प्रवर्तन निदेशालय (ED): खबरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को चेतावनी, कहा- भारत आओ, तभी सुनेंगे याचिका
बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि जब तक माल्या भारत नहीं लौटते, तब तक उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी।
दिल्ली शराब नीति मामले में आरोप तय करने की सुनवाई पूरी, 27 फरवरी को आएगा फैसला
दिल्ली की शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आरोप तय करने के मामले में सुनवाई पूरी कर ली है और अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन टीना अंबानी पेश नहीं हुई।
अनिल अंबानी से जुड़े कथित घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, SIT का गठन करे ED
सुप्रीम कोर्ट ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) की कंपनियों से जुड़े कथित बैंकिंग धोखाधड़ी से की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 'अस्पष्ट और अनुचित देरी' पर कड़ी नाराजगी जताई।
विंजो के सह-संस्थापक पवन नंदा को न्यायालय से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला
बेंगलुरु के एक सत्र न्यायालय ने विंजो के सह-संस्थापक पवन नंदा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी है।
कीर्ति आजाद ने नकली नोट खुलेआम बेचे जाने का वीडियो साझा किया, लिखा- सरकार चुप है
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नकली नोट बेचे जाने की वीडियो साझा कर हड़कंप मचा दिया है।
गोवा क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा बंधु के ठिकानों पर ED का छापा
गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शराब घोटाले में ED के समन के उल्लंघन के आरोपों से अरविंद केजरीवाल बरी
दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर 2 मामलों में बरी कर दिया है।
I-PAC ने ऐसी कंपनी से लिया 13.5 करोड़ का कर्ज, जिसका अस्तित्व ही नहीं- रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के बाद चर्चा में आई राजनीतिक परामर्श कंपनी I-PAC को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
केरल-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले ED की दस्तक, सबरीमाला मामले में 21 जगह छापामारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी से जुड़े मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के तहत तलाशी अभियान शुरू किया है।
कागजों पर डॉक्टर, फर्जी मरीज; अल-फलाह विश्वविद्यालय को लेकर ED के बड़े खुलासे
दिल्ली कार धमाके के बाद चर्चा में आए हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
ED का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का बेटा भी पिता के साथ मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच में पहली बार औपचारिक दावा किया है कि उसका बेटा रोहन चोकसी भी मनी लॉन्ड्रिंग में उसके साथ सक्रिय रूप से शामिल था।
I-PAC छापेमारी: सुप्रीम कोर्ट ने ED के खिलाफ FIR पर रोक लगाई, एजेंसी को भी चेतावनी
पश्चिम बंगाल में I-PAC के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापे के दौरान मचे हंगामे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
कलकत्ता हाई कोर्ट से TMC की याचिका खारिज, ED ने कहा- मुख्यमंत्री ने सभी दस्तावेज छीने
पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका खारिज कर दी। TMC ने याचिका में ED द्वारा कथित रूप से जब्त किए गए गोपनीय राजनीतिक डेटा के संरक्षण की मांग की थी।
I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ED, लगाया जांच में बाधा डालने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
ED के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, कहा- मेरे पास अमित शाह के घोटाले के सबूत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ बड़ी लड़ाई छेड़ दी है।
ED छापेमारी के खिलाफ TMC का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन, 8 सांसद हिरासत में
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC)के IT सेल के प्रमुख के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज TMC सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया।
I-PAC पर ED का छापा, ममता बनर्जी साथ ले गईं दस्तावेज; बंगाल में बवाल की कहानी
राजनीतिक सलाहकार फर्म I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन और उनके कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से पश्चिम बंगाल की सियासत में बवाल मच गया है।
ED ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में 6 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापा मारा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के मामले में गिरोह चलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है।
पश्चिम बंगाल में IPAC कार्यालय पर ED का छापा, ममता बनर्जी क्यों पहुंचीं वहां?
