Page Loader
चीन के चांग ई 8 मिशन की तैयारी तेज, चांद पर उतरने की है योजना
चांग ई 8 मिशन लॉन्च करने की तैयारियां तेज हो गई हैं

चीन के चांग ई 8 मिशन की तैयारी तेज, चांद पर उतरने की है योजना

Feb 14, 2024
01:22 pm

क्या है खबर?

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने चांग ई 8 मिशन के लिए प्रमुख उपकरण विकसित करने के लिए आवेदन लेना शुरू किया है। इन उपकरणों में चंद्रमा की मिट्टी से ईंटें बनाने के लिए एक उपकरण और उन्हें इकट्ठा करने के लिए एक रोबोट शामिल है। कंपनी की तरफ से उद्यमों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों की टीमों को अपने प्रस्तावों के साथ आवेदन दर्ज करने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया है।

मिशन

2028 में लॉन्च होगा चांग ई 8 मिशन

चांग ई 8 मिशन को 2028 में लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भविष्य के अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए आधार के रूप में काम करेगा, जिसे चीन और अंतर्राष्ट्रीय भागीदार मिलकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बनाएंगे। इस मिशन में एक लैंडर, रोवर और रोबोट शामिल है, जो चंद्रमा पर 14 वैज्ञानिक उपकरण पहुंचाएगा। वे स्थानीय भूविज्ञान का अध्ययन, संसाधन उपयोग के लिए प्रौद्योगिकियों का परीक्षण और पृथ्वी का अवलोकन भी करेंगे।

रोबोट

100 किलोग्राम का होगा रोबोट

CNSA अधिकारियों ने अक्टूबर में खुलासा किया कि चांग ई 8 मिशन का पेलोड 200 किलोग्राम है। इस मिशन के तहत भेजा जाने वाला रोबोट 100 किलोग्राम का होगा, जो मुख्य रूप से बैटरी से संचालित होता है। रोबोट को 400 मीटर (1,310 फीट) प्रति घंटे की अधिकतम गति से यात्रा करने में सक्षम होना होगा। इसका प्रमुख काम लैंडर से उपकरणों को उतारना होगा और उन्हें उच्च सटीकता के साथ चंद्रमा की सतह पर तैनात करना होगा।