LOADING...

02 Jul 2024


CMF फोन 1 में मिलेगा 50MP का कैमरा, कंपनी ने की पुष्टि

नथिंग के स्वामित्व वाली CMF भारत में 8 जुलाई को अपने पहले स्मार्टफोन CMF फोन 1 को लॉन्च करेगी। कंपनी इसी दिन CMF बड्स प्रो 2 और CMF वॉच प्रो 2 को भी पेश करेगी।

नेपाल है छुट्टियां मनाने के लिए आदर्श स्थान, जानें इस देश के 5 मशहूर पर्यटन स्थल

मानसून के मौसम में बारिश का मजा लेने के लिए आप नेपाल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह हिमालय की गोद में बसा हुआ एक बेहद सुंदर देश है।

नथिंग फोन 2 पर पाएं भारी छूट, यहां से सिर्फ 10,109 रुपये में खरीदें

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर 26 प्रतिशत की छूट के साथ नथिंग फोन 2 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 40,909 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नथिंग फोन 2 के इस मॉडल की मूल कीमत 54,999 रुपये है, लेकिन आप इसे 10,109 रुपये में खरीद सकते हैं।

'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

आनंद तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बैड न्यूज' पिछले लंबे वक्त से जबरदस्त चर्चा में है।

क्या होता है धन्यवाद प्रस्ताव और सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों जरूरी?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में संसद का पहला सत्र चल रहा है।

कृत्रिम ग्रीनहाउस गैसों से एलियन का लग सकेगा पता, जेम्स वेब टेलीस्कोप से मिलेगी मदद

वैज्ञानिकों ने हाल ही में पता लगाया है कि अगर अंतरिक्ष में एलियन टेराफॉर्मिंग ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करते हैं तो नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) इसका पता लगा सकता है।

आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने L-1 बिंदु के चारों ओर पूरा किया अपना पहला चक्कर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज (2 जुलाई) जानकारी दी है कि आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य-पृथ्वी L-1 बिंदु के चारों ओर अपना पहला चक्कर पूरा कर लिया है।

'ककुड़ा' का ट्रेलर रिलीज, साेनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की तिकड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछली बार उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था, जिसमें उनके काम की खासी तारीफ हुई।

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का सामने आया वेटिंग पीरियड, जानिए कब मिलेगी डिलीवरी 

मारुति सुजुकी हाल ही में लॉन्च हुई नई स्विफ्ट का वेटिंग पीरियड सामने आया है। अभी बुकिंग कराने पर इस गाड़ी के लिए आपको 3 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

श्रद्धा कपूर को लखनऊ में प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो हो रहा वायरल 

श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले कराया सामूहिक विवाह, नए जोड़ों को दिया आशीर्वाद 

अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर और बिजनेसमैन बिरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसे देश के सबसे बड़े विवाह समारोहों में से एक कहा जा रहा है।

मर्सिडीज-बेंज EQA इलेक्ट्रिक लॉन्च से पहले हुई लीक, यह जानकारी आई सामने 

मर्सिडीज-बेंज 8 जुलाई को भारत में EQA इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले गाड़ी की जानकारी लीक हो गई है।

मानसून में इन उत्पादों से बनाएं दूरी, त्वचा को हो सकता है नुकसान 

मानसून में होने वाली बारिश के जरिए गर्मी दूर होती है। हालांकि, यह मौसम कई परेशानियां लेकर आता है, जिनसे त्वचा अस्वस्थ हो जाती है।

नीदरलैंड: किंडरगार्टन से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत, शादी के 50 साल बाद इच्छामृत्यु चुनी

नीदरलैंड में एक ऐसे विवाहित जोड़े की कहानी का अंत हो गया, जो किंडरगार्टन में मिले थे और 70 साल तक साथ रहने के बाद एक साथ प्राण त्याग दिए।

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' का आएगा सीक्वल, सोनाक्षी सिन्हा की हो गई छुट्टी

अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

बजाज CNG बाइक के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब देगी दस्तक 

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने CNG बाइक के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण खोल दिया है। यह मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च की जाएगी।

इस साल घटने वाली है दुर्लभ खगोलीय घटना, इस तारे में होगा विस्फोट

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को इस साल एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। दुनियाभर के खगोलविद भी इस दुर्लभ खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अंतरिक्ष में एक तारा फटने वाला है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार, साझा किया खूबसूरत नोट 

