Loading...

पश्चिम बंगाल: खबरें

02 Oct 2026
• दिल्ली

PMO अधिकारी बनकर बंगाल सचिवालय में मंत्री से मिली महिला, दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एक उच्च पदस्थ अधिकारी बनकर पश्चिम बंगाल के अति सुरक्षित राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में प्रवेश करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

TMC का कांग्रेस में विलय करेंगी ममता बनर्जी? अधीर रंजन के प्रस्ताव पर आया ये जवाब

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के दौरान ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके ठीक बाद ममता को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है।

कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को राहत, जमानत के खिलाफ याचिका पर विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

फॉर्म 6, ECINET और SIR; चुनाव आयोग ने विवादित मुद्दों पर क्या-क्या सफाई दी?

कार्यप्रणाली को लेकर छिड़े विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली में अहम बैठक की। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी शामिल हुए।

4 साल में 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टी बदली, इनमें से 26 प्रतिशत भाजपा में गए- रिपोर्ट

नेताओं के दलबदल को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें सामने आया है कि 2022 से 2026 के दौरान 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली है।

पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष की कार पर पत्थरों और अंडों से हमला, कोलकाता लौटे

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक बड़ी राजनीतिक हिंसा की खबर सामने आई है।

नंदीग्राम उपचुनाव: कलकत्ता हाई कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को मिली अंतरिम राहत की खारिज

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव पर 529 करोड़ रुपये खर्च किए, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भाजपा ने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों पर 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें से आधी से भी ज्यादा राशि अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च की गई।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ममता बनर्जी की चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह 'फूल और घास' के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में कार्रवाई

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में सियासी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने रेजीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शफीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पुराने मामले में शफीउल की गिरफ्तारी हुई है।

रेजीनगर से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम ने पलटा नामांकन वापसी का फैसला, ममता बनर्जी ने मनाया

पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी तमाशा हो रहा है।

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने मामले में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है।

ममता बनर्जी के उम्मीदवार ने नंदीग्राम उपचुनाव से नाम वापस लिया, दीदी कांग्रेस को समर्थन देंगी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर हमला, नारेबाजी के बीच फेंके गए अंडे

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला हुआ है। नादिया जिले में महुआ को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। वे वहां एक बैठक में शामिल होने गई थीं।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से सुवेंदु के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ को प्रत्याशी बनाया गया है।

TMC से निकले 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे, 3 बाहर से करेंगे NDA का समर्थन

ममता बनर्जी से अलग हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों में से 17 भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। TMC के बागी नेता और कूच बिहार सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने ये दावा किया है।

कोलकाता में TMC कार्यालय में घुसे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, अभिषेक बनर्जी ने साझा किया वीडियो

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय पर हमला हुआ है, जिसका वीडियो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने साझा किया है।

ममता बनर्जी की भतीजी बीरभूम स्थित घर में मृत मिली, नौकरी खोने से तनाव में थी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) मंगलवार को बीरभूम स्थित अपने घर में मृत पाई गई।

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, रैली में हाई कोर्ट आदेश के उल्लंघन का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।

ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा ने चुनाव 'हाईजैक' किया, SIR के जरिए वोट लूटे

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके विधानसभा चुनावों को 'हाईजैक' करने का आरोप लगाया है।

27 Aug 2026
• नेपाल

नेपाल में भयावह बाढ़ के बाद से पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई भयावह बाढ़ ने दिवंगत पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के परिवार के लिए चिंता बढ़ा दी है। रॉय की बहू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय 21 अगस्त को नेपाल गई थीं और बाढ़ के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR में नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश

पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज 3 FIR में कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

पश्चिम बंगाल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नफरती भाषण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पश्चिम बंगाल में नादिया जिले की कृष्णानगर कोर्ट ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

19 Aug 2026
• कोलकाता

कोलकाता होटल अग्निकांड में सामने आई लापरवाहियां, लोग बोले- न अलार्म था न आपातकालीन द्वार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज रात बड़ा हादसा हो गया। यहां के न्यू मार्केट इलाके में एक 4 मंजिला होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है।

19 Aug 2026
• कोलकाता

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के भयावह हादसा सामने आया है। यहां मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई।