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गई है। इस बीच गुरुवार को कोलकाता में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला।
सुप्रीम कोर्ट ने 25,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अरविंद धाम को दी जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने आज (6 जनवरी) एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अरविंद धाम को बैंकों से जुड़े बड़े धोखाधड़ी मामले में जमानत दे दी है।
कौन हैं UAE में बैठा राव इंद्रजीत यादव, जिसके 10 ठिकानों पर ED ने मारा छापा?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले 2 दिन में दिल्ली, गुरूग्राम और रोहतक में 10 से अधिक जगह छापेमारी की है।
विंजो की सह-संस्थापक सौम्या राठौर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो की सह-संस्थापक सौम्या राठौर को आज (30 दिसंबर) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है, जिससे उन्हें बड़ी कानूनी राहत मिली है।
नेशनल हेराल्ड मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस जारी
दिल्ली की निचली कोर्ट में नेशनल हेराल्ड का मामला खारिज होने के बाद अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है।
ED का बड़ा एक्शन: उर्वशी रौतेला, सोनू सूद और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति जब्त
सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।
'डंकी रूट' मामले में ED की छापेमारी; करोड़ों नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना बरामद
अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले डंकी रूट नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 दिसंबर को ED की जालंधर जोनल टीम ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 ठिकानों पर छापा मारा था।
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को राहत, कोर्ट का ED शिकायत पर संज्ञान लेने से इंकार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को राहत मिली है।
उत्तर प्रदेश से संचालित कफ सिरप मामले में ED ने गुजरात-झारखंड समेत 25 जगह छापा मारा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से चल रहे एक अवैध कफ सिरप नेटवर्क की जांच के लिए 25 ठिकानों पर छापेमारी की है।
रैपिडो ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्तता से किया इनकार, जानिए क्या है मामला
राइड-हेलिंग कंपनी रैपिडो ने 331 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है।
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के खिलाफ नई FIR, आपराधिक साजिश रचने का आरोप
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों नेताओं के खिलाफ नई FIR दर्ज की है।
विंजो के संस्थापक सौम्या सिंह और पवन नंदा को ED ने किया गिरफ्तार, क्या है मामला?
ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के संस्थापक सौम्या सिंह राठौर और पवन नंदा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है।
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने दायर किया नया आरोपपत्र, जानिए मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ नया आरोपपत्र दायर किया है।
अल-फलाह विश्वविद्यालय ने फर्जी मान्यता, धोखाधड़ी और जालसाजी से कैसे लाखों छात्रों को लगाया चूना?
दिल्ली में हुए धमाके के बाद चर्चा में आए अल-फलाह विश्वविद्यालय को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों ने विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।
अल-फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद सिद्दीकी को 13 दिन की ED हिरासत में भेजा गया
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के मामले में चल रही जांच के तहत फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की हिरासत में भेजा गया है।
ED ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विवादों में चल रहे हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
ED ने विंजो और गेमजक्राफ्ट के ठिकानों पर की छापेमारी, जानिए क्या है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी विंजो और गेमजक्राफ्ट के ठिकानों पर छापेमारी की है। इन फर्मों पर गेमर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए हेरफेर किए गए एल्गोरिदम की शिकायतें मिली हैं।
दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े 30 ठिकानों पर छापा मारा
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी शामिल हो गया है।
दिल्ली धमाके में घिरी अल-फलाह विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद, ED करेगी वित्तीय लेन-देन की जांच
दिल्ली में धमाके के बाद घिरे अल-फलाह विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है।
जेपी इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को जेपी इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक (MD) मनोज गौड़ को 12,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
अनिल अंबानी को ED ने फिर भेजा नोटिस, कर्ज धोखाधड़ी मामले में 14 नवंबर को बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर उद्योगपति अनिल अंबानी को कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोटिस भेजकर तलब किया है।
ED की अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुर्क की 3,084 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
एल्विश यादव पर चला ED का चाबुक, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दायर हुई चार्जशीट
'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं। गुरुग्राम की एक विशेष अदालत में यूट्यूबर और अन्य 3 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज कराई गई है।