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं।

पंजाब: BSF ने फाजिल्का सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठ को मार गिराया

पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सोमवार देर रात को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठ को मार गिराया।

महिंद्रा भारत में बचा सकती है फॉक्सवैगन का परिचालन, घाटा झेल रही जर्मन कंपनी

अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड मोटर्स के जाने के बाद अब एक और विदेशी कंपनी भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेट सकती है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, NEET पर बहस की मांग

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बुधवार को संसद में राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता (NEET) पर चर्चा करने की मांग की है।

फ्रांस: 68 फुट लंबे पेड़ को मिला दुनिया के सबसे ऊंचे बांज के पेड़ का खिताब

फ्रांस में स्थित एक विशाल बांज के पेड़ का नाम अब गिनीज बुक में शामिल हो गया है। रेनस नामक जगह पर स्थित यह पेड़ आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे ऊंचा बांज का पेड़ है।

करण जौहर की 'किल' ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, हुआ हॉलीवुड रीमेक का ऐलान

पिछले काफी समय से फिल्म 'किल' चर्चा में है। करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं और अभिनेता लक्ष्य लालवानी इसके जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर कौनसा है?

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को लगातार तीसरी बार दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर चुना गया है, जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे खराब शहर है।

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- दूसरों के कंधों पर चढ़कर जीती सीटें

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब दिया।

किचन में खत्म हो गई है हल्दी? विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें ये 5 मसाले 

हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसे सदियों से भारतीय खान-पान और उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है और इसमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

मेटा ने AI से बने तस्वीरों के लिए 'मेड विद AI' लेबल में किया बदलाव

फेसबुक पर इंस्टाग्राम समेत अपने सभी प्लेटफॉर्म से मेटा 'मेड विद AI' लेबल को 'AI इन्फो' से बदल रही है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

महिंद्रा ने मराजो को आधिकारिक वेबसाइट से हटाया, जानिए बिक्री में कैसा रहा प्रदर्शन 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मराजो MPV को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। ऐसे में संभावना है कि इस गाड़ी को कंपनी ने बंद कर दिया है।

गूगल क्रोमOS पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, जारी किया गया अलर्ट

गूगल के क्रोमOS का उपयोग करने वाले यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने गूगल क्रोमOS के लिए इस खतरे को लेकर अलर्ट जारी की है।

शेयर बाजार में गिरावट: आज 34 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज (2 जुलाई) हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है।

उत्तर प्रदेश: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़, 107 से अधिक की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सिंकदराराऊ कस्बे में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई, जिसकी चपेट में कई लोग आए हैं।

तमन्ना भाटिया ने करोड़ों रुपये में गिरवी रखे 3 फ्लैट, एक प्रॉपर्टी किराए पर भी ली

तमन्ना भाटिया बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग 110 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिकन हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में मिलेंगी नई आरामदायक सुविधाएं, जल्द होगी कीमत घोषित 

वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV स्कॉर्पियो-N में नई सुविधाओं की पेशकश की है। ये फीचर्स हाई-एंड Z8 सिलेक्ट, Z8 और Z8 L वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

निसान एक्स-ट्रेल के डिजाइन की मिली झलक, कंपनी ने जारी किया टीजर

कार निर्माता निसान 17 जुलाई को भारत में एक्स-ट्रेल SUV को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने एक टीजर जारी कर गाड़ी के डिजाइन की झलक दिखाई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 मैचों के लिए सुदर्शन, जितेश, हर्षित भारतीय टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है।

मुंबई: आचार्य कॉलेज में हिजाब के बाद अब टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चेंबूर स्थित एनजी आचार्य और मराठे कॉलेज में हिजाब के बाद छात्रों के टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अभिनेत्री अवनीत कौर के इस बैग पर टिकीं निगाहें, लाखों में है इसकी कीमत

अवनीत कौर इन दिनों फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' को लेकर चर्चा में हैं, जो 14 जून को ZEE5 पर रिलीज हुई थी।

किआ सेल्टोस को मिला नया वेरिएंट और रंग विकल्प, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

कार निर्माता किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी सेल्टोस रेंज के लाइनअप में बदलाव किया है। इस मिडसाइज SUV में एक नया GTX वेरिएंट पेश किया है।

ऋचा चड्ढा-अली फजल की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने IFFLA में जीता ग्रैंड जूरी पुरस्कार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल अपनी निजी जिंदगी और काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

टी-20 विश्व कप: इन विकेटकीपर्स ने किए हैं एक संस्करण में सर्वाधिक शिकार, जानिए आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया।

दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 को खुलने में लगेगा समय, क्या है देरी की वजह?