17 Aug 2026
• देश

पश्चिम बंगाल: बीरभूम के होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारापीठ से एक बेहद दर्दनाक हादसे हुआ है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व उपसभापति आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में फांसी से लटकता मिला

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 5 बार के विधायक आशीष बनर्जी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

अभिषेक पोरल को यौन शोषण मामले में जमानत नहीं मिली, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पश्चिम बंगाल के क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक पोरेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को पूर्वी मेदिनीपुर के केशवपुर जा रहे थे, लेकिन अचानक उनके हेलीकॉप्टर को आपातकालीन परिस्थिति में कोलाघाट में उतारना पड़ा।

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर पत्थर-जूते फेंके

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की खबर है। वे पुलिस हिरासत में मारे गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के परिवार से मिलने कांचरापाड़ा पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

TMC के पूर्व विधायक सनत डे गिरफ्तार, चुनावी हिंसा के मामले में हुई कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है। नैहाटी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक सनत डे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी; हाल-चाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनके हाथ की एक छोटी सी सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

आंखों के इलाज के लिए विदेश नहीं जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, हाई कोर्ट से याचिका खारिज

पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

पश्चिम बांगाल के भाजपा अध्यक्ष का बड़ बयान, कहा- पार्टी जबरन वसूली रोकने में रही विफल

पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी राज्य में जबरन वसूली को खत्म करने में विफल रही है।

पश्चिम बंगाल से पकड़ाया जैश का संदिग्ध आतंकी, मुख्यमंत्री और जंतर-मंतर पर हमले की थी योजना

पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को गिरफ्तार किया है।

अभिषेक बनर्जी के 'अवैध रूप से बने' सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर

तृणमूल कांग्रेस (TMC) महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित उनके सांसद कार्यालय को प्रशासन ने ढहा दिया है। आरोप है कि इस 5 मंजिला इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का अधिकार नहीं

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच नागरिकता को लेकर उठे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख साफ किया है। कोर्ट ने कहा कि SIR के बाद मतदाता सूची से नाम कट जाने से किसी की नागरिकता खत्म नहीं होती।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन ने स्कूल वैन में टक्कर मारी, 3 छात्रों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को टक्कर मार दी।

TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, मार्च में बनी थी सांसद

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है।

ED समन के बाद ममता के पुराने साथी मदन मित्रा TMC छोड़कर बागी गुट में शामिल

पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। उनके पुराने साथी और विधायक मदन मित्रा बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर ऋतब्रता बनर्जी के बागी गुट में शामिल हो गए।

चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 में किया बदलाव, मांगी गई SIR से जुड़ी जानकारी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवादों के बीच चुनाव आयोग ने अब नए मतदाता बनने के लिए जरूरी जानकारी में भी बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में अब माता-पिता के SIR से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।

राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले TMC के सुखेंदु, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक भाजपा में शामिल

राज्यसभा से पिछले महीने इस्तीफा देने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 पूर्व नेताओं ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

कलकत्ता हाई कोर्ट से TMC को राहत, दैनिक खर्चों के लिए बैंक खाते चलाने की अनुमति

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उसकी प्रमुख ममता बनर्जी को बैंक खाता फ्रीज होने के मामले में बड़ी राहत दी है।

ED ने क्यों फ्रीज किए तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खाते के 440 करोड़ रुपये?

राजनीतिक संकट से गुजर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पार्टी के 3 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया, जिसमें 400 करोड़ रुपये जमा है।

पश्चिम बंगाल: बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के बलात्कार-हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसदों के इस्तीफे से खाली 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की खाली 3 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 सांसदों की हैं।

05 Jul 2026
• हत्या

पश्चिम बंगाल: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी का शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पद छोड़े

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और बड़े घटनाक्रम में ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल TMC अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के बाकी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है।

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे; पुलिस खड़ी होकर देखती रही, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा एक आक्रामक विरोध का निशाना बन गई और उन पर अंडे फेंके गए।

पश्चिम बंगाल: तेल रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां नेफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई , जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी, भाजपा सरकार अगले हफ्ते विधानसभा में पेश करेगी विधेयक

पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी कर रही है।