NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है (तस्वीर: एक्स/ @ProteasMenCSA)

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड बेडिंघम ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2024
    10:00 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच में डेविड बेडिंघम (110) ने कमाल की पारी खेली है और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।

    इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।

    दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में केवल बेडिंघम ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अकेले कीवी गेंदबाजों के सामने संघर्ष किया।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    बेडिंघम की पारी और साझेदारी पर एक नजर 

    दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 39 रन पर ही 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। बेडिंघम ने यहां से पारी को संभाला और 141 गेंद का सामना करते हुए 110 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 78.01 की रही।

    उन्होंने कीगन पीटरसन के साथ 137 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभाई। जुबैर हमजा के साथ बेडिंघम ने 114 गेंद में 65 रन जोड़े।

    करियर

    कैसा रहा है बेडिंघम का टेस्ट करियर?

    बेडिंघम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दिसंबर 2023 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 49.57 की औसत के साथ 347 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 110 रन की रही है।

    भारतीय टीम के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही बेडिंघम ने अर्धशतक लगाया था और 56 रन की पारी खेली थी।

    प्रथम श्रेणी

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कमाल के हैं बेडिंघम के आंकड़े 

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बेडिंघम ने 2013 में डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 89 मुकाबले खेले हैं और इसकी 141 पारियों में 49.11 की उम्दा औसत के साथ 6,189 रन बनाए हैं।

    वह अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 18 शतक और 23 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है और वह 15 बार नाबाद भी रहे हैं।

    लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 42.00 की औसत से 1,470 रन बनाए हैं।

    पारी

    पहले टेस्ट में खेली थी 87 रन की पारी 

    दोनों टीम के बीच खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में बेडिंघम ने 96 गेंद का सामना करते हुए 87 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 13 चौके और 3 कमाल के छक्के निकले थे और उनकी स्ट्राइक रेट 90.62 की रही थी। उन्होंने पीटरसन के साथ 143 गेंद में 105 रन की साझेदारी निभाई थी।

    उस साझेदारी में पीटरसन का योगदान सिर्फ 16 रन का था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 1-1 से बराबरी पर समाप्त की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    एडेन मार्कराम एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक प्रतिशत रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने एडेन मार्करम
    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट, 107 ओवर में सिमटा  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, चौथा टी-20: शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: डेरिल मिचेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 7वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े डेरिल मिचेल
    चौथा टी-20: ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: 5वें टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: प्रभात जयसूर्या ने झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने इकलौते टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: दूसरे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: हैमिल्टन में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025