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल- 1 को पूरी तरह खोलने में समय लगेगा। यहां दुरुस्तीकरण का काम एक महीने से अधिक समय तक चलने की संभावना है।

चेहरे की झुर्रियों को कम करना चाहते हैं? इस्तेमाल करें ये 5 एसेंशियल तेल

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप झुर्रियां और ढीलापन आ जाता है खासकर चेहरे पर।

मारुति ने ड्रीम सीरीज एडिशन लाइनअप को मिली 21,000 बुकिंग, एक महीने और बढ़ाई

मारुति सुजुकी को पिछले महीने पेश किए गए चुनिंदा मॉडल्स ड्रीम सीरीज लिमिटेड एडिशन के लिए अब तक 21,000 बुकिंग मिल चुकी है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और वॉच अल्ट्रा के फीचर्स हुए लीक, इतनी होगी कीमत 

सैमसंग इस महीने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट को आयोजित करेगी। इस इवेंट में गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा स्मार्टवॉच को लॉन्च कर सकती है।

उत्तराखंड: बद्रीनाथ में खतरे का निशान पार कर गई अलकनंदा नदी, वैकल्पिक मार्ग बहा

उत्तराखंड के 4 धामों में शामिल बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर आई है।

शाहरुख खान के नाम एक और उपलब्धि, लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मिलेगा ये बड़ा सम्मान

सुपरस्टार शाहरुख खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन शाहरुख ने अपने अभिनय से दिल जीत लिया।

किआ सोनेट का नया GTX वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

दक्षिण कोरियाई किआ मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV सोनेट में नया GTX वेरिएंट जोड़ा गया है। इस वेरिएंट में एक नया ऑरोरा ब्लैक पर्ल शेड जोड़ा गया है।

जिम्बाब्वे बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी और आंकड़े 

टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए तैयार है।

काजोल की फिल्म 'महाराग्नि' से जुड़े आदित्य सील, कहा- मेरा एक सपना पूरा हुआ

काजोल को आखिरी बार वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरी 2' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की राहें नहीं हुईं जुदा, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया विराम 

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ

वजन घटाने के लिए जरूरी है कि अपनी लालसा को नियंत्रित करें।

अखिलेश यादव का EVM पर निशाना, बोले- 80 सीटें भी जीत जाऊं तो भी भरोसा नहीं

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा उठाया।

भारतीय मूल के उद्यमी ऋषि शाह ने अमेरिका में कैसे की हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?

फार्मास्युटिकल विज्ञापन कंपनी आउटकम हेल्थ के भारत और अमेरिकी मूल के पूर्व सह-संस्थापक ऋषि शाह को अमेरिकी अदालत ने गत 26 जून को 1 अरब डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में साढ़े 7 साल जेल की सजा सुनाई है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रंगभेद पर की बात, बोले- मैं बॉलीवुड का सबसे बदसूरत अभिनेता हूं

नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने साबित किया है कि अगर हुनर हो तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 2 वेरिएंट में हो सकती है लॉन्च, जानिए क्या होगा दोनों में अलग 

दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड 17 जुलाई को अपनी रोडस्टर गुरिल्ला 450 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

पश्चिम बंगाल: दिनाजपुर में सरेआम पीटी गई पीड़ित महिला वीडियो बनाने वाले से नाराज, शिकायत दर्ज 

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में प्रेमी युगल को सरेआम बुरी तरह से सड़क पर पीटे जाने के मामले में पीड़ित महिला ने यू-टर्न लिया है। उसने वीडियो बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

अनुपम खेर और निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग शुरू, देखिए वीडियो 

2022 आई एक्शन-थ्रिलर 'कार्तिकेय 2' की बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक बार फिर निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री में लगातार दूसरे महीने आई गिरावट, जानिए कितनी बिकीं

क्लासिक बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड को जून की बिक्री में नुकसान उठाना पड़ा है। बिक्री में सालाना आधार पर 5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

