NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: पथुम निसांका ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: पथुम निसांका ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    पथुम निसांका ने जड़ा वनडे करियर का 5वां शतक (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: पथुम निसांका ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 14, 2024
    09:29 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय (118) पारी खेली।

    यह उनके वनडे करियर का 5वां और अफगानिस्तान टीम के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने महज 89 गेंदों में पूरा कर लिया।

    उनकी पारी के दम पर ही श्रीलंका टीम ने बड़ी ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही निसांका की पारी और साझेदारी?

    अफगानिस्तान से मिले 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम को निसांका और अविष्का फर्नांडो (91) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 23 ओवर में 173 जोड़ दिए।

    इस दौरान निसांका ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उसे शतक में तब्दील कर दिया।

    वह 101 गेंदों में 116.83 की उम्दा स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी जड़े।

    उपलब्धि

    निसांका ने पूरे किए 2,000 वनडे रन

    निसांका ने अपनी इस पारी के दौरान 44वां रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 2,000 (2,074) रन पूरे कर लिए। उन्होंने 52वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के 20वें बल्लेबाज बने हैं। वह वनडे में सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले श्रीलंकाई भी बने हैं। उनसे पहले उपुथ थरंगा ने 62 पारियों में यह कारनामा किया था।

    श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन कुमार संगाकारा (13,975) के नाम दर्ज हैं।।

    सर्वाधिक

    निसांका ने सीरीज में बनाए सर्वाधिक रन

    निसांका के लिए यह सीरीज काफी अहम साबित हुई है। वह इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

    उन्होंने 3 मैचों में 110 से अधिकी औसत और 346 रन अपने नाम किए हैं। इसमें 1 नाबाद दोहरा शतक और 1 शतक शामिल है।

    उनके उम्दा प्रदर्शन के चलते ही उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार भी दिया गया है। उनके अलावा अविष्का फर्नांडों के लिए भी यह सीरीज बेहतरीन साबित हुई है।

    प्रदर्शन

    अफगानिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता है निसांका का बल्ला

    निसांका का बल्ला अफगानिस्तान टीम के खिलाफ जमकर बोलता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे अधिक रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ अब तक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 76.44 की औसत और 105.52 की स्ट्राइक रेट से 688 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतकों के अलावा 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 210 रन का रहा है।

    करियर

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका का प्रदर्शन

    दाएं हाथ के बल्लेबाज निसांका ने 52 वनडे में 44.12 की औसत और 90.29 की स्ट्राइक रेट से 2,074 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मे खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

    इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 210* रन रहा है, जो इसी सीरीज में आया था।

    उन्होंने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 537 रन बनाए हैं। 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 112.65 की स्ट्राइक रेट से 1,140 रन जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पथुम निसांका
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट: चरिथ असलंका ने श्रीलंका की सरजमीं पर लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: वनिंदु हसरंगा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार एक मैच में खेले गए 2 सुपर ओवर भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान ने जमाया चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने जड़ा लगातार दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    पथुम निसांका

    विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने जड़ा लगतार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वनडे क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: पहले वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
     वनडे क्रिकेट: घर से बाहर बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हैं शाई होप, जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी पहले शतक से चूके, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: अपने पहले वनडे में 4 विकेट लेने वाले जेवियर बार्टलेट कौन हैं? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025