NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर
    मुंबई इंडियंस को स्पिनर्स से होगी बड़ी उम्मीद (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 14, 2024
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के लिए एक नई शुरुआत की तरह होगा।

    इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। ऐसे में 5 बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी MI अपने नए कप्तान के नेतृत्व में चुनौती पेश करना चाहेगी।

    टीम की सफलता में तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर्स की भूमिका में अहम होगी।

    आइए MI के स्पिनर्स के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    आक्रमण

    MI के स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे पीयूष चावला

    पिछले सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला MI के स्पिन आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

    इसी तरह श्रेयस गोपाल के रूप में MI के पास एक और बेहतरीन भारतीय लेग स्पिनर है। बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय एक अच्छा विकल्प हैं।

    इस बीच, 5 बार की चैंपियन ने अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी को भी अपने साथ जोड़ा है, जो अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं।

    आंकड़े

    चावला के नाम हैं IPL में तीसरे सर्वाधिक विकेट

    चावला के नाम IPL में 181 मैचों में 7.90 की इकॉनमी से कुल 179 विकेट हैं, जो लीग में तीसरे सर्वाधिक हैं।

    उन्होंने साल 2021 से उन्होंने MI के लिए 8.20 की इकॉनमी से 23 विकेट झटके हैं। बीच के ओवरों (7-15) में उन्होंने 7.82 की इकॉनमी से 122 झटके हैं, जो दूसरे सर्वाधिक हैं।

    उन्होंने पावरप्ले में 7.71 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं, जबकि 37 विकेट आखिरी 5 ओवरों में झटके हैं।

    प्रदर्शन

    गोपाल और कार्तिकेय का कैसा रहा है प्रदर्शन?

    गोपाल के नाम 49 IPL मैचों में 8.10 की इकॉनमी से 49 विकेट हैं। हालांकि, इनमें से 7 विकेट उन्होंने MI के लिए चटकाए हैं।

    उन्होंने बीच के ओवरों में 8.14 की इकॉनमी से 35 और पावरप्ले में 7.89 की इकॉनमी से 8 विकेट झटके हैं।

    इसी तरह उन्होंने आखिरी ओवरों में 6.76 की इकॉनमी से केवल 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

    उनके अलावा कार्तिकेय के 10 IPL विकेटों में से 9 बीच के ओवरों में ही आए हैं।

    आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है तीनों स्पिनर्स का प्रदर्शन?

    टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो अनुभवी चावला ने 7.48 की इकॉनमी से इस प्रारूप में कुल 302 विकेट अपने नाम किए हैं।

    इसी तरह गोपाल ने इस प्रारूप में 107 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता दिखाई है। उनकी इकॉनमी भी 7.55 की रही है।

    उनके अलावा कार्तिकेय ने भी इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब तक 7.01 की प्रभावशाली इकॉनमी से 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

    उम्मीद

    MI के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं नबी

    नबी ने IPL में आखिरी बाद साल 2021 के सीजन में शिरकत की थी। वह IPL में अब तक 7.14 की इकॉनमी से 13 विकेट झटक चुके हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि उनके 7 विकेट पावरप्ले में आए हैं। कुल मिलाकर 39 वर्षीय खिलाड़ी के पास 7.03 की इकॉनमी से 333 टी-20 विकेट हैं।

    इसी तरह अनकैप्ड बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। टी-20 में उनके नाम 52 विकेट हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 की नीलामी में SRH ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम  सनराइजर्स हैदराबाद
    शुभम दुबे 5.8 करोड़ रुपये में बिके, बोले- सोचा नहीं था करोड़पति बनूंगा राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: नीलामी में MI ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024 नीलामी: पंजाब किंग्स से हुई भारी चूक, इस गलत खिलाड़ी को खरीद लिया पंजाब किंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, मई में खेला जाएगा फाइनल- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    BBL: जोश ब्राउन ने खेली 140 रन की धमाकेदार पारी, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम बिग बैश लीग
    BBL 2023-24: सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच, जानिए जरूरी बातें  बिग बैश लीग
    WPL 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले  विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    जनिथ लियानाजे ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: चरिथ असलंका ने दूसरे वनडे में बनाए नाबाद 97 रन, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप
    श्रीलंका ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025