महाराष्ट्र: झरने में परिवार के बहने के बाद सख्त नियम लागू, बंद होंगे खतरनाक पर्यटन स्थल

महाराष्ट्र में पुणे के लोनावला में स्थित भुशी बांध में एक परिवार के 5 सदस्यों के झरने में बह जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने पर्यटकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

ऐपल आईफोन 16 सीरीज को सितंबर में इन फीचर्स के साथ कर सकती है लॉन्च

टेक दिग्गज ऐपल इस साल सितंबर में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने वाली है, जिसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल शामिल हो सकता है।

पावर वॉकिंग से घट सकता है आपका वजन, जानिए इस एक्सरसाइज के मुख्य फायदे

ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए चलना पसंद करते हैं। इस एक्सरसाइज के जरिए आपके शरीर की कैलोरी और चर्बी आसानी से कम हो जाती है।

दिल्ली: ग्राहक ने किराना दुकान से सामान लेना बंद किया, नाराज दुकानदार ने की हत्या

दिल्ली के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित शकूरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किराना दुकान से सामान न खरीदने पर दुकानदार इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने एक ग्राहक की जान ले ली।

होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री पहुंची 5 लाख के पार, जानिए कितनी हुई बढ़त 

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है।

बॉक्स ऑफिस: 'चंदू चैंपियन' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट, फिर लाखों में सिमटा दैनिक कारोबार 

देश के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित 'चंदू चैंपियन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

यूट्यूब पर AI से बने कंटेंट को रिपोर्ट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी ने बदले नियम

यूट्यूब ने यूजर्स के लिए हाल ही में अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके बनाए गए किसी कंटेंट को लेकर यूट्यूब से शिकायत कर सकते हैं।

दिल्ली: कीर्ति नगर में तेज रफ्तार DTC बस पलटी, यात्री घायल

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार अलसुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां रिंग रोड पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस अचानक पलट गई, जिससे यात्री घायल हुए हैं।

बॉक्स ऑफिस: 'मुंज्या' की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी, क्या बन पाएगी 100 करोड़ी?

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई हैं, जिनमें एक नाम हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'मुंज्या' का नाम भी शामिल है।

गोवा: समुद्र तट पर मालिश सेवाएं देने वाली 3 महिलाओं पर मामला दर्ज

गोवा के कैंडोलिम समुद्र तट पर बिना सरकारी अनुमति के मालिश सेवाएं देने के आरोप में 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने की तैयारी में था लॉरेंस बिश्नोई गैंग

अभिनेता सलमान खान जहां एक तरफ अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के चलते भी वह लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे और गिरफ्तारी हो रही है।

बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की कमाई की रफ्तार जारी, पांचवें दिन रहा ऐसा हाल 

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नाग अश्विने के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का जलवा देखने को मिल रहा है।

ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X पर जबरदस्त छूट, बिक्री में भी बनाया कीर्तिमान 

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज और ट्रायम्फ की ओर से पिछले साल लॉन्च हुई स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X ने बिक्री में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

व्हाट्सऐप पर AI से बना सकेंगे खुद की तस्वीर, मेटा पेश करेगी नया फीचर

व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मेटा प्लेटफॉर्म में लगातार नए-नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ रही है।

लोकसभा में आज राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन NEET-UG 2024 पेपर लीग और अग्निवीर जैसे मुद्रों पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

2 जुलाई के लिए जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, यहां देखें ताजा भाव 

पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में आज (2 जुलाई) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं।

संन्यास के बाद जेम्स एंडरसन बनेंगे इंग्लिश टीम के गेंदबाजी मेंटर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वह पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं।

कंगना रनौत समेत ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं खान तिकड़ी संग काम करने से इनकार

सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनके साथ काम करने के लिए हर कोई तैयार रहता है।

कई उत्पादों का विकल्प हो सकता है फेस प्राइमर, जानिए इसके विभिन्न इस्तेमाल

फेस प्राइमर एक मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल मेकअप बेस के लिए किया जाता है।

01 Jul 2024


शाहरुख खान ही नहीं, इन बॉलीवुड अभिनेताओं की पत्नियां भी हैं शानदार इंटीरियर डिजाइनर

