NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ 
    अगली खबर
    वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ 

    वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ 

    लेखन सयाली
    Feb 14, 2024
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कोरिया की संस्कृति जोरों-शोरों से अपनाई जा रही है। कोरियन स्किन केयर से लेकर कोरियाई खाने तक, भारत में भी इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

    कोरिया के लोग बेहद स्वस्थ और जवां रहते हैं। इसका एक मुख्य कारण है यहां की स्वादिष्ट ड्रिंक्स। ये ड्रिंक्स आसानी से घर पर भी बनाई जा सकती हैं।

    आप वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    #1

    जौ की चाय 

    जौ की चाय एक लोकप्रिय कोरियन ड्रिंक है, जो अपने स्वाद के लिए मशहूर है। यह चाय शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकती है।

    इसे बनाने के लिए भुने हुए जौ के दानों को गर्म पानी में डालकर उबाला जाता है। यह चाय बेहद आसानी से बन जाती है।

    यह कैफीन मुक्त और कम कैलोरी वाली होती है, जिसके कारण इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।

    #2

    यूजी चाय 

    यूजी चाय कोरिया में बेहद प्रसिद्ध है, जो एक पारंपरिक ड्रिंक है। इसे कोरियाई सिट्रॉन भी कहा जाता है।

    यूजा एक तरह का सिट्रस फल है, जो कोरिया में पाया जाता है। इसके उपयोग से ही यह चाय बनाई जाती है। इस चाय का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है।

    यूजी चाय को डाइट में शामिल करने से सम्पूर्ण स्वास्थ्य को फायदा होता है, जिसके कारण वजन कम होता है।

    #3

    गुलाब की चाय 

    गुल-चा या गुलाब की चाय एक स्वादिष्ट पेय पदार्थ है। इस कोरियाई चाय के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इस चाय को बनाना आसान है और आप इसे जरूर पीएं।

    यह एक शाही चाय है, जिसे केसर और गुलाब की पंखुड़ियों को मिला कर बनाया जाता है।

    यह कोरियन ड्रिंक विटामिन-C और फ्लेवोनोइड से भरपूर है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देते हैं और वजन कम करने के लिए कारगर हैं।

    #4

    ओमीजा चाय 

    ओमीजा चाय को मैगनोलिया बेरी चाय भी कहा जाता है। यह पांच-स्वाद वाली बेरी चाय के नाम से भी मशहूर है। इसे शिसांद्रा चिनेंसिस पौधे के सूखे फल से बनाया जाता है।

    यह अपने बेहद अनूठे स्वाद के लिए पसंद की जाती है, जिसमें मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा और मसालेदार स्वाद शामिल हैं।

    माना जाता है कि यह चाय पाचन और ऊर्जा को बढ़ाती है, जो वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं।

    #5

    ग्रीन टी 

    कोरिया में ग्रीन टी का खास तौर से सेवन किया जाता है और यह अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। इस चाय को कोरिया में नोक्चा भी कहा जाता है।

    यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो पाचन को मजबूत करने और फैट को कम करने के लिए प्रसिद्ध है। इसका सेवन आप ठंडा या गर्म, दोनों तरह से कर सकते हैं।

    ग्रीन टी के सेवन से आपके शरीर को ये लाभ भी मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    कोरियाई खाना
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    वजन घटाना

    पेट की चर्बी से हैं परेशान? सुबह उठकर इन 5 पेय का करें सेवन खान-पान
    डाइटिंग के दौरान इन 5 स्वस्थ पेय के विकल्पों को चुनें, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद खान-पान
    तेजी से वजन घटाने में मददगार हैं ये उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान
    वजन कम करने के लिए मेथी को इन 5 तरीकों से डाइट में करें शामिल खान-पान

    कोरियाई खाना

    कोरियन खाने के लिए मशहूर हैं दिल्ली के ये पांच रेस्टोरेंट्स, एक बार जरूर करें ट्राई दिल्ली

    खान-पान

    राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं? इन व्यंजनों को आजमाना न भूलें  अयोध्या
    वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें एलोवेरा का सेवन, जल्द दिखेगा असर  वजन घटाना
    कचौड़ी को 5 तरीकों से बनाएं अधिक स्वास्थ्यवर्धक, सेहत के लिए होगा अच्छा स्वास्थ्य टिप्स
    मोरिंगा का पानी है लाभकारी, शरीर के लिए रामबाण की तरह करता है काम स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025