NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
    न्यूजीलैंड को जीत के लिए 227 रन और बनाने हैं (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 227 रन की जरूरत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2024
    11:40 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच काफी रोचक स्थिति में पहुंच गया है।

    मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने कीवी टीम को जीत के लिए 267 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 40 रन बना लिए।

    अब उसे जीतने के लिए 227 रन की जरूरत है। टॉम लैथम 21 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथी डेवोन कॉनवे 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल 

    मैच में 31 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 235 रन ही बना पाई।

    टीम को शुरुआती झटके लगे। 39 रन पर उनके 3 बल्लेबाज पवेलिन लौट गए थे। इसके बाद डेविड बेडिंघम (110) ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

    न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विलियम ओरूर्के ने 34 रन देकर 5 विकेट झटके।

    शतक

    बेडिंघम ने लगाया अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 

    बेडिंघम ने 141 गेंद का सामना करते हुए 110 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 78.01 की रही।

    उन्होंने कीगन पीटरसन के साथ 137 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभाई। जुबैर हमजा के साथ बेडिंघम ने 114 गेंद में 65 रन जोड़े।

    यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 49.57 की औसत के साथ 347 रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    ओरूर्के ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड 

    ओरूर्के ने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    वह डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे शानदार आंकड़े दर्ज करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मार्क क्रेग (8-188) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    ओरूर्के ने दूसरी पारी में 13.5 ओवर गेंदबाजी की और 4 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 34 रन देकर 5 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 59 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके थे।

    पारी

    ऐसी रही थी न्यूजीलैंड की पहली पारी 

    न्यूजीलैंड की पहली पारी में उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे थे।

    पिछले मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले केन विलियमसन ने सबसे बड़ा स्कोर (43) बनाया था।

    उनके अलावा टॉम लैथम ने 40 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेन पीड्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे।

    कीवी टीम की पहली पारी 211 रन पर खत्म हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    चौथा टी-20: ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: 5वें टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान को आखिरी टी-20 में मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 5वां टी-20: इफ्तिखार अहमद ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट, 107 ओवर में सिमटा  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    डीन एल्गर को आखिरी टेस्ट में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, भावुक हुए प्रोटियाज खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका ने इकलौते टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में भी लगाया शतक, बनाए ये रिकार्ड्स केन विलियमसन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: केन विलियमसन ने हैमिल्टन में बनाए हैं 88.42 की औसत से रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए छठे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025