बॉलीवुड अभिनेता जहां पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरकर करोड़ों रुपये कमाते हैं, वहीं उनकी पत्नियां अलग-अलग तरह से व्यवसायों में हाथ आजमाती हैं।

मानसून के दौरान सूखे मसालों को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही पौष्टिक भी बनाते हैं।

यश की 'टॉक्सिक' 1950 से 1970 के दशक पर होगी आधारित, बेंगलुरु में भव्य सैट तैयार 

यश पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है।

ओला इलेक्ट्रिक की पहली छमाही में बिक्री 2 लाख पार, जानिए पिछले महीने कितने स्कूटर बिके 

ओला इलेक्ट्रिक पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 107 फीसदी की जबरदस्त बढ़त बनाई है।

भारत ने बनाया TNT से दोगुना घातक विस्फोटक SEBEX-2, ये है क्या? 

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेक इन इंडिया पहल के तहत इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा विस्फोटक पदार्थ बनाया है, जो ट्राइनाइट्रोटॉल्विन (TNT) से दोगुना घातक है। इसे SEBEX-2 नाम दिया गया है।

'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' का अनदेखा वीडियो आया सामने, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता वरुण शर्मा को आखिरी बार रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

आईफोन 15 पर मिल रही 60,000 रुपये तक छूट, यहां से करें ऑर्डर

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 का 128GB मॉडल वर्तमान में छूट के साथ 64,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

टाटा की पिछले महीने बिक्री में आई गिरावट, कंपनी ने बताया यह कारण 

दिग्गज भारतीय वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने जून के बिक्री आंकड़ों का खुलासा किया है। कंपनी को पिछले महीने कार बिक्री में सालाना आधार पर 7.86 फीसदी की गिरावट झेलनी पड़ी है।

मेटा ने यूरोपीय संघ के नियमों का किया उल्लंघन, लग सकता है भारी जुर्माना

यूरोपीय संघ (EU) ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने उसके डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) का उल्लंघन किया है।

मानसून की शाम का मजा बढ़ा सकते हैं ये 5 देसी और चटपटे स्नैक्स, जानिए रेसिपी

बारिश का मौसम और हाथ में चाय के साथ पकौड़े हो तो मजा ही आ जाता है, लेकिन पकौड़े के अलावा भी कुछ ऐसे देसी और चटपटे स्नैक्स हैं, जो मानसून की शाम का मजा बढ़ा सकते हैं।

चंकी पांडे ने संघर्ष को किया याद, बोले- गाड़ियों के डीलर के तौर पर किया काम  

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे अपने समय के शानदार अभिनेता में शुमार हैं। अभिनेता ने अपने हल्के-फुल्के अंदाज से पर्दे पर दर्शकों का दिल खूब बहलाया है।

BYD

BYD अट्‌टो-3 का नया वेरिएंट इस महीने हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD भारतीय बाजार में जुलाई के अंत में अट्टो-3 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

रियलमी C63 भारत में 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में आज (1 जुलाई) अपने एक और बजट स्मार्टफोन रियलमी C63 को लॉन्च किया है।

मेधा पाटकर को 5 महीने की जेल, मानहानि मामले में दिल्ली कोर्ट का फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 5 महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पाटकर को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

12 साल के बच्चे ने पास किया हाई स्कूल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में होगा दाखिला 

2 साल की उम्र में पीरियोडिक टेबल याद करने वाले 12 वर्षीय सुबोर्नो इसाक बारी ने हाई स्कूल पास किया है।

हुंडई ने जून में बेची 50,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए कैसा रहा निर्यात 

दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी ने पिछले महीने कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में मामूली एक फीसदी की गिरावट झेलनी पड़ी है।

'कल्कि 2898 AD': दीपिका पादुकोण की अदाकारी की मुरीद हुईं पीवी सिंधु, साझा किया पोस्ट 

इन दिनों हर तरफ नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की खूब चर्चा हो रही है।

झरनों के पास हाइकिंग करने की है योजना? सुरक्षा के तौर पर बरतें ये सावधानियां

अगर आप किसी जगह पर जाकर झरनों के पास हाइकिंग करने की योजना बना रहे हैं तो इसका पूरा आनंद लेने के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा, बोले- आप प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त झुके

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सोमवार को काफी हंगामा देखने को मिला।

मेटा AI देवी-देवताओं पर सुना रहा चुटकुले, कई यूजर्स ने जताई आपत्ति

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट मेटा AI को भारत में लॉन्च किया है।

