NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर: भीड़ ने सुरक्षा बलों से लूटे हथियार; 1 की मौत, कई घायल
    अगली खबर
    मणिपुर: भीड़ ने सुरक्षा बलों से लूटे हथियार; 1 की मौत, कई घायल
    मणिपुर में भीड़ ने पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पर हमला किया है

    मणिपुर: भीड़ ने सुरक्षा बलों से लूटे हथियार; 1 की मौत, कई घायल

    लेखन आबिद खान
    Feb 14, 2024
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। 13 फरवरी की रात भीड़ ने पूर्वी इंफाल जिले के पंगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (MTPC) पर हमला कर दिया।

    इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

    इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में 1961 के बाद बसने वाले लोगों को निर्वासित किया जाएगा।

    मौत

    गोलीबारी में 1 की मौत, 3 घायल

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, मंगलवार रात को बड़ी संख्या में स्थानीय युवा MTPC गेट पर एकत्र हुए और परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे।

    भीड़ परिसर से हथियार लूटना चाहती थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की, जिसमें घायल हुए 24 वर्षीय ओकराम सनाटन की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

    खबर है कि भीड़ भारी तादाद में हथियार लूटकर भी ले गई है।

    लूट

    भीड़ ने 6 AK-47 राइफल लूटी

    रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ अपने साथ गोला-बारूद सहित 6 AK-47 राइफल, 4 कार्बाइन, 3 303 राइफल और 2 लाइट मशीनगन लूटकर ले गई है।

    इससे पहले 13 फरवरी को इंफाल पूर्वी जिले में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच झड़प में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे।

    इंफाल पूर्वी जिले में ही एक अन्य घटना में सेना के एक अधिकारी को भी गोली लग गई थी।

    बयान

    मुख्यमंत्री बोले- 1961 के बाद बसे लोगों का होगा निर्वासन

    मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बड़ी घोषणा की है।

    उन्होंने कहा, "कानून-व्यवस्था को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों को सुरक्षा की भावना देने के लिए तैयारी कर ली हैं। केंद्र ने मुक्त आवाजाही व्यवस्था (FMR) को खत्म कर दिया है और सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है। 1961 के बाद राज्य में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और निर्वासित किया जाएगा, चाहे वह किसी भी जाति या समुदाय का हो।"

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा में अब तक करीब 200 मौतें

    मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों में जातीय हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक करीब 200 लोग मारे गए हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मरने वालों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है।

    बता दें कि मणिपुर हिंसा की शुरुआत हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई थी, जिसमें उसने राज्य सरकार से मैतेई समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    एन बीरेन सिंह

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' पर जॉनी लीवर बोले- नाना पाटेकर अकेला ही सबको पागल कर देगा नाना पाटेकर
    बांग्लादेश तुर्की की मदद से बनाएगा हथियार, भारत के लिए क्या है चिंता की बात? तुर्की
    इन कारणों से फट सकती है इंवर्टर की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां  बैटरी टेक्नोलॉजी
    कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक

    मणिपुर

    मणिपुर में हिंसा जारी; विधायक के घर हमले की कोशिश, छात्रों की हत्या पर बोले मुख्यमंत्री  मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने 2 घरों में आग लगाई, गोलीबारी मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: युवक को जिंदा जलाने का वीडियो आया सामने, विपक्ष ने सरकार को घेरा  नरेंद्र मोदी
    मणिपुर हिंसा: 2 छात्रों की हत्या के मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: 2 लापता छात्रों की हत्या की वीभत्स तस्वीरें सामने आईं, साथ में दिखे हथियारबंद लोग मणिपुर
    मणिपुर: छात्रों की हत्या के बाद फिर बढ़ा तनाव, इंटरनेट और स्कूल बंद मणिपुर
    मणिपुर सरकार ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर अब 'अशांत क्षेत्र' घोषित; जानें ये क्या होता है और क्या इससे हिंसा रुकेगी सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA)

    एन बीरेन सिंह

    एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान मणिपुर
    मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ मणिपुर
    मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता मणिपुर
    मणिपुर: अवैध तरीके से रह रहे म्यांमार के 10 नागरिक गिरफ्तार, 5 महिलाएं शामिल म्यांमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025