाविकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश- विदेश सचिव
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रिटेन के नेतृत्व में गुरुवार को विदेश सचिव स्तर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भाग लिया।
ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर बुलाई 35 देशों की बैठक, भारतीय विदेश सचिव होंगे शामिल
ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूध्य को खुलवाने के लिए शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का ऐलान किया है। भारत को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के विदेश सचिव बैठक में हिस्सा लेंगे।
क्या दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए 'जोनाथन' की मौत हो चुकी है? जानिए सच्चाई
दुनिया के सबसे पुराने और उम्रदराज कछुए 'जोनाथन' को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही है कि उसने 193 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है, जबकि यह सच्चाई नहीं है। वह अभी जीवित है।
इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ईंधन शुल्क बढ़ाया, 2 अप्रैल से होगा लागू
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण हो रहे ईंधन संकट का असर बढ़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि उसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ईंधन शुल्क में संशोधन किया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ईरान युद्ध से दूर रहेंगे, कहा- होर्मुज शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि उनका देश ईरान, अमेरिका और इजरायल के युद्ध में नहीं शामिल होगा।
NATO से बाहर निकलने पर विचार कर रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ये कागजी शेर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
यूरोप से नाराज हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- तेल अमेरिका से खरीदो या खुद जुटाओ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध में मदद न करने से यूरोपीय देशों से खासा नाराज हैं। मंगलवार को उन्होंने ब्रिटेन को तेल के मामले में दो-टूक बात कही।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया होर्मूज जलडमरूमध्य के जल्द खुलने का दावा, कहा- संयुक्त नियंत्रण होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर अगले 5 दिनों तक कोई हमला न करने का ऐलान करने के बाद अहम बयान दिया है।
#NewsBytesExplainer: ईरान ने 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर किया हमला, क्यों है चिंता की बात?
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर मिसाइलें दागी हैं। यहां ब्रिटेन और अमेरिका का एक रणनीतिक सैन्य अड्डा है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए अपने ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी- 48 घंटे में होर्मुज खोले वरना ऊर्जा संयंत्रों पर करेंगे हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्यको पूरी तरह नहीं खोलाता है, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेगा।
ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिकी-ब्रिटिश हवाई अड्डे पर किए असफल मिसाइल हमले
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध दो अलग-अलग और महत्वपूर्ण हमलों के साथ निर्णायक रूप से हिंद महासागर में प्रवेश कर गया है।
होर्मुज पर मदद को तैयार हुए कई यूरोपीय देश, जापान-कनाडा भी आगे आए
युद्ध के चलते ईरान ने वैश्विक तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा है। इससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रंप के आह्वान पर भी ईरान के खिलाफ युद्ध क्यों नहीं लड़ रहे NATO देश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 मार्च को अपने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सहयोगियों से अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में शामिल होने का आह्वान किया है।
AI चैटबॉट यूजर्स को अवैध ऑनलाइन कैसीनो की तरफ धकेल रहे: रिपोर्ट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट संवेदनशील सोशल मीडिया यूजर्स को अवैध ऑनलाइन कैसीनो की सलाह दे रहे हैं। इससे उनमें धोखाधड़ी, लत और आत्महत्या का खतरा बढ़ रहा है।
थलापति विजय पर पत्नी संगीता का आरोप, कोर्ट जाने पर दी घर से निकालने की धमकी?
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्णलिंगम के बीच चल रहे तलाक के विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है।
AI स्मार्ट ग्लास से जुटाए गए निजी फुटेज को लेकर मेटा पर मुकदमा, क्या है मामला?
फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा पर अमेरिका में एक नया केस दर्ज किया गया है।
2040 तक दुनियाभर में 22 करोड़ बच्चे मोटापे का हो सकते हैं शिकार- रिपोर्ट
मोटापा भारत समेत दुनिया के सभी देशों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनते जा रहा है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में बच्चे भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में लोगों पर चाकू से हमला, स्कूल में घुसना चाह रहा था हमलावर
स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में सोमवार को एक व्यक्ति ने 2 बड़े चाकू लेकर लोगों पर हमला बोल दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों में शामिल ETA भारतीय यात्रियों को प्रभावित करेगा?