मारुति ने भारतीय बाजार में बेची 1.37 लाख से ज्यादा कारें, बिक्री में हासिल की बढ़त 

दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी ने सोमवार (1 जुलाई) को अपने बिक्री आंकड़ों की घोषणा की है।

अनंत और राधिका की शादी से पहले भारत में हुई हैं ये 5 सबसे महंगी शादियां 

भारत में होने वाली शादियां किसी समारोह से कम नहीं होती। भारतीय शादियां अपनी भव्यता और परंपराओं के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, जो परिवारों की संपत्ति को प्रदर्शित करती हैं।

किआ की बिक्री में पिछले महीने हुआ 9 फीसदी का इजाफा, जानिए कितनी गाड़ियां बिकीं 

दक्षिण कोरियाई किआ मोटर्स ने आज (1 जुलाई) अपनी मासिक सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, वह पिछले महीने 21,300 गाड़ियां बेचने में सफल रही है।

जानिए कौन हैं इंग्लैंड की टेस्ट टीम में पहली बार चुने गए डिलन पेनिंगटन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया है।

करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर' को मिली रिलीज तारीख, नया पोस्टर जारी 

करीना कपूर को आखिरी बार तब्बू और कृति सैनन के साथ फिल्म 'क्रू' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब नोट छापे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मुझे भगवान ने भेजा" वाले बयान पर राहुल गांधी का निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "ईश्वरीय शक्ति" को लेकर दिए गए बयान पर सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी हमलावर दिखे।

आज बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 393 और निफ्टी 131 अंक ऊपर चढ़ा

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज (1 जुलाई) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी बढ़त दर्ज हुई है।

एक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेगी ब्लू ओरिजिन, अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए ऐसे करें आवेदन

आम भारतीय नागरिकों को जल्द ही ग्रह से परे अंतरिक्ष में भी जाने का अवसर मिल सकता है।

एकमात्र टेस्ट: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया है।

TMC सांसद साकेत गोखले को देना होगा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की पत्नी को हर्जाना

दिल्ली हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता साकेत गोखले को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी को मानहानि के एक मामले में 50 लाख रुपये का हर्जाना देने को कहा है।

'द दिल्ली फाइल्स' पर शोध कर रहे विवेक अग्निहोत्री, लिखा- बंगाल की असली कहानी दिखाऊंगा

'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी सच्ची कहानियां बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की तैयारियों में जुटे हैं।

बजाज ने जून में पिछले साल से ज्यादा बेचे बाइक-स्कूटर, जानिए कितना हुआ इजाफा

वाहन निर्माता बजाज ने पिछले महीने सभी वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

नाग अश्विन ने 'कल्कि 2898 AD' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, साझा की अनदेखी तस्वीर

नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को बीते महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

पश्चिम बंगाल: दिनाजपुर में युगल को पीटे जाने पर राज्यपाल ने ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में प्रेमी युगल को बुरी तरह से सड़क पर पीटे जाने के मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी है।

ऐपल इंटेलिजेंस के लिए यूजर्स को देना होगा पैसा, कंपनी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन

ऐपल ने हाल ही में अपने WWDC 2024 इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सूट ऐपल इंटेलिजेंस को पेश किया था। अब कंपनी कथित तौर पर अपनी ऐपल इंटेलिजेंस सेवा के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल पर विचार कर रही है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान

हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया।

वेस्पा 946 ड्रैगन एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत 

इटली की कंपनी पियाजियो ने वेस्पा 946 ड्रैगन एडिशन को भारत में लॉन्च किया है। यह एक विशिष्ट कलेक्टर वर्जन है और वैश्विक स्तर पर केवल 1,888 ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

स्नेह राणा टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला स्पिनर बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में बड़ा कारनामा किया है।

'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक समीर विद्वांस ने रचाई शादी, कार्तिक आर्यन ने साझा की तस्वीरें

मराठी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक समीर विद्वांस शादी के बंधन में बंध गए हैं।

पनीर के बचे हुए पानी को फेंकने के बजाए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

दूध के फट जाने पर उससे पनीर बनाया जाता है, जो बेहद स्वास्थवर्धक होता है। पनीर को तैयार करने की प्रक्रिया में इसका पानी बच जाता है, जिसे लोग छान कर फेंक देते हैं।

