Page Loader
पेट्रोल-डीजल: 15 फरवरी के लिए देशभर में नए दाम जारी, कितने बदले? 
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं

पेट्रोल-डीजल: 15 फरवरी के लिए देशभर में नए दाम जारी, कितने बदले? 

Feb 15, 2024
09:02 am

क्या है खबर?

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज (9 फरवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। ज्यादातर राज्यों में ईंधन के दाम पहले के स्तर पर टिके हुए हैं। हालांकि, कुछ जगह मामूली बदलाव दिख रहा है। दूसरी ओर, कच्‍चे तेल की कीमतों में आज गिरावट दर्ज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 81.60 डॉलर (6,772 रुपये) प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI के रेट गिरावट के साथ 76.43 डॉलर (6,343 रुपये) प्रति बैरल है।

कीमतों में बदलाव 

इन राज्यों में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल 

कीमतों में हुआ बदलाव देखें, तो गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे महंगा हो गया है। इसी प्रकार, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 56 पैसे सस्‍ता हुआ है, जबकि डीजल पर 52 पैसे घटे हैं। इसके अलावा, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा,पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी आई है।

कीमत अपरिवर्तित 

इन महानगरों में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपये और डीजल के लिए 92.76 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा चेन्नई में आज पेट्रोल के भाव 102.63 रुपये और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।