ब्रिटेन अपने यहां छोटी अवधि के लिए आने वाले विदेशी यात्रियों की जांच करने के तरीके में बदलाव कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्रतिशत टैरिफ से भारत-चीन को फायदा, ब्रिटेन समेत कौन-कौन घाटे में?
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए कानून के तहत सभी देशों पर पहले 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। ये टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
ब्रिटेन ने ईरान पर हवाई हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल से रोका
ब्रिटेन ने ईरान पर संभावित हमले के लिए अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का उपयोग करने से रोक दिया है। इसमें हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप और ग्लूस्टरशायर में स्थित RAF फेयरफोर्ड शामिल हैं।
ब्रिटेन: पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन जन्मदिन पर गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में आया था नाम
ब्रिटेन से बड़ी खबर सामने आ रही है। किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
यूरोपीय देशों का रूस पर एलेक्सी नवलनी की हत्या कराने का आरोप, किया यह बड़ा दावा
ब्रिटेन समेत 5 यूरोपीय देशों ने रूस पर विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की घातक जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
एयर इंडिया के एक और विमान में फ्यूल स्विच की गड़बड़ी, ब्रिटेन ने मांगा स्पष्टीकरण
एयर इंडिया का एक और बोइंग विमान फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के चलते अंतरराष्ट्रीय जांच के घेरे में आ गया है।
ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू ने एपस्टीन के साथ साझा की थी अपनी बेटियों की तस्वीरें
अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन और ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को लेकर नए ईमेल से चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
वजन घटाने वाले इंजेक्शन बनते हैं तीव्र पैंक्रियाटाइटिस का कारण, ब्रिटेन के नियामक ने दी चेतावनी
आजकल लोग पतले होने के आसान रास्ते के रूप में वजन घटाने वाले इंजेक्शन लगवा लेते हैं। इनके परिणाम तो नजर आते हैं, लेकिन ये आपके शरीर में कई तरह के रोग पैदा कर सकते हैं।
ग्रोक AI को लेकर ब्रिटेन में एक्स के खिलाफ शुरू हुई जांच
एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक AI के कारण दुनियाभर में सवालों के घेरे में है।
नथिंग भारत में खोलेगी अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर, जानिए कब तक की है योजना
लंदन की दिग्गज कंज्यूमर टेक कंपनी नथिंग ने भारत में अपना पहला ग्लोबल फ्लैगशिप स्टोर खोलने की घोषणा की है।
क्या भारत की रेबीज वैक्सीन नकली है और ऑस्ट्रेलिया ने इसको लेकर क्यों जताई है चिंता?
भारत की रेबीज वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग ने अपने नागरिकों को भारत से आई रेबीज वैक्सीन को लेकर चेतावनी जारी की है।
भारतीय डॉक्टर ब्रिटेन छोड़कर ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व में नौकरी तलाशने को क्यों हुए मजबूर?
भारत और ब्रिटेन अपने साझा इतिहास, खान-पान और वास्तुकला के अलावा स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से गहराई से जुड़े हुए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने BBC के खिलाफ किया 900 अरब रुपये का मानहानि मुकदमा, जानिए मामला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BBC के खिलाफ मानहानि का बड़ा मुकदमा दायर किया है।
ब्रिटेन के ब्रिस्टल संग्रहालय से 600 मूल्यवान वस्तुएं चोरी, भारतीय औपनिवेशिक काल की कलाकृतियां भी शामिल
ब्रिटेन के ब्रिस्टल संग्रहालय में चोरी की बड़ी घटना ने लोगों को चौंका दिया है। यहां से ब्रिटिश राज की वस्तुओं सहित 600 से अधिक मूल्यवान वस्तुएं चुरा ली गई हैं, जिसमें भारतीय औपनिवेशिक कलाकृतियां भी शामिल हैं।
व्लादिमीर पुतिन की यात्रा पर यूरोपीय राजदूतों का विरोधी रुख, जानिए भारत ने क्या कदम उठाया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार (4 दिसंबर) को अपने 2 दिवसीय आधिकारी दौरे पर भारत आ रहे हैं। इससे पहले भारत में मौजूद ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राजदूतों ने विवाद खड़ा कर दिया है।
अमेरिका: जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेज होंगे सार्वजनिक, इसमें किन-किन शख्सियतों के हैं नाम?
अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी संसद ने इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने वाला विधेयक 'एप्सटीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' बहुमत से पारित कर दिया है।
दिल्ली धमाकों पर फ्रांस से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक ने जताया दुख, जानें किसने-क्या कहा
दिल्ली में बीते दिन हुए बम धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस घटना में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में निधन
भारतीय और ब्रिटिश अरबपति और हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद परमानंद हिंदुजा का मंगलवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
ब्रिटेन के कैंब्रिजशर में ट्रेन में चाकू से हमला, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
ब्रिटेन के कैंब्रिजशर शहर में एक ट्रेन के भीतर कई लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। अब तक 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू की शाही उपाधि छीनी, महल से बेदखल
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू से शाही उपाधियां छीनने और उनको विंडसर स्थित शाही संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ब्रिटेन में नस्लीय हमला, भारतीय मूल की 20 वर्षीय महिला के साथ रेप
ब्रिटेन में नस्लीय हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वेस्ट मिडलैंड्स के वाल्सॉल में 20 वर्षीय भारतीय मूल की एक सिख महिला के साथ रेप किया गया है।
UK में टीवी चैनल पर AI ने कार्यक्रम किया होस्ट, दर्शक भी नहीं लगा सके पता
ब्रिटेन के एक टीवी चैनल पर प्रसारित एक कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का बढ़ता प्रभाव दर्शाने के लिए AI एंकर का उपयोग किया गया।
TCS ब्रिटेन में पैदा करेगी 5,000 नए रोजगार, जानिए क्या है योजना
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अगले 3 सालों में ब्रिटेन में अपने परिचालन का विस्तार करने की घोषणा की है। इसके तहत 5,000 लोगों को रोजगार देगी।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को माइक्रोसॉफ्ट और एंथ्रोपिक में मिली अहम भूमिका
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और एंथ्रोपिक में अहम भूमिका दी गई है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार, वे इन कंपनियों में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
ब्रिटेन के 9 विश्वविद्यालय भारत में खोलेंगे कैंपस, मोदी-स्टार्मर की बैठक में हुए कई समझौते
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात की है। इसके बाद दोनों नेताओं में द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु और शिक्षा में सहयोग पर चर्चा हुई।
यशराज स्टूडियो पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, रानी मुखर्जी से मुलाकात; दी फिल्मों की सौगात
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस वक्त दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। 8 अक्टूबर को वह मुंबई में आदित्य चोपड़ा के यशराज स्टूडियो में पहुंचे, जहां अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उनका स्वागत किया।
ब्रिटेन एयर इंडिया की अमृतसर-बर्मिंघम उड़ान की आपात लैंडिंग, जानिए क्या रहा कारण
ब्रिटेन में एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान को आपातकालीन लैंडिंग के बाद रोक दिया गया है।
इंग्लिश चैनल में तैरने वाली पहली ब्रिटिश महिला की रोलेक्स घड़ी होगी नीलाम, जानिए कीमत
रोलेक्स केवल घड़ियों वाला ब्रांड नहीं है, बल्कि एक स्टेटस सिंबल भी है। इस ब्रांड की घड़ियां लाखों की कीमत पर बिकती हैं।
ब्रिटेन: मैनचेस्टर में यहूदी उपासना स्थल पर हमला, 2 की मौत और 3 घायल
ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक यहूदी उपासना स्थल (सिनेगॉग) के बाहर बड़ा हमला हुआ है।