बिक्री के लिहाज से महिंद्रा के लिए कैसा रहा पिछला महीना? 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने सभी वाहनों की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बिक्री दर्ज की है। जून में कुल 69,397 वाहन बेचे गए।

राहुल गांधी बोले- खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं; प्रधानमंत्री मोदी ने जताई आपत्ति

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

NIA ने जेल में बंद इंजीनियर राशिद को दी सांसद पद की शपथ लेने की अनुमति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने की अनुमति दे दी।

हृदय रोगी न करें ये एक्सरसाइज, स्थिति को कर सकती हैं खराब

पिछले कुछ सालों में हृदय मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है और अब सिर्फ वयस्कों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी दिल का दौरा पड़ रहा है।

जयदीप अहलावत ने मिलाया निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह से हाथ, 'हिसाब' की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत को इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'महाराज' में देखा जा रहा है, जिसमें उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है। यह फिल्म 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताए नए आपराधिक कानूनों के फायदे, बोले- 'दंड' नहीं 'न्याय' मिलेगा

देश में आज से 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कानूनों के बारे में और विस्तृत जानकारी दी।

राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने RSS की तारीफ की, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनुवादी बताया

राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का जिक्र आया तो सत्ता और विपक्ष में विवाद छिड़ गया।

कब खानी चाहिए अंजीर? जानिए इससे मिलने वाले फायदे

अंजीर एक फल है, जिसके टुकड़ों को सुखाकर सूखा मेवा भी बनाया जाता है।

टोयोटा ने जून में हासिल की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री, जानिए आंकड़े 

कार निर्माता टोयोटा ने पिछले महीने अपनी अब तक की सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज की है। उसे बिक्री में सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है।

चीनी अंतरिक्ष रॉकेट गलती से हुआ लॉन्च, पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त 

चीन में एक निजी कंपनी का रॉकेट बीते दिन टेस्ट के दौरान गलती से लॉन्च हो गया और लॉन्च के बाद यह रॉकेट एक शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अरविंद केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी को चुनौती दी, दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

आनंद एल राय ने किया नई फिल्म 'नखरेवाली' का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'नखरेवाली' रखा गया है।

पुणे पोर्शे हादसा: नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पुणे पुलिस, मंजूरी मिली

महाराष्ट्र के पुणे पोर्शे हादसा मामले में कार से कथित तौर पर 2 लोगों को टक्कर मारने वाले 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ पुणे पुलिस अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में ये हैं सबसे किफायती गेंदबाज

टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलते हुए टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

क्या अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' की रिलीज टलेगी?  

नीरज पांडे निर्देशित 'औरों में कहां दम था' सुर्खियों में है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म को और ज्यादा खास बनाती है।

सैमसंग गैलेक्सी रिंग इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे कई फीचर्स 

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग 10 जुलाई को सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 2024 को आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी अपनी आगामी वियरेबल सैमसंग गैलेक्सी रिंग को लॉन्च कर सकती है।

मध्य प्रदेश: अलीराजपुर में पति-पत्नी ने अपने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या की

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में परिवार के सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिले के वालपुर क्षेत्र में पति-पत्नी ने अपने 3 बच्चों के साथ फंदे पर लटककर जान दी है।

MG की कारों की बिक्री में आई 9 फीसदी की गिरावट, जानिए कितनी गाड़ियां बिकीं 

MG मोटर्स ने आज (1 जुलाई) अपने पिछले महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। बिक्री के लिहाज से जून उसके लिए सही नहीं गुजरा है।

शादी से पहले अनंत अंबानी ने किए कृष्ण काली मंदिर में दर्शन, वीडियो वायरल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर और बिजनेसमैन बिरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधन वाले हैं।

शाहरुख खान के पास नहीं थे गाड़ी की EMI भरने के पैसे, जूही चावला का खुलासा

बॉलीवुड में गहरी दोस्ती रखने वालों में जूही चावला और शाहरुख खान भी शामिल हैं। दोनों 90 के दशक से ही करीबी दोस्त रहे हैं।

महाराष्ट्र: कुएं का दूषित पानी पीने से गांव के 93 से अधिक लोग बीमार हुए

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से 93 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रायम्फ डेटोना 660 इसी सप्ताह हो सकती है भारत में लॉन्च, शुरू हुई बुकिंग 

