Page Loader
महिंद्रा की गाड़ियों के ऑर्डर बैकलॉग में आई कमी, जानिए अब कितना रहा
महिंद्रा की SUVs का करीब 2.26 लाख ऑर्डर पेंडिंग है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा की गाड़ियों के ऑर्डर बैकलॉग में आई कमी, जानिए अब कितना रहा

Feb 15, 2024
10:36 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड कम करने के लिए उत्पादन बढ़ा दिया है। इसी की बदौलत ऑर्डर बैकलॉग 3 महीने में 60,000 कम हो गया है। नवंबर, 2023 में कुल 2.86 लाख ओपन बुकिंग थीं, जो 1 फरवरी, 2024 को घटकर 2.26 लाख रह गई है। महिंद्रा SUVs को हर महीने लगभग 50,000 बुकिंग मिलती है और बढ़े हुए उत्पादन के साथ कंपनी प्रति माह करीब 40,000 तक डिलीवरी बढ़ाने में सक्षम है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो 

महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज का सबसे ज्यादा है ऑर्डर पेंडिंग 

महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज का अभी भी 1.01 लाख का बैकलॉक है। स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-N को हर महीने औसतन 16,000 बुकिंग मिलती है। इस कारण गाड़ी का वेटिंग पीरियड 12 महीने से ज्यादा है। सबसे ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर के मामले में महिंद्रा थार दूसरे नंबर पर है, जिसकी वर्तमान में 71,000 खुली बुकिंग हैं। थार को प्रति माह लगभग 7,000 की औसत बुकिंग मिलती है। माना जा रहा है कि थार 5-डोर आने के बाद बुकिंग में और इजाफा होगा।

महिंद्रा XUV700

XUV700 को हर महीने मिलती है इतनी बुकिंग 

कार निर्माता को अभी महिंद्रा XUV700 की 35,000 गाड़ियों की डिलीवरी करना बाकी है। इस SUV को हर महीने औसतन 7,000 बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो की संयुक्त रूप से 10,000 ओपन बुकिंग है और इसे प्रति माह लगभग 11,000 औसत बुकिंग मिलती है। इसी प्रकार, महिंद्रा XUV300 और महिंद्रा XUV400 के लिए संयुक्त ऑर्डर बैकलॉग 8,800 है। इन दोनों गाड़ियों को हर महीने औसत लगभग 9,000 बुकिंग मिलती हैं।