NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2024
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (131) खेली।

    यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 157 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इसकी बदौलत ही भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही रोहित की पारी और साझेदारी 

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    पहली पारी में टीम को शुरुआती झटके लगे और महज 33 रन के कुल स्कोर तक टीम के शीर्ष 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए ।

    यहां से रोहित ने रविंद्र जडेजा के साथ पारी को संभाला। रोहित ने 196 गेंद का सामना करते हुए 131 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 66.84 की रही। जडेजा के साथ उन्होंने 204 रन जोड़े।

    वापसी

    फॉर्म में लौटे रोहित  

    रोहित इस शानदार शतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई हुई फॉर्म को भी प्राप्त कर लिया है।

    इस शतक से पहले उन्होंने पिछली 8 टेस्ट पारियों में 14, 13, 39, 24, 16*, 39, 0 और 5 के स्कोर बनाए थे।

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला एकदम खामोश रहा था।

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 57, 80 और 103 के अच्छे स्कोर बनाए थे।

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड के खिलाफ रोहित के आंकड़ों पर एक नजर 

    रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने साल 2014 में इस टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 12 मुकाबलों की 22 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ रोहित की औसत 47 से ज्यादा की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 161 रन है।

    रिकॉर्ड

    रोहित सौरव गांगुली से आगे निकले 

    भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में रोहित अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    वर्तमान भारतीय कप्तान ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,575 रन बनाए थे।

    अब रोहित से आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ (24,208), विराट कोहली (26,733) और सचिन तेंदुलकर (34,,357) हैं।

    रोहित ने इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2,000 रन भी पूरे कर लिए।

    जानकारी

    रोहित इस मामले में धोनी से आगे निकले 

    टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित (79) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है, जिनके 78 छक्के थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग (90) ने लगाए हैं।

    छक्के

    रोहित ने ये उपलब्धि भी की अपने नाम 

    कप्तान के तौर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित सचिन से आगे निकल गए हैं। सचिन ने कप्तान के तौर पर (4,508) रन बनाए थे।

    रोहित से आगे अब सिर्फ मोहम्मद अजहरुद्दीन (8,095), धोनी (11,207) और कोहली (12,883) हैं। कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित ने धोनी की बराबरी कर ली है।

    धोनी और रोहित के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 211 छक्के हो गए हैं।

    करियर

    रोहित के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    रोहित ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 97 पारियों में 45.00 से ज्यादा की औसत से 3,900 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 11 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। वह 11 बार टेस्ट क्रिकेट में नाबाद भी रहे हैं।

    उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन का रहा है।

    कप्तान

    रोहित ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लगाए 8 शतक

    रोहित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 8 शतक लगा चुके हैं। वह भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कोहली (4) और मयंक अग्रवाल (4) हैं। शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के 3-3 शतक हैं।

    इसी के साथ रोहित टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान (36 साल 291 दिन) भी बन गए हैं। उन्होंने विजय हजारे (36 साल 278 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने सर्वाधिक वर्ष वनडे में 50+ औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा विश्व कप की हार की भरपाई कर सकते हैं- गावस्कर वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा का साल 2023 में वनडे प्रारूप में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    IPL से लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए कब कितनी रकम मिली इंडियन प्रीमियर लीग

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: विशाखापटनम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
     भारत बनाम इंग्लैंड: विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन विशाखापट्टनम में खतरनाक साबित क्यों हो सकते हैं?   भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में, इंग्लैंड के खिलाफ ली 171 रन की बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चोट के कारण मैदान छोड़कर गए जो रूट, ECB ने दिया अपडेट  जो रूट
    टेस्ट क्रिकेट: श्रेयस अय्यर पिछली 13 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट

    केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में भी लगाया शतक, बनाए ये रिकार्ड्स केन विलियमसन
    पहला टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की बढ़त 500 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: केएस भरत केवल 20 की औसत से कर रहे बल्लेबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025