प्रीमियम बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने डेटोना 660 के लिए भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 25,000 रुपये की टोकन राशि पर बुक कर सकते हैं।

दिल्ली में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में बारिश का क्रम शुरू हो गया है। यहां अलग-अलग इलाकों में अगले 7 दिन तक लगातार रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल: एक हफ्ते में लिंचिंग के 12 मामले, कई लोगों की मौत 

पश्चिम बंगाल में पिछले एक हफ्ते के अंदर भीड़ हिंसा (लिंचिंग) के 12 मामले सामने आए हैं, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है।

'बिग बॉस OTT 3': पायल मलिक हुईं घर से बेघर, पति अरमान मलिक ने दी प्रतिक्रिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' का शानदार आगाज हो गया है। इस सप्ताह दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला है।

गूगल पिक्सल 9 सीरीज 13 अगस्त को होगी लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स 

गूगल सितंबर में ऐपल के आईफोन 16 की रिलीज से पहले 13 अगस्त को पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च करेगी, जिसमें पिक्सल 9 और पिक्सल 9 प्रो मॉडल शामिल होंगे।

'औरों में कहां दम था' में निर्देशक ने क्यों नहीं किया डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल?

आजकल फिल्मों में पर्दे पर सितारे अपनी उम्र से छोटे नजर आते हैं, जो डी-एजिंग तकनीक से मुमकिन हो पाता है।

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं विटामिन-E युक्त नाइट क्रीम, मिलेंगे ये 5 फायदे

विटामिन E एक घुलनशील वसा वाला विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी त्वचा के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

हीरो CE001 स्पेशल एडिशन के लिए शुरू हुई बुकिंग, नई करिज्मा से है प्रेरित

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई कारिज्मा पर आधारित CE001 स्पेशल एडिशन बाइक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बारिश के बीच सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ, सामने आया वीडियो

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बारिश के बीच सड़क पर एक मगरमच्छ टहलता दिखा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'मुंज्या' की बंपर कमाई जारी, 100 करोड़ रुपये की ओर कारोबार

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंज्या' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना पूरा होने जा रहा है।

ऐपल कैमरे वाले एयरपॉड्स पर कर रही काम 

टेक दिग्गज ऐपल कंपनी इन दिनों एयरपॉड्स के एक नए मॉडल पर काम कर रही है।

दिनेश कार्तिक बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच और मेंटर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस: 'चंदू चैंपियन' की कमाई में उछाल, 17वें दिन खाते में आए इतने करोड़ रुपये

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैट में इवेंट बनाना हुआ मुमकिन, मिला यह नया फीचर

मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर पेश करती रहती है। कंपनी ने अब ग्रुप चैट इवेंट्स नामक एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट ने टेस्ट में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने संघर्षपूर्ण शतक (122) लगाया है।

बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की जबरदस्त कमाई, पहुंची 300 करोड़ रुपये के पार

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है।

दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज हुआ पहला मामला, अतिक्रमण करने वाले बने निशाना

केंद्र सरकार की ओर से नया भारतीय कानून सोमवार, 1 जुलाई से लागू हो गया है। कानून में संशोधन के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत दिल्ली में पहला मामला कमला मार्केट थाने में दर्ज किया गया है।

NEET-UG के 1,563 उम्मीदवारों के दोबारा हुई परीक्षा के परिणाम जारी, यहां करें चेक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET)-UG 2024 के 1,563 उम्मीदवारों के पुनः परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

संसद सत्र: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और NEET पर हंगामे के आसार, विपक्ष करेगा धरना प्रदर्शन

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे हफ्ते में आज फिर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

चक्रवाती तूफान के बीच बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम, BCCI भेजेगा चार्टर्ड प्लेन- रिपोर्ट

टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अभी बारबाडोस में फंसी हुई है।

1 जुलाई के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए कहां-कहां हुआ बदलाव 

तेल कंपनियों ने 1 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। इसके मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दाम पहले के समान स्थिर बने हुए हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मानसून के दौरान रोजाना पिएं एक कप तुलसी की चाय, मिलेगें कई फायदे

मानसून के दौरान नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जो कीटाणुओं के पनपने का माहौल बना देता है और इस मौसम के तापमान में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव के कारण शरीर इन कीटाणुओं और वायरल के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।